अगर आप ऐसे छात्र हैं, जो इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिज़ाइन में अपनी पढ़ाई को पूरा करना चाहते हैं, लेकिन आपकी फाइनेंशियल स्थिति उतनी सही नहीं है कि आप इन कोर्स में एडमिशन ले सकें, जिसके कारण आप एक अच्छी-खासी स्कॉलरशिप की तलाश कर रहे हैं, तो मोहन टी. अडवाणी सेंटेनियल स्कॉलरशिप आपकी 1 लाख रुपये तक मदद कर सकती है। बता दें कि Mohan T. Advani Centennial, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिज़ाइन कोर्स में अध्ययन कर रहे छात्रों को उनकी फीस में से 75% फीस की मदद कर रही है और अधिकतम 1 लाख रुपये तक स्कॉलरशिप पात्र छात्रों को प्रदान कर रही है। अगर आप भी संबंधित कोर्स में एडमिशन ले चुके हैं, तो आपके लिए यह बेहतर अवसर हो सकता है। इस छात्रवृत्ति के लिए पात्रता पूरी करने के बाद आप फॉर्म फिल कर सकते हैं
Mohan T. Advani Centennial Scholarship 2026-27:दोस्तों, मोहन टी. अडवाणी स्कॉलरशिप संबंधित कोर्सेज के 1st ईयर और 2nd ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रही है, जिसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। विद्यार्थी समय का ध्यान रखते हुए जल्द ही इस छात्रवृत्ति का फॉर्म फिल कर लें, अन्यथा यह मौका आपके हाथ से जा सकता है। इस स्कॉलरशिप के लिए चयन, आवेदन करने के बाद पात्रता के अनुसार किया जाएगा। फिर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट आने के बाद स्कॉलरशिप की राशि सिलेक्टेड छात्रों को दी जाएगी।
मोहन टी. अडवाणी सेंटेनियल स्कॉलरशिप 2026-27 पात्रता
| संख्या | पात्रता (Eligibility) |
| 1. | किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी/प्राइवेट कॉलेज या संस्था के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। |
| 2. | इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिज़ाइन के 1st और 2nd ईयर के छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। |
| 3. | आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के 12वीं कक्षा में कम से कम 80% अंक होने चाहिए। |
| 4. | विद्यार्थी का 1st और 2nd ईयर में 7.5 CGPA होना अनिवार्य है। |
| 5. | इसके अलावा पूरे कोर्स के दौरान हर वर्ष 7.5 CGPA या उससे ज्यादा होना ज़रूरी है। |
| 6. | पूरे फैमिली की वार्षिक आय 10 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। |
| 7. | ब्लू स्टार और ब्लू स्टार फाउंडेशन के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। |
Note– अगर आप ऑनलाइन Buddy4Study के माध्यम से फॉर्म भरते हैं तो सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं, 10वीं 12वीं दोनों में 80% अंक चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सेकंड ईयर के छात्रों के लिए फर्स्ट ईयर में न्यूनतम 75% अंक ज़रूरी हैं। छात्र किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ न ले रहा हों, ब्लू स्टार के साथ-साथ Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे भी पात्र नहीं हैं।
Mohan T. Advani Centennial Scholarship Programme 2026-27 Benefits
यह स्कॉलरशिप फाइनेंशियल मदद के अलावा अन्य फायदे भी चयनित छात्रों को मुहैया कराती है
- इस स्कॉलरशिप के तहत फाउंडेशन की तरफ से अधिकतम 1 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी, जो पूरे फीस की कुल 75% राशि तक होगी
- इसके अतिरिक्त वित्तीय सहायता, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग, गेस्ट लेक्चर्स, मेंटरशिप और इंटर्नशिप्स जैसे कई फायदे छात्रों को दिए जाएंगे।
मोहन टी. अडवाणी सेंटेनियल स्कॉलरशिप के लिए चयन कैसे होगा?
- सर्वप्रथम आपका कॉलेज आपकी जाँच करेगा, फिर कॉलेज आपका नाम स्कॉलरशिप के लिए Blue Star Foundation को भेजता है।
- इसके बाद विद्यार्थी को आवेदन करना होगा। फाउंडेशन की तरफ से आवेदन की महत्वपूर्ण पात्रता डिटेल्स चेक करके छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में भाग लेना होगा, जो कि Blue Star Foundation और Blue Star Ltd. की टीम (एक्सपर्ट पैनल) द्वारा लिया जाएगा
- फिर चयनित (सिलेक्टेड) छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
Mohan T. Advani Centennial Scholarship Last Date 2026
इस स्कॉलरशियप हेतु आवेदन शुरू हैं। जोकि 31 जुलाई 2026 तक चलेगा।
| आवेदन अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
अन्य ज़रूरी नियम –
- आवेदन करने से पहले ही इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि इस छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी के खाते में न भेजकर, सीधे कॉलेज/संस्थान को भेजी जाएगी।
- फाउंडेशन की तरफ से कभी भी कॉलेजों या संस्थानों के नाम हटाए या जोड़े जा सकते हैं।
- इस स्कॉलरशिप के लिए ज्यादातर महिला कैंडिडेट्स को ही प्राथमिकता दी जाती है।
Mohan T. Advani Centennial Scholarship Required Documents (ज़रूरी दस्तावेज)
| पासपोर्ट साइज फोटो |
| एडमिशन लेटर या कॉलेज आईडी कार्ड |
| फीस रसीद (Current Fees Receipt) |
| पिछले 2 वर्षों या सेमेस्टर्स की मार्कशीट्स |
| फैमिली इनकम प्रूफ (पारिवारिक आय प्रमाण पत्र) |
| आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ (पहचान और पते का प्रमाण) |
How To Apply Mohan T. Advani Centennial Scholarship 2026-27
- स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पहले bluestarfoundation.in पर आए।

- स्क्रीन स्क्रॉल करने के नीचे आए Apply Now पर क्लिक करें।

- Buddy4study वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, यहाँ Apply Now पर क्लिक करें।

- यदि आपने पहले buddy4study पर रजिस्ट्रेशन किया हैं तो मोबाइल नंबर पासवर्ड्स दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करके लॉगिन हो जाएं।
- यदि आपने पहले buddy4study पर आवेदन नहीं किया हैं, New Registration पर क्लिक करके अपना आवेदन पूरा कर ले।

- एलिजिबिलिटी डिटेल्स पढ़ने के बाद Start Application पर क्लिक करें।

- यहाँ फिर स्टार्ट एप्लीकेशन पर क्लिक करें।

- आवेदन करने की डिटेल्स आ जाएगी, जहाँ नाम चेक करें, और एड्रेस और अन्य डिटेल्स को भरें।
- एजुकेशन, फैमिली मेंबर, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अन्य आदि डिटेल्स को भरकर चेक बॉक्स पर क्लिक करें फॉर्म का प्रीव्यू देखें सबकुछ सही होने पर फाइनल सबमिट कर दें।
FAQ’s
Q.1 Mohan T. Advani Centennial Scholarship 2026-27 Last Date क्या है?
Ans: इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।
Q.2 मोहन टी. अडवाणी सेंटेनियल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट bluestarfoundation.in पर जाना होगा, जहाँ से आप बडी4स्टडी (Buddy4Study) पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Disclaimer: इस स्कॉलरशिप की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और ग्राउंड लेवल पर रिसर्च करके सभी दर्शकों तक पहुंचाई गई है। यदि आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और सभी जानकारियों को स्वयं वेरीफाई (जांच) कर लें।
| अप्लाई लिंक | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट | bluestarfoundation.in |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


