Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से शुरू, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के नए सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रारंभ 15 अगस्त 2026 से  होने जा रहा है। जो भी विद्यार्थी नए सत्र हेतु आवेदन करने की प्रतीक्षा कर रहे थे, अब अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त अन्य कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू होने की सूचना आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। पोर्टल पर 31 जुलाई 2026 की तिथि को नए सत्र के लिए आवेदन शुरू होने की सूचना दी गई है। विभाग ने बाकायदा आवेदन शुरू होने के संबंध में पूरी समय सारिणी के अलावा पात्रता आदि गाइडलाइन जारी की है, जिसे हम इस लेख में जानते हुए फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27: इस वर्ष उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में निम्न बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। सबसे पहले विद्यार्थी NSP पोर्टल पर OTR रजिस्ट्रेशन करें, इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पोर्टल पर आवेदन करें। आवेदन के पश्चात बायोमेट्रिक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है; बिना बायोमेट्रिक के स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त नहीं की जा सकती। 11वीं, 12वीं तथा UG, PG के किसी भी कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों के फॉर्म भरने के बाद कॉलेज/संस्था एवं जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन (Verification) होगा। फिर  बिल जनरेट करके छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि स्थानांतरित की जाएगी।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Date 2026-27

विभाग द्वारा उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन शुरू होने की लेटेस्ट नोटिस जारी की गई है, जिसके अनुसार उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया व अन्य प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई है। विद्यार्थी चाहे फ्रेश आवेदन कर रहे हों या फिर रिन्यूअल, दोनों केस में अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य पूर्ण करें।।

प्रक्रिया  डेट 
शिक्षण संस्थाओं का पंजीयन/ रिन्यूअल, कोर्स मैपिंग, मान्यता व फीस स्ट्रक्चर अपडेट हेतु पोर्टल प्रारंभ करने की तिथि 01 अगस्त 2026
संस्थाओं द्वारा पंजीयन/ रिन्यूअल एवं अन्य विवरण अपडेट की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026
विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फ्रेश/रिन्यूअल आवेदन प्रारंभ तिथि 15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026

आवेदन करने हेतु निर्धारित पात्रता मापदंड – (Eligibility Criteria)

No. पात्रता (Eligibility)
1. यदि आप SC/ST/MBC/EBC/OBC/DNT श्रेणी के छात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
2. आवेदन करने वाले सभी छात्रों के परिवार की आय ₹2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
3. 11वीं, 12वीं एवं यूजी, पीजी जैसे B.A., B.Sc., B.Com., B.Ed. आदि डिप्लोमा व डिग्री कोर्सेज में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं।
4 राजस्थान के मूल निवासी छात्र ही इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
5. विद्यार्थी केवल विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त एवं छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपडेट शिक्षण संस्थान/कॉलेज और पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होने पर ही आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • ओटीआर (OTR) नंबर
  • आधार कार्ड
  • आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
  • जनाधार कार्ड
  • राज्य ई-वॉल्ट
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक खाता
  • फीस रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप गाइडलाइन – (Guideline)

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप विभाग द्वारा जारी जरूरी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा ।

  • सभी छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी स्वयं की होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी के पास जनाधार ID और आधार नंबर होना आवश्यक होगा। यदि इनमें से कोई एक नहीं है, तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • छात्र के सभी डॉक्यूमेंट्स जनाधार पोर्टल से ही लिए जाएंगे। इसलिए जनाधार में सारी जानकारी सही और उपलब्ध होना जरूरी है।
  • छात्र के बैंक खाते का DBT चालू होना चाहिए। साथ ही, बैंक से आधार सीडेड होना चाहिए, KYC पूर्ण होनी चाहिए, खाते की कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए।
  • शैक्षणिक संस्थान, पाठ्यक्रम आदि का चयन सही-सही करें। कोई गलती मिलने पर आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।
  • कॉलेज में आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद, जब तक आवेदन फॉर्म का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक सभी छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है। अन्यथा आवेदन आगे फॉरवर्ड नहीं होगा, जिससे स्कॉलरशिप भी रुक जाएगी।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026-27 Apply Online Process (आवेदन प्रक्रिया)

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन करने से पहले ओटीआर (OTR) करना होगा। ओटीआर करने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में समझें – [OTR Registration Click Here]

दोस्तों, आपको बता दें कि राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 15 अगस्त से शुरू होंगे, इसलिए अभी पूरी प्रक्रिया नहीं बताई गई है। 15 तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के तत्पश्चात पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक यहाँ बता दी जाएगी। आपको बता दें कि हम आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया स्वयं फॉर्म भरकर बताते हैं। हालांकि, अभी आवेदन शुरू होना बाकी है, इसलिए पूरी प्रक्रिया नहीं बताई गई है; जैसे ही आवेदन प्रारंभ होंगे, इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा

FAQs

Q.1 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

Ans: उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

Q.2 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

Ans: आवेदन करने के लिए पहले ओटीआर (OTR) करना होगा, फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

Disclaimer: इस आर्टिकल में राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जानकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर आसान भाषा में प्रदान की गई है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी, इसलिए फिलहाल आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया उपलब्ध नहीं कराई गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में अपडेट कर दी जाएगी। छात्र किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Uttar Matric 2026-27 Notification Download
Apply Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *