HP Indira Gandhi Utkrisht Chatravriti Yojana 2026: UG PG कोर्स के छात्रों को मिलेंगे ₹18,000, जानें कैसे

HP Indira Gandhi Utkrisht Chatravriti Yojana 2026

हिमाचल प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति नामक एक योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस स्कॉलरशिप के लिए ऐसे विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाता है जो छात्र पढ़ने में काफी होनहार हैं। तो अगर आप अपनी पढ़ाई के लिए किसी स्कॉलरशिप योजना की तलाश कर रहे थे, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए ही है। लेकिन आप इस स्कॉलरशिप का लाभ तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब आप अपनी स्ट्रीम में Top 10 students में से हों। तो इसके लिए आप एक काम अवश्य करें—हाल ही में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें अपना नाम और रोल नंबर ढूंढ सकते हैं। यदि आपका नाम है, तो आप इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन अवश्य करें।

HP इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के बारे में:

हम आपको पहले इस योजना के बारे में समझाते हैं कि यह किस प्रकार आपकी पढ़ाई में मदद कर सकती है। पहले तो यह जान लें कि इस छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 150 छात्रों को लाभ दिया जाएगा। 12वीं पास आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में से Top 10 छात्रों का चयन होगा और ग्रेजुएशन (BA / B.Sc. / B.Com आदि) में से Top 10 छात्रों का चयन होगा। यदि रिन्यूअल वाले छात्रों को जोड़ें, तो कुल 150 छात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा। पहले इस छात्रवृत्ति हेतु केवल ₹10,000 दिए जाते थे, लेकिन बाद में इस राशि को बढ़ाकर ₹18,000 प्रति वर्ष कर दिया गया है, जो कि विद्यार्थी को कोर्स की अवधि तक दी जाएगी। अगर इस सत्र की बात की जाए तो आवेदन प्रारंभ हैं; जिन छात्रों का नाम सूची में है, वे अपना फॉर्म अवश्य भरें।

HP इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना आवेदन तिथि: (Important Date)

आवेदन शुरू होने से लेकर वेरिफिकेशन तक की पूरी तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं –

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 04-06-2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31-10-2026
संस्थान/कॉलेज से वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 17-11-2026
डिफेक्टिव एप्लीकेशन सुधारने (Verification) की अंतिम तिथि 17-11-2026
DNO / SNO / MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 18-11-2026

आवेदन के लिए पात्रता – (Eligibility)

  1. हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी ही आवेदन के लिए पात्र हैं।
  2. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा मेरिट सूची में नाम होना आवश्यक है।
  3. मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन या किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन होना चाहिए।
  4. HPBOSE धर्मशाला द्वारा 12वीं पास आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में से Top 10 छात्रों और ग्रेजुएशन (BA / B.Sc. / B.Com आदि) में से Top 10 छात्रों का नाम मेरिट सूची में जारी किया जाता है, जो आवेदन कर सकते हैं।
  5. रिन्यूअल करने के लिए गत वर्ष में 60% अंक लेने पर रिन्यूअल किया जा सकता है।

Scholarship Amount (सहायता राशि)

संख्या सहायता राशि
1. विद्यार्थी का आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक वेरीफाई होने पर सरकार द्वारा ₹18,000 की राशि प्रति वर्ष प्रदान की जाती है। यह राशि विद्यार्थी के कोर्स की अवधि तक दी जाती है।

HP Indira Gandhi Utkrisht Chatravriti Yojana 2026: पेमेंट कब आएगा

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बाद पहले छात्रों के फॉर्म का वेरिफिकेशन संस्थान/कॉलेज द्वारा किया जाएगा, फिर DNO/SNO/MNO द्वारा फॉर्म को अप्रूव किया जाएगा। यहाँ से जिन छात्रों का डाटा वेरीफाई होता है, उन्हें छात्रवृत्ति की राशि भेजी जाती है।

हालांकि यह छात्रवृत्ति योजना एनएसपी (NSP) के तहत आती है, तो आपको बता दें NSP योजना के अंतर्गत सभी स्कीमों की स्कॉलरशिप फरवरी-मार्च महीने से आनी शुरू होती है। लेकिन विभाग ने आधिकारिक नोटिस में स्कॉलरशिप भेजे जाने की कोई निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है, इसलिए हम 100% इस तिथि का दावा तो नहीं कर सकते, लेकिन पिछले वर्षों में देखा गया था कि स्कॉलरशिप फरवरी महीने से आनी शुरू हुई थी।

आवेदन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड।
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • ओटीआर नंबर।
  • गत वर्ष की मार्कशीट।
  • बैंक अकाउंट।
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।
  • एडमिशन लेटर। 

हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी उत्कृष्ट योजना फॉर्म भरते समय इन गलतियों से बचें

अगर आप इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने वाले हैं, तो कृपया ऐसी गलती न करें।

  • फॉर्म भरते समय सभी डाक्यूमेंट्स ओरिजिनल होने चाहिए, अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही OTR रजिस्ट्रेशन करें, अन्यथा आधार ऑथेंटिकेशन के समय ओटीपी न आने से प्रोसेस रुक सकता है।
  • गलत जानकारी भरने पर फॉर्म को विथड्रॉ (Withdraw) कर लें और फिर से आवेदन करें।
  • बैंक का डीबीटी चालू रखें और लिमिट ₹18,000 से ज्यादा रखें।
  • इसके लिए आवेदन निःशुल्क है, इसलिए कहीं पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई ज़रूरी गाइडलाइंस पढ़ें और सोशल मीडिया की गलत जानकारी से बचें।

HP इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया – (Application Process)

ओटीआर रजिस्ट्रेशन  आवेदन के लिए पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा। OTR आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में मौजूद है— [Click Here]
आवेदन प्रक्रिया  आवेदन करने की A To Z जानकारी इस लेख में बताई गई है, जिसे अवश्य फॉलो करें — [Click Here]

FAQs HP Indira Gandhi Utkrisht Chatravriti Yojana 2026

Q.1 एचपी इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?

Ans: इस योजना के तहत ₹18,000 प्रति वर्ष की राशि दी जाती है।

Q.2 HP इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना की राशि कब भेजी जाती है?

Ans: इस योजना का पैसा आमतौर पर फरवरी से मार्च महीने में भेजा जाता है।

Disclaimer: इस छात्रवृत्ति योजना की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से सत्यापित करने के बाद दी गई है। किसी भी प्रकार के संदेह की स्थिति में कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें। आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Notification Link Click Here
Apply link Click Here
मुख्य वेबसाइट scholarships.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *