Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana 2026: ऐसे पाएँ ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति

Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी में पढ़ाई कर रहे सभी डिग्री कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स के बच्चों के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के तहत 25,000 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जिसके लिए यूपी के वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके माता-पिता उत्तर प्रदेश में किसी भी पंजीकृत (Registered) दुकान, कार्यालय या फैक्ट्री में काम करते हैं। बता दें कि ऐसे विद्यार्थी जो इस छात्रवृत्ति की पात्रता को पूरा करते हैं, वे इस स्कॉलरशिप का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। इसके लिए केवल विद्यार्थियों को ऑनलाइन श्रम कल्याण परिषद (श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश) के पोर्टल पर फॉर्म भरना होता है।

फॉर्म भरने के बाद अधिकारियों द्वारा आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाता है। फिर डायरेक्ट उनके कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति भेजी जाती है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को 10 हजार से 25 हजार रुपये उनके कोर्स के अनुसार दिए जाएंगे। किस कोर्स में कितने रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, नीचे पूरा विवरण देख सकते हैं।

Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यह एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य पंजीकृत (Registered) दुकान, कार्यालय या फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि श्रमिकों के बच्चे आर्थिक तंगी से बचकर ₹25,000 तक की सहायता राशि प्राप्त

करके अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। इस योजना का लाभ केवल ऐसे श्रमिकों के बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने किसी डिग्री कोर्स (जैसे: B.Tech, M.Tech, BCA, MCA, BBA, MBA, MBBS आदि) या फिर किसी अन्य डिप्लोमा कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन लिया हो। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म सफल होने पर सरकार द्वारा स्कॉलरशिप की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया skpuplabour.in पोर्टल पर शुरू की गई है।

Dr. APJ अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि 

इस योजना के लिए जो भी अभ्यर्थी पात्र पाए जाते हैं उन्हें सरकार उनके कोर्स के अनुसार सहायता राशि प्रदान करती हैं सभी कोर्सों के लिए सहायता राशि इस प्रकार हैं।

कोर्स का नाम  सहायता राशि 
Degree Course ₹25,000/-
Diploma Course ₹15,000/
Certificate Course ₹10,000/-

ज़रूरी बातें –  अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि एक बार इस योजना में चयन हो जाने के बाद, स्कॉलरशिप की सहायता राशि विद्यार्थी को पूरे पाठ्यक्रम की अवधि तक लगातार मिलती रहेगी।

DAKSPSSY 2026: Overview

विभाग श्रम कल्याण परिषद (श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश)
योजना का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना
किसके द्वारा शुरू किया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा
लाभार्थी पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे
सहायता राशि
  • Degree Course: ₹25,000/-

  • Diploma Course: ₹15,000/-

  • Certificate Course: ₹10,000
आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन
कोर्सेज डिग्री कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स
राज्य उत्तर प्रदेश
योजना का प्रकार राज्य सरकारी योजना
आधिकारिक पोर्टल skpuplabour.in

Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana 2026: (Eligibility Criteria)

  • इस योजना के लिए केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • यह छात्रवृत्ति डिग्री कोर्स (B.Tech, M.Tech, BCA, MCA, BBA, MBA, MBBS आदि), डिप्लोमा कोर्स (पॉलिटेक्निक, P.G.D.M एवं अन्य) तथा सर्टिफिकेट कोर्स (आईटीआई व अन्य) के बच्चों को प्रदान की जाती है।
  • आवेदक के माता-पिता उत्तर प्रदेश में किसी भी पंजीकृत (Registered) दुकान, कार्यालय या फैक्ट्री में काम कर रहे हों।
  • श्रमिक की प्रति माह सैलरी (मूल वेतन + महंगाई भत्ता मिलाकर) 24,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ज़रूरी सूचना – कुछ वेबसाइट्स पर श्रमिक की सैलरी सीमा 15,000 रुपये बताई गई है, लेकिन आधिकारिक नोटिफिकेशन और नई गाइडलाइंस के अनुसार इसे बदलकर 24,000 रुपये कर दिया गया है। जिसकी पुष्टि आप नीचे दिए गए इमेज को चेक करके कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज: Required Documents

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित ज़रूरी दस्तावेज होने चाहिए:

सत्यापित आवेदन पत्र की कॉपी बैंक पासबुक की कॉपी (IFSC कोड सहित)
एडमिशन लेटर (Admission Letter) फीस रसीद (Fee Receipt)
श्रमिक पंजीयन कार्ड/प्रमाण पत्र आधार कार्ड
बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate)

Application Process Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana 2026 (आवेदन प्रक्रिया)

  • इस योजना का फॉर्म भरने के लिए skpuplabour.in पर जाएं।
  • स्क्रीन स्क्रॉल करके नीचे आएं New User Registration करें पर क्लिक करें। 
  • आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार संख्या, भरें मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरकर वेरीफाई करें, फिर पासवर्ड क्रिएट करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पुनः होम पेज पर आ जाएं।

Login To Apply- 

  • यूजर नाम में अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड में जो पासवर्ड बनाया था उसे दर्ज करें।
  • लॉगिन होने के बाद ऐसा पेज आ जायेगा।
  • योजना का नाम चुने, 50kb में फोटो अपलोड करें, नाम डेट ऑफ़ बर्थ, पता, मोबाइल नंबर, मासिक वेतन, IFSC कोड, खाता संख्या, पाठ्यक्रम आदि जानकारी भरने के बाद चेक बॉक्स पर क्लिक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंट लें उसे अपने कॉलेज या अपनी फैक्ट्री/संस्थान से सत्यापित करा लें।
  • फिर पुनः आवेदन फॉर्म लॉगिन करें। ऊपर पेज में संलग्नक पर क्लिक करें ऐसा पेज आ जायेगा।
  • विद्यार्थी यहाँ सत्यापित छायाप्रति अपलोड करें, IFSC कोड सहित बैंक पासबुक की छायाप्रति., फीस रसीद अपलोड करें।
  • इस प्रकार सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आवेदन पूर्ण हो जायेगा।

Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana 2026 Status: कैसे चेक करें?

  • एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए लॉगिन पर क्लिक करें।
  • आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें जैसा कि ऊपर इमेज में चेक कर सकते हैं।
  • आवेदन संख्या भरें और सर्च पर क्लिक करें।
  • स्टेटस आ जायेगा जिसे चेक कर सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में Dr. APJ Abdul Kalam Shramik Pravidhik Shiksha Sahaayata Yojana की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट व नोटिफिकेशन को वेरीफाई करने के बाद छात्रों को दी गई है। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आवेदन लिंक  Click Here
नोटिफिकेशन  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *