Nirman Shramik Kalyan Yojana 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, ऐसे भरें कक्षा 6 से UG-PG का फॉर्म।

Nirman Shramik Kalyan Yojana 2026

ओडिशा के सभी छात्रों के लिए जो कक्षा 6वीं से 12वीं कक्षा में या उससे ऊपर किसी भी यूजी पीजी कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं। जिनके माता-पिता ने Board of Construction Workers के रूप में एक वर्ष पहले रजिस्ट्रेशन किया है, ऐसे छात्रों को ओडिशा सरकार स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है, जिसका लाभ छात्र उठा सकते हैं। वर्तमान में इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। सभी छात्र समय का पालन करते हुए जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने पर विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से 2 हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह सभी छात्रों के कक्षा और कोर्स पर निर्भर करती है। विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए जल्द आवेदन कर लें क्योंकि आवेदन तिथि नजदीक आ चुकी है।

Nirman Shramik Kalyan Yojana 2026

निर्माण श्रमिक कल्याण योजना स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 6वीं से 7वीं तक केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। इससे ऊपर की सभी कक्षाओं और कोर्स के लिए छात्र एवं छात्राएं दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। इस छात्रवृत्ति की सबसे खास बात यह है कि कक्षा 8वीं से ऊपर अध्ययन कर रही सभी लड़कियों को सरकार द्वारा निर्धारित स्कॉलरशिप राशि के अलावा 20% अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। योग्य विद्यार्थी अपना आवेदन scholarship.odisha.gov.in पर कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस स्कोलरशिप के लिए एक परिवार के केवल 2 बच्चे (छात्र-छात्राएं) ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी शर्त यह है कि लाभार्थी के माता-पिता में से किसी एक का आवेदन (BOC) पोर्टल पर कम से कम एक वर्ष पहले होना अनिवार्य है। इस लेख में इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में दी गई है।

Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship 2026-Quick Summary

पोर्टल ओडिशा स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल
योजना का नाम

Nirman Shramik Kalyan Yojana

कोर्स/कक्षा 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th, 12th, UG-PG All Courses
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में
लड़कियों को अतिरिक्त लाभ सामान्य स्कॉलरशिप से 20% अतिरिक्त छात्रवृत्ति (कक्षा 8वीं से ऊपर)
राज्य (State) ओडिशा
आधिकारिक वेबसाइट scholarship.odisha.gov.in

Class Courses Wise Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Amount (कक्षा & कोर्सेज अनुसार सहायता राशि)

आइये जानते हैं कि इस स्कॉलरशिप योजना की पात्रता पूरी करने के बाद, यदि आपका आवेदन वेरीफाई (सत्यापित) पाया जाता है, तो सभी छात्र-छात्राओं को उनकी कक्षा और कोर्स के अनुसार कितनी स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी।

कक्षा/कोर्सेज  स्कॉलरशिप राशि 
6th 7th 2000/प्रति वर्ष
8th 2000/प्रति वर्ष
9th 3000/प्रति वर्ष
10th 4000/प्रति वर्ष
कक्षा 10वीं में 90% से ज्यादा नंबर लाने पर ₹10,000 का कैश अवार्ड (इनाम) मिलेगा (केवल एक बार)
11th 12th 5000/प्रति वर्ष
BA, BSc, BCom/PG Studies 7000/प्रति वर्ष
MCA, MBA, B.Arch, M.Arch, M.Sc, M.Tech, B.Pharm, M.Pharm, Hotel Management, Medical (Allopathic, Ayurvedic, Homeopathic) (केवल सरकारी कॉलेजों में) 40000/प्रति वर्ष
B.ed,Nursing Training, CT, सरकारी संस्था में 10000/प्रति वर्ष

ध्यान दें– कक्षा 8वीं से ऊपर पढाई कर रही छात्राओं को सरकार द्वारा निर्धारित स्कॉलरशिप राशि के अलावा 20% अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Important Date

प्रक्रिया तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल/हेडमास्टर द्वारा Student के रिकॉर्ड की ऑनलाइन जांच (Validation) करने की अंतिम तिथि। नवंबर  (Expected)
जिला श्रम अधिकारी (District Labour Officer) द्वारा Student के रिकॉर्ड की ऑनलाइन जांच (Validation) करने की अंतिम तिथि नवंबर (Expected)

Eligibility Criteria For Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship (पात्रता मापदंड)

  • विद्यार्थी ओडिशा राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्थान में पढ़ता हो।
  • कक्षा 6वीं से 12वीं व यूजी, पीजी के सभी कोर्सेज के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्र ने नवंबर के अंत तक कम से कम 50% उपस्थिति (Attendance) पूरी की हो।
  • General/SC/ST/OBC/SEBC/EBC कैटेगरी के सभी छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विद्यार्थी स्वयं भी पात्रता ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Eligibility 2026 कैसे चेक करें?

  • एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया चेक करने के लिए scholarship.odisha.gov.in पर आना होगा।
  • यहाँ आने पर Check Scholarship Eligibility पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट अपनी कैटेगरी, क्वालिफिकेशन फैमिली इनकम आदि जानकारी सलेक्ट करने के बाद Check Eligibility पर क्लिक कर दें।
  • अब आप जिस स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे उसकी सूचि आ जाएगी।

Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Application Verification Process

  1. सबसे पहले छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म फिल करना होता है।
  2. फिर स्कूल/कॉलेज सत्यापन (Verification) करके वेलफेयर एक्सटेंशन ऑफिसर (WEO) के पास भेज देता है।
  3. वेलफेयर एक्सटेंशन ऑफिसर फॉर्म का वेरिफिकेशन करने के बाद यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि पाता है, तो उसे वापस कॉलेज/संस्था के पास भेज देता है, अन्यथा District Labour Officer (DLO) के पास आवेदन भेज दिया जाता है।
  4. इसके बाद District Labour Officer (DLO) द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन पूर्ण होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है

वेरिफिकेशन में स्कूल की जिम्मेदारी क्या हैं?

  • आवेदन पूर्ण होने के बाद छात्र का एप्लीकेशन डिटेल्स कॉलेज/संस्था के लॉगिन पर जाएगा।
  • कॉलेज/संस्था के हेडमास्टर को यह चेक करना होगा कि छात्र योजना की सभी पात्रता (Eligibility) पूरी करता है।
  • हेडमास्टर को छात्र का वार्षिक अटेंडेंस व रोल नंबर या एडमिशन नंबर चेक करना होगा।
  • इस संबंध में स्कूल/संस्था को जरूरी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।

Document List-

पिछली परीक्षा की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
माता-पिता का आधार कार्ड जो OB&OCWW बोर्ड में रजिस्टर्ड हो
BOC आईडी कार्ड
रजिस्टर्ड BoC मजदूर (माता/पिता) की बैंक पासबुक का पहला पेज जिसमें अकाउंट नंबर और IFSC कोड साफ दिखता हो
कॉलेज आईडी कार्ड
कॉलेज आईडी न होने पर, यह डॉक्यूमेंट दें सकते हैं – एडमिशन रसीद  लाइब्रेरी कार्ड, या कॉलेज अथॉरिटी से मिला लेटर ऑफ अंडरटेकिंग

Nirman Shramik Kalyan Yojana 2026 Apply Online

  • निर्माण श्रमिक कल्याण योजना स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए scholarship.odisha.gov.in पर आए।
  • होम पेज पर स्कीम पर क्लिक करें।
  • निर्माण श्रमिक कल्याण स्कॉलरशिप के नीचे Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • नया आवेदन करने के लिए पहले New Registration पर क्लिक करें।
  • गाइडलाइन आएगी, उसे पढ़ें, इसके बाद चेक बॉक्स पर क्लिक करके प्रोसीड पर क्लिक कर दें।
  • आधार नंबर भरें, इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद उसे भरें और वेरीफाई कर दें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और पासवर्ड क्रिएट करें, नीचे रजिस्टर पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा और छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

Login  –

  • विद्यार्थी फिर से होम पर आ कर आधार नंबर पासवर्ड फिल करके लॉगिन पर क्लिक कर लें।
  • Face Authentication पर क्लिक करें, इसके लिए प्ले स्टोर पर जाएँ। AadharFaceRD और OSSP Face Authentication ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करें, और अपना फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर लें।
  • फिर से लॉगिन करें और डैशबोर्ड में अप्लाई स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।
  • स्टूडेंट प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन में ज़रूरी डिटेल भरें, और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • एकेडमिक इंफॉर्मेशन में एकेडमिक डिटेल्स भरें।
  • एलिजिबिलिटी इन्फॉर्मेशन में पात्रता के बारे में पूछी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • अकाउंट इन्फोर्मशन – में  खाते की सम्पूर्ण जानकारी भरें और पासबुक फोटो अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार आसानी से आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

Disclaimer:इस लेख में दी गई सभी जानकारी आधिकारिक (Official) नोटिफिकेशन के आधार पर है। विद्यार्थी किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी डिटेल्स को अवश्य वेरीफाई करें।

Apply Link Click Here
Official Website scholarship.odisha.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *