दोस्तों, अगर आपने भी निर्माण श्रमिक कल्याण योजना हेतु फॉर्म भरा था, तो आपको अपने स्टेटस की जाँच कर लेनी चाहिए। दरअसल, जब विद्यार्थी द्वारा फॉर्म भरा जाता है, तो उसकी पात्रता और अटेंडेंस प्रतिशत आदि की जानकारी पहले कॉलेज या शिक्षण संस्थान के माध्यम से जाँची जाती है। जब छात्र द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो संस्थान उसे आगे फॉरवर्ड कर देता है। इसके बाद आगे का वेरिफिकेशन पूरा होता है, जिसके बाद डीबीटी (DBT) के माध्यम से BOC बेनेफिशरी (लाभार्थी) के खाते में स्कॉलरशिप की धनराशि भेज दी जाती है। यह राशि बेनेफिशरी को तभी मिलती है जब कॉलेज/संस्थान आपकी डिटेल्स चेक करके उन्हें वेरीफाई करता है और कल्याण विस्तार अधिकारी (WEO) के पास भेजता है। पूरी प्रक्रिया हम आपको विस्तार से बताएंगे, आप फ़िक्र न करें।
Nirman Shramik Kalyan Yojana Latest Update (ताज़ा अपडेट)
यदि आपने अभी तक ‘निर्माण श्रमिक कल्याण योजना’ के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, Labour & ESI डिपार्टमेंट के तहत इस योजना हेतु आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन हाल ही में इसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। जो भी छात्र आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग कर रहे थे, वे अब अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि कृपया अंतिम तिथि की पुष्टि के लिए नीचे दी गई आधिकारिक इमेज/अधिसूचना को देखकर स्वयं वेरीफाई कर लें।

निर्माण श्रमिक कल्याण योजना:
इस योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा सभी स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएँ आवेदन करते हैं। इस योजना के अंतर्गत 2,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये प्रति वर्ष तक की छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) राशि दी जाती है। वहीं, 8वीं कक्षा से ऊपर की छात्राओं को निर्धारित राशि पर 20% अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।
अब कई विद्यार्थियों का सवाल है कि आखिर इस योजना का पेमेंट उनके बैंक खाते में कब से आना शुरू होगा? वैसे तो इस योजना की राशि नवंबर-दिसंबर तक आना संभव थी, लेकिन हाल ही में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दिए जाने के कारण अब छात्रवृत्ति राशि आने में थोड़ा विलंब (देरी) हो सकता है। हालाँकि, हमने अपनी टीम के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि आने की एक संभावित तिथि (Expected Date) पता लगाई है, जिसे आप नीचे दी गई हेडिंग में जान सकते हैं।
Note– यदि आप जानना चाहते हैं किस कोर्स कक्षा में कितनी राशि दी जाती हैं, तो कृपया इस लेख में पढ़े – Click Here
Nirman Shramik Kalyan Yojana Status 2026 – Key Features
इस लेख का पूरा विश्लेषण संक्षेप में देखें –
| डिपार्टमेंट का नाम | Labour & ESI Department |
| छात्रवृत्ति का नाम | निर्माण श्रमिक कल्याण योजना |
| लेख के प्रकार | स्टैटस |
| स्कॉलरशिप कब आएगी | मार्च – अप्रैल 2027 (संभावित) |
| स्टैटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
| राज्य | ओडिशा |
| सत्र | 2025-26 |
| वेरिफिकेशन अथॉरिटी (Verification Authority) | Institute / School → WEO → DLO |
| आधिकारिक पोर्टल | scholarship.odisha.gov.in |
Note: आधिकारिक राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल (State Scholarship Portal) के अनुसार वर्तमान में यह अंतिम तिथि विस्तार (31 अक्टूबर 2026) सत्र 2025-26 हेतु ही लागू है। कई अन्य वेबसाइट्स पर इसे सत्र 2026-27 के रूप में दिखाया गया है, लेकिन आवेदन करते समय छात्र पोर्टल पर सत्र 2025-26 का ही चयन करें। (इसकी पुष्टि आप ऑफिशियल पोर्टल के डैशबोर्ड इमेज में भी कर सकते हैं।)।

Nirman Shramik Kalyan Yojana Payment 2026: कब आएगा?
छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म भरने के बाद छात्रों को केवल अपने पेमेंट के आने की चिंता होती है। अगर आपने भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है, तो अवश्य जानना चाहते होंगे कि पेमेंट कब आएगा। वैसे तो विभाग द्वारा पेमेंट जारी होने की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई गई है, लेकिन अगर पिछले वर्ष के आधार पर मानें तो यह राशि मार्च-अप्रैल 2027 से आनी शुरू हो सकती है।
दोस्तों, हम ऐसे ही आपको कोई तिथि नहीं बता रहे हैं; हमने खुद इसकी ग्राउंड लेवल पर जानकारी कलेक्ट की है, जिसमें हमने पाया कि स्कॉलरशिप मार्च से आनी शुरू हो जाती है। काफ़ियों का मानना है कि यह राशि जिला-वाइज़ (District-wise) भेजी जाती है। हमने आपके प्रूफ के लिए इमेज को जोड़ा है, जिसमें आप चेक कर सकते हैं कि पिछले वर्ष भी पेमेंट मार्च में ही जारी किया गया था।

स्टेटस वेरिफिकेशन प्रक्रिया: आवेदन में क्या-क्या जाँचा जाएगा? पूरी जानकारी
इस योजना के फॉर्म का वेरिफिकेशन किन किन स्तर से होगी क्या-क्या चीजे देखीं जाएगी कैसे फॉर्म को कैसे अप्रूव किया जायेगा पूरी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझे –
| Level | Verification Process |
| कॉलेज/संस्था | छात्र का एडमिशन, रोल नंबर, पात्रता तथा नवंबर के अंतिम सप्ताह तक न्यूनतम 50% उपस्थिति (Attendance) की जाँच होगी। इसके बाद कॉलेज को ‘Attendance Certificate’ पोर्टल पर अपलोड करना होगा। |
| वेलफेयर एक्सटेंशन ऑफिसर (WEO) | BOC बेनेफिशरी स्क्रूटनी से पात्रता जांचना, जेन्युइन हैं या नहीं फिर एप्लीकेशन DLO को फॉरवर्ड करके आगे भेजना। |
| District Labour Officer (DLO) | एप्लीकेशन / बेनेफिशरी की वेरिफिकेशन करेगा / अप्रूवल के बाद डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को भेजेगा |
| District Collector | अंत में असिस्टेंस को सैंक्शन करेगा और पेमेंट release/disburse करवाएगा |
जरूरी बातें : Educational Assistance की राशि BOC beneficiary के माता-पिता के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
स्टैटस कैसे चेक करें : स्टैटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया –
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट scholarship.odisha.gov.in पर आ जाएँ।

- Know Your Status वाले सेक्शन में अपना आधार नंबर या एप्लीकेशन नंबर भरें।
- Get OTP पर क्लिक कर दें।
- ओटीपी आने के बाद उसे भरकर सबमिट कर दें, आपका स्टेटस आ जाएगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।
FAQs
Q.1 निर्माण श्रमिक कल्याण योजना का पेमेंट किस आधार पर भेजा जाएगा?
Ans: जिन छात्रों का एप्लीकेशन स्टेटस Approved दिखेगा, केवल उन्हीं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से पेमेंट भेजा जाएगा।
Q.2 Nirman Shramik Kalyan Yojana Status 2026 कैसे चेक करें?
Ans: स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल scholarship.odisha.gov.in पर जाएँ और ‘Know Your Status‘ विकल्प में अपना आधार/एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके OTP के ज़रिए स्टेटस चेक करें
Disclaimer:यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें हमारी टीम द्वारा ग्राउंड लेवल पर की गई रिसर्च के आधार पर छात्रों के लिए उपयोगी एवं आवश्यक जानकारी को शामिल किया गया है। हमारा प्रयास है कि छात्रों को इस योजना से संबंधित प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी सरल भाषा में समझाई जा सके। हालाँकि, किसी भी जानकारी की अंतिम पुष्टि के लिए छात्रों को संबंधित आधिकारिक पोर्टल एवं विभागीय दिशा-निर्देशों को अवश्य देखना चाहिए।
| Status Link | State Scholarship Portal |
| Official Website | State Scholarship Portal |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


