RBL Bank Shiksha Scholarship Renewal 2026-27: जिन छात्रों ने पिछले वर्ष 2025-26 के लिए आरबीएल स्कॉलरशिप फॉर्म भरा था और आरबीएल बैंक द्वारा स्कॉलरशिप के लिए सलेक्ट किये गए थे, सलेक्ट होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि भी प्राप्त की थी, ऐसे सभी छात्रों को आगे स्कॉलरशिप पाने के लिए रिन्यूअल करना ज़रूरी है। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, सभी विद्यार्थी विद्यासारथी पोर्टल पर अपना रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। रिन्यूअल प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फिर से आवेदक की भरी गई डिटेल चेक की जाएगी, यदि वह दोबारा इस छात्रवृत्ति की पात्रता को पूरा कर रहे होंगे तो इस वर्ष भी स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त कर सकेंगे।
RBL Bank Shiksha Scholarship Renewal 2026-27:आरबीएल बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए रिन्यूअल आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों को रिन्यूअल करने के लिए 31 अगस्त 2026 तक समय दिया गया है। रिन्यूअल करने की सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में बताई गई है जिसका पालन करते हुए सभी विद्यार्थी आसानी से रिन्यूअल फॉर्म स्वयं भर सकते हैं। आरबीएल बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप रिन्यूअल प्रक्रिया 2nd ईयर व 3rd ईयर के सभी छात्रों को करनी होगी, लेकिन वही विद्यार्थी पात्र हैं जिन्हें पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप अमाउंट मिली हो, बता दे इस स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को 20 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
RBL Bank Shiksha Scholarship 2026-27 Renewal Date
आरबीएल बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने के लिए पोर्टल 16 जून 2026 को खोला गया था रिन्यूअल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
| प्रक्रिया | रिन्यूअल तिथि |
| रिन्यूअल प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 16-06-2026 |
| रिन्यूअल अंतिम तिथि | 31-08-2026 |
RBL Bank Shiksha Scholarship Renewal-Highlight
| फाउंडेशन | RBL Bank |
| छात्रवृत्ति का नाम | RBL Bank Shiksha Scholarship |
| रिन्यूअल डेट | 16 जून से 31 अगस्त 2026 तक |
| रिन्यूअल करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन प्रक्रिया |
| स्कॉलरशिप राशि | 20000 रुपये |
| आवेदन के प्रकार | रिन्यूअल |
| फाइनेंसियल ईयर | 2026-27 |
| आधिकारिक पोर्टल | vidyasaarathi |
| कांटेक्ट डिटेल्स | vidyasaarathi@proteantech.in |
Renewal Eligibility Criteria 2026-27
- रिन्यूअल केवल उन्हीं विद्यार्थियों को करना है, जिन्होंने पिछले वर्ष आवेदन किया था और आरबीएल (RBL) छात्रवृत्ति के लिए चयन होने के बाद छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त की थी।
- ग्रेजुएशन 2nd और 3rd ईयर के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए रिन्यूअल कर सकते हैं।
- यदि आपके माता-पिता में से कोई भी आरबीएल बैंक में नौकरी कर रहे हैं, तो आप रिन्यूअल नहीं कर सकते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न – कई बच्चों के प्रश्न ऐसे हो सकते हैं, पिछले वर्ष आरबीएल स्कॉलरशिप के लिए चयन तो किया गया था लेकिन स्कॉलरशिप नहीं प्राप्त हुई है। क्योंकि कभी-कभी बैंक में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से भी स्कॉलरशिप के लिए चयन होने के बाद स्कॉलरशिप राशि नहीं आ पाती है।
Ans– ऐसे बच्चों को विद्यासारथी की ऑफिशियल मेल आईडी vidyasaarathi@proteantech.in पर समस्या के बारे में बात करनी चाहिए।
रिन्यूअल करने हेतु ज़रूरी दस्तावेज (Important Document)
रिन्यूअल फॉर्म भरते समय आवश्यक डॉक्यूमेंट की सूचि टेबल में चेक करें।
| छात्र की पिछले वर्ष (वर्ष 2026) की लेटेस्ट मार्कशीट |
| वर्ष 2026 माता-पिता का आय प्रमाण पत्र |
| कॉलेज और संस्था द्वारा साइन & स्टाम्प के साथ (Bonafide Certificate) |
| विद्यार्थी का बैंक पासबुक, पहले पेज का और साथ में एक महीने का स्टेटमेंट भी चाहिए। जिसे अपलोड करना होगा। |
| फीस रसीद– फीस जमा करने की रसीद, साथ में कॉलेज द्वारा जारी Fee Structure होना अनिवार्य है। |
RBL Bank Shiksha Scholarship 2026-27 New Registration कब शुरू होगा?
आरबीएल बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल आवेदन शुरू हो चुके हैं, लेकिन अभी तक फ्रेश रजिस्ट्रेशन का विज्ञापन विद्यासारथी पोर्टल पर जारी नहीं किया गया है। यही वजह है कि काफी अभ्यर्थी फ्रेश रजिस्ट्रेशन शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले वर्ष आरबीएल बैंक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 27 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, लेकिन इस वर्ष को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक तिथि जारी नहीं हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि सभी स्टूडेंट्स को अगस्त महीने का इंतजार करना चाहिए। फ्रेश आवेदन शुरू होने के बाद हम आपको अवश्य सूचित करेंगे।
RBL Bank Shiksha Scholarship Renewal 2026-27 कैसे करें?
रिन्यूअल करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझें।
- रिन्यूअल करने के लिए विद्यासारथी पोर्टल पर आएँ।।

- वेबसाइट पर आने के बाद ब्राउज़ अवेलेबल स्कीम पर क्लिक करें।

- ओपन स्कीम में अप्लाई पर क्लिक करें, जैसा कि ऊपर इमेज में देख सकते हैं।

- आपने पहले से ही रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया होगा, तो Click Here to Login पर क्लिक करें।

- लॉगिन करने के लिए ईमेल व पासवर्ड भरकर कैप्चा भर दें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- Dashboard: लॉगिन हो जाएगा। यहाँ RBL Bank स्कॉलरशिप के सामने रिन्यूअल पर क्लिक करें।
- बेसिक डिटेल फिल करें, जैसे कैंडिडेट का नाम, इंस्टिट्यूट का नाम आदि।
- Document Upload– मार्कशीट व अन्य डॉक्यूमेंट्स का फोटो अपलोड करें।
- फॉर्म को दोबारा चेक कर लें फिर अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं।
FAQ’s RBL Bank Shiksha Scholarship Renewal 2026-27
Q.1 RBL बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026-27 की तिथि क्या है?
Ans- 16 जून से 31 अगस्त 2026 है।
Q.2 RBL बैंक शिक्षा स्कॉलरशिप रिन्यूअल 2026-27 कैसे करें ?
Ans- रिन्यूअल करने के लिए विद्यासारथी के पोर्टल पर जाएँ।
Disclaimer:आरबीएल स्कॉलरशिप रिन्यूअल से संबंधित जानकारी इस लेख में दी गई है, जिसे ऑफिशियल पोर्टल से वेरीफाई करने के बाद ही दी गई है। साथ में हमारी तरफ से इस स्कॉलरशिप से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के बारे में भी बताया गया है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी को पूरी तरह से सत्य मानने से पहले एक बार ऑफिशियल पोर्टल पर अवश्य चेक करें।

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


