UP Scholarship OTR Registration 2026-27: स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें ओटीआर रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

यदि आप यूपी स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने वाले हैं तो आपका ओटीआर रजिस्ट्रेशन होना सबसे जरूरी है। बिना ओटीआर रजिस्ट्रेशन के कोई भी विद्यार्थी यूपी स्कॉलरशिप का फॉर्म नहीं भर सकता है। गवर्नमेंट ने सभी छात्रों के लिए ओटीआर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है, तो जो भी विद्यार्थी वर्ष 2026-27 के लिए फॉर्म भरने वाले हैं, सभी को ओटीआर रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए।

क्योंकि जब भी यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तो उस समय सभी छात्रों के पास ओटीआर नंबर होना चाहिए। अगर आपके पास ओटीआर नंबर नहीं होगा तो आप इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म नहीं भर सकेंगे। यूपी स्कॉलरशिप के लिए ओटीआर रजिस्ट्रेशन हमेशा शुरू रहता है, विद्यार्थी किसी भी समय ओटीआर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जैसा कि आपको पता होगा यूपी स्कॉलरशिप के लिए नए वर्ष हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जो भी विद्यार्थी फ्रेश फॉर्म भरेंगे, उन्हें सबसे पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा

UP Scholarship OTR Registration क्या है? 

पहले यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए कोई भी ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती थी, लेकिन वर्ष 2023-24 से यूपी गवर्नमेंट ने ओटीआर अनिवार्य कर दिया है। सरकार ओटीआर इसलिए अनिवार्य कर रही है ताकि स्कॉलरशिप में हो रहे फर्जीवाड़े को रोका जा सके और स्कॉलरशिप का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचे। यूपी स्कॉलरशिप ओटीआर रजिस्ट्रेशन डिजिलॉकर के माध्यम से अभ्यर्थी के आधार की सारी जानकारी लेता है,

जिससे स्कॉलरशिप के लिए केवल योग्य विद्यार्थी ही आवेदन कर सकें। ओटीआर करने के लिए विद्यार्थी का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, साथ ही डिजिलॉकर पर अकाउंट बना होना चाहिए। ओटीआर रजिस्ट्रेशन केवल फ्रेश आवेदन कर रहे छात्रों को करना होता है, इसके बाद ओटीआर नंबर के जरिए वे स्टेटस चेक कर सकते हैं और रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं।

UP Scholarship OTR Registration – Key features

लेख का नाम UP Scholarship OTR Registration 2026-27
स्कॉलरशिप यूपी स्कॉलरशिप
आवेदक उत्तर प्रदेश के छात्र (Fresh Applicants)
ओटीआर प्रक्रिया ऑनलाइन
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
राज्य उत्तर प्रदेश
कैटेगरी यूपी स्कॉलरशिप
लेख का उद्देश्य OTR रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और पूरी जानकारी
ऑफिशियल पोर्टल scholarship.up.gov.in

UP Scholarship OTR Registration: क्यों ज़रूरी हैं?

  • ओटीआर करना बच्चों के लिए इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि बिना ओटीआर नंबर के आवेदन प्रक्रिया संभव नहीं है।
  • ओटीआर करने से विद्यार्थी के नाम से धांधली नहीं होती है और उचित लाभार्थी तक छात्रवृत्ति का लाभ पहुँचता है।
  • ओटीआर करने से ओटीआर नंबर प्राप्त होता है, जिससे रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप ओटीआर कौन-कौन कर सकता है?

वैसे तो यूपी स्कॉलरशिप के लिए ओटीआर रजिस्ट्रेशन कोई भी कर सकता है, लेकिन ओटीआर केवल इन छात्रों को करना चाहिए:

  • ओटीआर रजिस्ट्रेशन वही विद्यार्थी करें जो उत्तर प्रदेश राज्य में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
  • यदि आप यूपी स्कॉलरशिप फ्रेश (Fresh) फॉर्म भरने वाले हैं, तो ओटीआर रजिस्ट्रेशन अवश्य करना होगा।
  • GEN/OBC/SC/ST/Min सभी कैटेगरी के विद्यार्थी ओटीआर कर सकते हैं।

Required Document For UP Scholarship OTR Registration (आवश्यक दस्तावेज)

ओटीआर आवेदन के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए:

क्रम संख्या आवश्यक दस्तावेज 
1. आवेदक का मोबाइल नंबर।
2 आधार कार्ड।
3 डिजीलॉकर अकाउंट

आवेदन करने से पहले ये काम अवश्य करें:

  • ओटीआर के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए, यदि लिंक नहीं है तो पहले लिंक करवाएं।
  • ओटीआर करते समय जो मोबाइल नंबर आधार से लिंक है उसे ही दर्ज करें, दूसरा नंबर नहीं होना चाहिए।
  • डिजिलॉकर पर अकाउंट बना होना चाहिए, यदि नहीं बना है तो तुरंत डिजिलॉकर अकाउंट बनाएं।

UP Scholarship OTR Registration 2026-27 Complete Process

  • OTR Registration के लिए scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  • OTR सेक्शन में OTR पंजीकरण करें पर क्लिक करें।
  • चेक बॉक्स पर क्लिक करके Proceed पर क्लिक करें।
  • वर्ग/जाति समूह का चयन कर लें, मोबाइल नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और Generate OTP पर क्लिक करें।
  • MOBILE नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके कैप्चा भरें और वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करके वेरीफाई कर लें।
  • E-KYC पेज आ जाएगा, आधार नंबर भरकर कैप्चा भरें, और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसे एक्सेप्ट करने के लिए OK पर क्लिक करें।
  • डिजिलॉकर पेज पर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या यूज़रनेम में से कोई एक दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।।
  •   आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर सबमिट कर दें।
  • इसके बाद डिजिलॉकर का सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
  • आधार या अन्य डाक्यूमेंट्स के चेक बॉक्स पर टिक करके Allow पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पुनः उसी पेज पर आ जाएंगे, जहाँ आधार की पूरी डिटेल दिखेगी।
  • आधार की सभी जानकारी चेक करने के बाद नीचे आएं और Verify E-KYC Details पर क्लिक कर दें।
  • फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को भरने के बाद Verify OTP पर क्लिक करें।
  • अंत में Final OTR सेक्शन में माता-पिता का नाम, ईमेल और कैप्चा भरकर Submit पर क्लिक कर दें।
  • आपका OTR नंबर प्राप्त हो जाएगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

UP Scholarship OTR Registration 2026-27 FAQ,s

Q.1 यूपी स्कॉलरशिप ओटीआर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans- ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने के लिए scholarship.up.gov.in पर विजिट करें, ओटीआर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और सभी डिटेल्स भरकर सबमिट कर दें।

Q.2 यूपी स्कॉलरशिप ओटीआर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है?

 Ans- ओटीआर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हमेशा चालू रहती है, इसे किसी भी समय कर सकते हैं।

Disclaimer: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Scholarship OTR Registration अनिवार्य कर दिया गया है। जो विद्यार्थी OTR रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे बिना किसी समस्या के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना OTR रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सही एवं विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना तथा तकनीकी कारणों से आने वाली समस्याओं के समाधान में विद्यार्थियों की सहायता करना है। किसी भी आधिकारिक सूचना, नियम या नवीनतम अपडेट के लिए कृपया संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।

UP स्कालरशिप OTR रजिस्ट्रेशन लिंक  Click Here
आधिकारिक वेबसाइट   Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *