GP Birla Scholarship 2026-27: आवेदन ऐसे करें, पात्रता व अन्य लेटेस्ट जानकारी चेक करें

G. P. Birla Scholarship 2026-27: झारखण्ड और बंगाल के सभी 12वीं पास छात्रों के लिए जीपी बिरला स्कॉलरशिप फाउंडेशन के तरफ से पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है, यदि आपने भी हाल ही में 12वीं पास किया है, और जीपी बिरला फाउंडेशन स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते है। तो इस स्कॉलरशिप की पात्रता पूरी करके आसानी से लाभ ले सकेंगे। जीपी बिरला स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में प्रारम्भ है। विद्यार्थी दोनों तरीके से अपने फॉर्म को फिल कर सकते है आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया यहाँ बताई गई है। बता दें कि इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल वही छात्र उठा सकते हैं। जिन्होंने कक्षा 12वीं झारखण्ड और बंगाल बोर्ड से पास की है। और जिनके कक्षा 12वीं में 85% से ज्यादा अंक हैं जबकि CBSE और ISC बोर्ड के छात्रों के लिए न्यूनतम 90% अंक होना जरूरी है। आदि जानकारी निचे के लेख में दी गई है।

G. P. Birla Scholarship 2026-27 क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीपी बिरला स्कॉलरशिप फाउंडेशन की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई थी, और अब तक इस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के माध्यम से 931 से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जा चुका है। इस स्कॉलरशिप के लिए हर साल आवेदन शुरू किया जाता है। एक बार स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने पर पूरे कोर्स की अवधि तक स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिसके लिए हर साल रिन्यूअल करना होता है। इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल झारखंड और बंगाल के विद्यार्थी ही ले सकते हैं। इस स्कॉलरशिप को शुरू करने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अध्ययन पूरा करने में मदद पहुँचाना है। 12वीं के बाद UG के किसी भी कोर्स में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी जीपी बिरला स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं।

पात्रता मापदंड – Eligibility Criteria 

  • इस छात्रवृत्ति का लाभ केवल झारखंड और बंगाल के विद्यार्थी ही उठा सकते हैं।
  • यदि विद्यार्थी WBCHSE/JAC बोर्ड से 12 वीं पास किया है तो 85% लाना अनिवार्य है, और यदि CBSE/ISC बोर्ड्स से 12वीं पास किया है तो 90% अंक ज़रूरी होंगे।
  • फैमिली इनकम – एक परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
  • छूट- मान लीजिये अगर किसी भी छात्र के परिवार की आय 8 लाख से ज्यादा है, लेकिन उसके 12वीं में अंक काफी अच्छे है, तो फाउंडेशन उन्हें भी स्कॉलरशिप का लाभ लेने हेतु मौका दे सकता है।
  • सबसे ज़रूरी – छात्र को किसी भी स्नातक कोर्स  जैसे – B.Sc, B.A, B.Com, B.Tech, MBBS, Law, CA आदि में एडमिशन लेना ज़रूरी है।

Key Feature- GP Birla Scholarship 2026-27

फाउंडेशन नाम G P Birla Educational Foundation
छात्रवृत्ति नाम GP Birla Scholarship 2026-27
सहायता राशि ₹60,000 प्रति वर्ष (अन्य लाभ भी शामिल)
राज्य झारखंड/ बंगाल
आवेदन अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन
सत्र 2026-27
आय 8 लाख
आधिकारिक पोर्टल gpbirlaedufoundation.com

GP Birla Scholarship 2026-27 Benefits (फायदे )

टेबल जान सकते है, जीपी बिरला फाउंडेशन की तरफ से चयनित छात्रों को कौन कौन से फायदे दिए जाएंगे।

1. चयनित छात्रों को फाउंडेशन के तरफ से ट्यूशन + हॉस्टल फीस प्रति वर्ष 60 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शुल्क होने पर छात्र को भुगतान स्वयं करना होगा।
2. फर्स्ट ईयर में विद्यार्थी को अलग से 7000 रुपये किताबें व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दिए जाएंगे।
3. स्कॉलरशिप राशि Cheque (चेक) के माध्यम से और  Bank Transfer (बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

चयन प्रक्रिया – GP Birla Scholarship 2026-27 Selection Process

  • ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों के आवेदन को चयनित अधिकारियों द्वारा जाँच की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (Candidates) को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू में चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ आगे दिया जायेगा।

आवेदन करने में लगने वाले ज़रूरी दस्तावेज़ (Document List)

  • छात्र 12वीं की मार्कशीट।
  • आधार कार्ड।
  • बैंक पासबुक।
  • माता/पिता का आय प्रमाण पत्र।
  • एडमिशन प्रूफ।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।  और अन्य दस्तावेज लग सकते हैं।

GP Birla Scholarship 2026 Application Last Date

प्रोसेस डेट
आवेदन अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026

आवेदन करने से पहले हमारे Expert की इन बातों का पालन करें।

यदि आपने सभी जानकारी जानने के बाद इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है, तो आवेदन करने से पहले हमारे एक्सपर्ट की इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया gpbirlaedufoundation.com पर शुरू है, इसलिए किसी अन्य फर्जी वेबसाइट पर न जाएं,
  • आवेदन करने हेतु कोई शुल्क नहीं है। यदि कोई शुल्क मांगने का दावा करता है, उससे बचें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद स्कॉलरशिप के लिए चयनित हुए विद्यार्थियों की सूची gpbirlaedufoundation.com पर जारी की जाएगी।
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें, आवेदक का नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग का ध्यान दें।

G.P. Birla Scholarship 2026 Result Date:

जीपी बिरला स्कॉलरशिप आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के लिए जारी की जाएगी। फिर इसके बाद चयनित छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। आपको बता दें, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने की कोई एक निश्चित तिथि जारी नहीं की गई है। लेकिन यह प्रक्रिया पूरी होने में 1-3 महीने का लगभग समय लगता है। इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें।

GP Birla Scholarship 2026-27 Online Form कैसे भरें?

  • सर्वप्रथम gpbirlaedufoundation.com पर आएं।
  • यहाँ पर आने के बाद Apply Now पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Please Click Here To Apply पर क्लिक कर दें।
  • एप्लिकेंट का नाम भरें, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें, और डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर, एड्रेस मोबाइल नंबर ईमेल आदि भरें।
  • Father-Mother– माता-पिता की जानकारी भरें, और इनकम सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • Education Details- विद्यार्थी एग्जाम बोर्ड, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, पासिंग मार्क्स, एड्रेस,स्कूल फ़ोन नंबर, ईमेल, भरें, वर्तमान में जो भी कोर्स कर रहे हैं उसकी जानकारी भरें, जैसे – इंस्टिट्यूट का नाम, कोर्स का नाम और एड्रेस आदि।

  • संपूर्ण जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

निष्कर्ष:पश्चिम बंगाल (West Bengal) राज्य के होनहार विद्यार्थियों के लिए GP Birla Scholarship एक बेहतरीन अवसर है। इस आर्टिकल में जीपी बिरला स्कॉलरशिप से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसे पढ़ने के बाद विद्यार्थी बिना किसी समस्या के इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer: दोस्तों, हम केवल वेरीफाइड (Verified) स्कॉलरशिप की जानकारी ही अपने पाठकों/छात्रों तक पहुँचाते हैं, जिससे हर विद्यार्थी को छात्रवृत्ति की सही जानकारी सही समय पर मिल सके और वे अपनी पात्रता (Eligibility) को पूरा करने के बाद इसका लाभ उठा सकें। हमारा यही प्रयास रहता है कि हम छात्रों तक हमेशा सटीक जानकारी पहुँचाएं। लेकिन इसके बावजूद भी मानवीय भूल के कारण कोई छोटी-मोटी गलती हो सकती है, इसलिए विद्यार्थी आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी डिटेल्स की जांच अवश्य कर लें।

Apply Link Click Here
Official Website Click Here
All Details Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *