Rajasthan Scholarship Status 2026: किस स्टेटस का पैसा आएगा? ऐसे चेक करें नया स्टेटस

Rajasthan Scholarship Status 2026

राजस्थान स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए लाखों बच्चों ने आवेदन किया तो होगा, लेकिन आवेदन करने से कहीं ज्यादा महत्व स्टेटस का होता है। जिन बच्चों के आवेदन फॉर्म को डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर (DLO) द्वारा अप्रूव किया जाता है, ऐसे स्टेटस वाले छात्रों के खाते में ही राजस्थान सरकार स्कॉलरशिप राशि भेजती है। आपको बता दें कि इसमें राजस्थान सरकार द्वारा 40% और केंद्र सरकार द्वारा 60% राशि भेजी जाती है।

जैसे ही विद्यार्थी आवेदन पूरा करके फॉर्म सबमिट करते हैं, सबसे पहले कॉलेज या संस्था (CENO) द्वारा फॉर्म चेक किया जाता है। यदि फॉर्म में कोई गलती होती है, तो संस्था तुरंत स्टेटस में रिमार्क (Objection) दर्शाती है, जिसे विद्यार्थी को चेक करके सही करना होता है। इसके बाद ही कॉलेज द्वारा आगे वेरिफिकेशन के लिए डेटा भेजा जाता है और फिर पूरी प्रक्रिया होने के बाद स्कॉलरशिप पेमेंट रिलीज़ किया जाएगा।

Rajasthan Scholarship Status Latest News

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए स्टेटस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बता दें कि जिन छात्रों ने स्कॉलरशिप हेतु आवेदन किया था, हाल ही में देखा गया है कि सभी छात्रों का बिल जनरेट होना शुरू हो चुका है। काफी स्टूडेंट ऐसे हैं जिनके खाते में स्कॉलरशिप राशि डिस्बर्स (Disbursed) हुई है और काफी छात्रों के स्टेटस में रिमार्क भी प्राप्त हुआ है।

जिन भी छात्रों ने उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरा था, अपना स्टेटस तुरंत चेक करें और देखें कि क्या आपके खाते में भी स्कॉलरशिप भेजी गई है या फिर आपके स्टेटस में कोई रिमार्क तो प्राप्त नहीं हुआ है। दोस्तों, ज्यादातर देखा गया है कि 29 जुलाई 2026 को लाखों छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी गई है। हम आपके प्रूफ के लिए आधिकारिक स्टेटस नीचे जोड़ रहे हैं, कृपया चेक करें।

Rajasthan Scholarship Status 2026

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर (DLO) द्वारा बच्चों का बिल जनरेट किया जा रहा है और पेमेंट सैंक्शन (Sanctioned) हो रहे हैं। जिन बच्चों ने वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन किया है, वे अपने स्टेटस की जाँच कर लें।

यदि आपका भी बिल जनरेट हो चुका है तो फ़िक्र की कोई बात नहीं है। वहीं, यदि फॉर्म में रिमार्क प्राप्त हुआ है तो उसे अपने स्तर से सुधारें, जिसके बाद फॉर्म का वेरिफिकेशन पुनः होगा। अधिकतर छात्रों के फॉर्म इंस्टीट्यूट (कॉलेज) स्तर से रिजेक्ट या ऑब्जेक्ट होते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको स्टेटस चेक करने के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही यह भी बताएंगे कि किस प्रकार का स्टेटस होने पर पेमेंट भेजा जाएगा और यदि आपके आवेदन में किसी प्रकार का रिमार्क है तो उसका सुधार कैसे कर सकते हैं। पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएंगे, जिससे आपका पैसा सफलतापूर्वक आपके खाते में आ सके।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Status 2026-Highlight

विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
स्कॉलरशिप राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप
सत्र 2025-26
लेटेस्ट अपडेट बिल जनरेट एवं पेमेंट सैंक्शन (Sanctioned)
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
श्रेणी SC/ST/MBC/EBC/OBC/DNT
राज्य राजस्थान
ऑफिशियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment: कैसे स्टेटस को मिलेगा?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने पर स्टेटस को इंस्टिट्यूट लेवल से वेरीफाई किया जाता है। इसके बाद इसे आगे डिस्ट्रिक्ट लेवल पर फॉरवर्ड किया जाता है। अगर आपने इस वर्ष फॉर्म भरा था, तो आपके स्टेटस को इंस्टिट्यूट लेवल से वेरीफाई किया जाएगा, फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसर से स्टेटस अप्रूव होने पर छात्रवृत्ति भेजी जाती है। हम आपकी जानकारी के लिए पूरा स्टेटस प्रस्तुत कर रहे हैं। अगर आपका स्टेटस सेम टू सेम दिख रहा है, तो आपके खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट भेजा जाएगा।

Institute/College Level Student Level
Scholarship Disbursed Scholarship Disbursed (If Not Credited, Wait For Next Update)
Bill Generated By DLO Payment Sanctioned
Payment Sanctioned By DLO Payment Sanctioned
Approved By DLO SJE Approved By DLO SJE

Note– यदि आपके स्टेटस में ऊपर की तरह दिख रहा है, तो आपके खाते में स्कॉलरशिप आने के चांस काफी ज्यादा रहते हैं। हमने नीचे स्कॉलरशिप भेजे गए छात्र का स्टेटस जोड़ा है जिसे चेक कर सकते हैं।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस के सभी प्रकार और उनके अर्थ

कई बार बच्चों के स्टेटस भिन्न-भिन्न प्रकार के दिखते हैं, जिसे लेकर बच्चे काफी ज्यादा कंफ़्यूज हो जाते हैं। हमने राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्टेटस के प्रकार और उसका मतलब बताया है।

स्टेटस के प्रकार और उसके अर्थ 
Bill Under Process By CENO आपकी स्कॉलरशिप का बिल अंतिम भुगतान (Payment) की प्रक्रिया में है।
Pending With DLO SJE आपका आवेदन SJE विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी (DLO) के पास सत्यापन/स्वीकृति के लिए लंबित है।
Pending With Verifier-SJE DEO, DSEO आपका आवेदन SJE विभाग से संबंधित DEO/DSEO स्तर के अधिकारी के पास सत्यापन (Verification) के लिए लंबित है।
Objection By Institute/School स्कूल या कॉलेज ने आपके आवेदन में कोई कमी या त्रुटि पाई है। आपत्ति (Remark) देखकर आवश्यक सुधार करें।
Objection Clarified By Student विद्यार्थी ने आपत्ति के अनुसार आवश्यक सुधार कर दिए हैं और आवेदन पुनः जमा कर दिया है।
Approved By DLO SJE जिला स्तरीय SJE अधिकारी ने आपका आवेदन स्वीकृत (Approved) कर दिया है।
Bill Generated By DLO DLO ने आपके भुगतान के लिए बिल तैयार कर दिया है।
Payment Sanctioned By DLO जिला स्तर के अधिकारी (DLO) द्वारा भुगतान को आधिकारिक मंज़ूरी मिल गई है

Rajasthan Scholarship Status 2026 कैसे चेक करें?

राजस्थान स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्टेटस चेक करने के लिए sje.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद स्क्रीन स्क्रॉल करके नीचे आएं।
  • Apply Online/E-Services सेक्शन में स्कॉलरशिप एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर Scholarship Application Number दर्ज करें, और कैप्चा भरकर Get Status पर क्लिक करें।
  • स्टेटस आ जाएगा, जिसमें स्टेटस की जाँच कर लें।

Rajasthan Scholarship Status 2026 FAQ’s

Q.1 राजस्थान स्कॉलरशिप लेटेस्ट अपडेट?

Ans- जैसा कि हाल ही में कई बच्चों के बिल जनरेट हुए हैं और काफी बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप राशि रिलीज़ की गई है।

Q.2 राजस्थान स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें?

Ans- स्टेटस चेक करने के लिए sje.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘एप्लिकेशन स्टेटस’ (Application Status) पर क्लिक करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Disclaimer: राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के संबंध में इस आर्टिकल में नवीनतम अपडेट और स्टेटस से जुड़ी जानकारी दी गई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे समय-समय पर अपने स्कॉलरशिप स्टेटस की जांच करते रहें। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी में असमंजस होने पर विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट या अपनी संबंधित कॉलेज संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

Status Check Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *