Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: आवेदन शुरू, जानें पात्रता, अंतिम तिथि और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: टाटा देश की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है, जो हर साल गरीब छात्रों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है। सभी विद्यार्थियों को हमेशा टाटा की इस स्कॉलरशिप का इंतजार रहता है। अब आपका यह इंतजार समाप्त हो चुका है, क्योंकि टाटा द्वारा ‘कैपिटल पंख स्कॉलरशिप’ हेतु आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, ITI व डिप्लोमा से जुड़े तमाम कोर्स कर रहे छात्र इस छात्रवृत्ति का फॉर्म भर सकते हैं। टाटा पंख स्कॉलरशिप का फॉर्म Buddy4Study वेबसाइट के माध्यम से भरा जाता है। इसके लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थियों के मेरिट के आधार पर दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत छात्राओं (लड़कियों), दिव्यांग/डिसेबल्ड विद्यार्थियों, अनाथ बच्चों, एकल माता-पिता (माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु) वाले बच्चों और SC/ST कैटेगरी से आने वाले छात्रों को पहली प्राथमिकता दी जाती है। इसके तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ₹10,000 से ₹15,000 तक तथा स्नातक (Graduation) के विद्यार्थियों को ₹12,000 से ₹18,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र छात्र बिना समय गवाए अपना फॉर्म भर सकते हैं, क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

कक्षा कोर्स के अनुसार कितने परसेंटेज पर कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी? (Scholarship Amount)

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के तहत छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी की कक्षा/कोर्स और पिछले शैक्षणिक वर्ष में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर निर्धारित की जाती है। अलग-अलग प्रतिशत और कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति राशि भी अलग-अलग होती है। इसका विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।

कक्षा/कोर्स  परसेंटेज स्कॉलरशिप राशि 
11वीं 12वीं 60% से 80% ट्यूशन/कोर्स फीस का अधिकतम 80% या ₹10000 जो भी कम हो
11वीं 12वीं 80% से अधिक और 90% तक ट्यूशन/कोर्स फीस का अधिकतम 90% या ₹12000 जो भी कम हो
11वीं 12वीं 90% से अधिक ट्यूशन/कोर्स फीस का अधिकतम 100% या ₹15,000, जो भी कम हो
B.Com, B.Sc., B.A. आदि / Diploma / ITI 60% से 80% ट्यूशन/कोर्स फीस का अधिकतम 80% या ₹12000 जो भी कम हो
B.Com, B.Sc., B.A. आदि / Diploma / ITI 80% से ज़्यादा और 90% तक कोर्स/ट्यूशन फीस का अधिकतम 90% या ₹15,000, जो भी कम हो
B.Com, B.Sc., B.A. आदि / Diploma / ITI 90% से ज़्यादा ट्यूशन/कोर्स फीस का अधिकतम 100% या ₹18,000, जो भी कम हो

पात्रता मापदंड टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 

  • 11वीं, 12वीं तथा यूजी (Undergraduate) संबंधित कोर्स (जैसे – B.A., B.Sc., B.Com आदि), ITI और डिप्लोमा कर रहे स्टूडेंट पात्र हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय ₹4 लाख तक होनी चाहिए।
  • केवल भारतीय नागरिक ही इसके लिए पात्र होंगे।
  • टाटा कैपिटल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए पात्र नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया समझें – Selection Process

स्टेप  चयन प्रक्रिया 
Step.1 सबसे पहले अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। प्राप्त आवेदनों की जाँच करके पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Step.2 इसके बाद दस्तावेज़ों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी चेक की जाएगी।
Step.3 शॉर्टलिस्ट किए गए सभी स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Step.4 इंटरव्यू पास करने वाले विद्यार्थियों की फ़ाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उन्हें ईमेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)  

आधार कार्ड 10वीं 12वीं  मार्कशीट
फीस रसीद स्कूल/कॉलेज प्रूफ
परिवार का आय प्रमाण पत्र बैंक खाता
दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र क्राइसिस डॉक्यूमेंट, ग्रेजुएशन प्रूफ,(यदि लागू हों) पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ

किसे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहिए?

जैसा कि आपको पता है, यह स्कॉलरशिप मेरिट और पात्रता के आधार पर दी जाती है। ऐसे में सभी का चयन होना संभव नहीं है, तो हम अपने अनुभव के अनुसार बता रहे हैं कि किस प्रकार के स्टूडेंट को इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहिए।

  • आपको बता दें कि यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से छात्राओं (लड़कियों), दिव्यांग/डिसेबल्ड स्टूडेंट्स, अनाथ बच्चों, एकल माता-पिता (माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु) वाले बच्चों, और SC/ST कैटेगरी से आने वाले बच्चों को पहली प्राथमिकता देती है। यदि आप इनमें से किसी श्रेणी से संबंधित हैं, तो आपके चयन होने के चांस बहुत अधिक हैं और आपको अवश्य आवेदन करना चाहिए।
  • यदि आपके परिवार की आय ₹2 लाख तक है, तो बिना किसी संकोच के फॉर्म भरें।
  • यदि आपके पिछली कक्षा में 75% से ऊपर अंक हैं, तो आप इस स्कॉलरशिप के प्रथम दावेदार हो सकते हैं।

Note: ऊपर दी गई जानकारी केवल हमारे अनुभव के आधार पर दी गई है। यदि आप इस छात्रवृत्ति की पात्रता पूरी कर रहे हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।

ज़रूरी शर्तें:

  • आवेदक के पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट होना चाहिए, क्योंकि आवेदन के समय आधार वेरीफाई करना होता है।
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी है, अन्यथा ओटीपी प्राप्त होने में समस्या हो सकती है।
  • आवेदन के दौरान ओरिजिनल दस्तावेज़ (स्कैन करके) अपलोड करने होंगे।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 आवेदन कैसे करें?

फॉर्म भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझें:

  • आवेदन करने के लिए buddy4study पर आना होगा।
  • टाटा स्कॉलरशिप का चयन करके Apply Now पर क्लिक करें।
  • इम्पोर्टेन्ट नोट्स (Important Notes) को ध्यान से पढ़ने के बाद चेकबॉक्स पर टिक करें और ‘Start Application’ पर क्लिक कर दें।
  • Connect DigiLocker’ वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करके ‘Next’ पर क्लिक करें
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके ‘Submit’ पर क्लिक करें।

  • अपने 6 अंकों का डिजिलॉकर सिक्योरिटी पिन दर्ज करके ‘Done’ पर क्लिक करें।
  • जिस दस्तावेज़ को शेयर करना चाहते हैं, उसके सामने बने चेकबॉक्स पर टिक करके ‘Allow’ पर क्लिक करें।
  • आपकी व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, नीचे ‘Proceed & Update’ पर क्लिक करें।
  • फॉर्म खुलने पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी पता (Permanent Address) आदि जानकारी सही-सही भरें।
  • फॅमिली डिटेल्स – परिवार में कमाने वाले कुल सदस्य, माता-पिता का स्टेटस (जीवित/एकल/अनाथ) आदि का चयन करें।
  • Social Economics Conditions – आपके पास मौजूद गैजेट्स, होम अप्लायंसेज, वाहन तथा राशन कार्ड श्रेणी (APL / BPL / MNREGA) का सही चयन करें।
  • Education Details – अपनी शैक्षणिक योग्यता (कक्षा, स्कूल/कॉलेज का नाम, अंक आदि) की जानकारी दर्ज करें।
  • Subjective Questions – पूछे गए प्रश्नों के आधार पर अपने बारे में सही विकल्प का चयन करें।
  • References – संदर्भ के लिए 2 व्यक्तियों का नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • Proof – अपना पासपोर्ट साइज फोटो और स्कूल/कॉलेज का आईडी कार्ड अपलोड करें।
  • Review & Submit – फॉर्म में भरी गई पूरी जानकारी का रिव्यू (जाँच) करें और अंत में ‘Submit’ पर क्लिक कर दें। आपकी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त हो जाएगी।

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026-27 FAQs

Q.1 टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है।

Q.2 टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: आवेदन करने के लिए Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, अपनी ज़रूरी डिटेल्स भरकर लॉगिन/रजिस्टर करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने और आवेदन प्रक्रिया को समझने में छात्रों की मदद करने के उद्देश्य से बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि स्कॉलरशिप से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी पात्र छात्रों तक समय पर पहुँच सके। हम इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करने का प्रयास करते हैं और अपने अनुभव के आधार पर छात्रों की सहायता करते हैं। फिर भी, छात्रों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल से अवश्य करें। किसी भी समस्या या नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल को ही प्राथमिक स्रोत मानें ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *