Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship 2026-27: आवेदन अंतिम तिथि पास जल्द भरे फॉर्म

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप झारखण्ड में रहने वाले छात्रों के लिए है। जो अपनी आगे की पढ़ाई विदेश में करना चाहते हैं। बता दें झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ग्रेजुएशन के बाद विदेश में पढ़ने की सोच रहे छात्रों के लिए एमजीओएस स्कॉलरशिप की शुरुआत की है, जिसके लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद चयनित छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्चा झारखंड सरकार उठाएगी। विद्यार्थी की ट्यूशन फीस के अलावा रहने-खाने, आने-जाने व वीजा, पासपोर्ट तक का खर्चा सरकार उठाएगी। इस छात्रवृत्ति का लाभ SC/ST/OBC/MIN कैटेगरी के बच्चे उठा सकते हैं। अगर आप भी विदेशों में अपनी ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। तो इस स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण जानकारी नीचे चेक करें।

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship 2026-27: झारखंड सरकार द्वारा मरांग गोमके स्कॉलरशिप के लिए 50 सीटें जारी की गई है। जो अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित हैं , सरकार द्वारा लंदन में पढ़ाई के लिए 20000 पाउंड और लंदन से बाहर के लिए 16500 पाउंड हर साल दिया जायेगा। साथ में अन्य खर्चे जैसे- पुस्तकें, अध्ययन सामग्री, टूर, रिसर्च आदि के लिए हर साल 1000 पाउंड अलग से दी जाएगी, हालांकि ट्रैवलिंग का खर्चा इसमें शामिल नहीं है जिसे सरकार अलग से प्रदान करेगीं। एमजीओएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। छात्र Masters, M.Research, M.phil, MBA 1 वर्ष के कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी को यूनाइटेड किंगडम (UK of Great Britain and Northern Ireland) विश्वविद्यालयों/संस्थानों में एडमिशन लेना होगा, या फिर QS Global Ranking की Top 1000 सूची में आने वाले विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते है , सभी विश्वविद्यालयों/संस्थानों की सूचि पीडीऍफ़ निचे दी गई है।

Highlight-MGOS Scholarship 2026-27

स्कॉलरशिप नाम Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship
टोटल सीटे 50
कैटेगरी SC/ST/OBC/MIN
आवेदन अंतिम तिथि 20 जून 2026
राज्य झारखण्ड
ईयर 2026-27
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mgos.jharkhand.gov.in

MGOS Scholarship 2026-27 Total Seat : कुल सीटे

दोस्तों, आपको बता दें कि पहले Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship के लिए केवल 25 सीटें थीं, लेकिन वर्ष 2026-27 में 25 और सीटों को बढ़ाकर 50 कर दी गई हैं। कैटेगरी-वार सभी सीटों की संख्या टेबल में चेक कर सकते हैं।

कैटेगरी कुल सीटों की संख्या
SC 10
ST 20
OBC 14
MINORITY 06

Note– ध्यान रहे इसमें से 30% सीटे छात्राओं के आरक्षित रहेगी।

Timeline Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship 2026-27 (महत्वपूर्ण तिथि) 

जो भी विद्यार्थी एमजीओएस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरने जा रहे है।  समयसारणी को ध्यान में रखते हुए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि 14 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 20 जून 2026
ऑनलाइन वेबिनार तिथि 19 मई & 22 मई 2026
आवेदन फॉर्म की स्क्रूटिनी 22 जून से 2 जुलाई 2026
इंटरव्यू लिस्ट जारी होने की तिथि 6 जुलाई से 07 जुलाई 2026
शॉर्टलिस्ट छात्रों की इंटरव्यू तिथि 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट & वेटिंग लिस्ट जारी होने की तिथि 24 जुलाई से 25 जुलाई 2026
प्री-डिपार्चर वर्कशॉप तिथि 10 अगस्त 2026
छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह की तिथि 25 अगस्त 2026

MGOS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कौन कर सकता है? (Eligibility Criteria)

  • मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए झारखंड का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • विद्यार्थी को ग्रेजुएशन में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
  • सम्बंधित विषयों में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता की कुल वार्षिक आय 12 लाख तक होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी की उम्र सीमा 35 वर्ष तक होनी ज़रूरी है।
  • एक फैमिली से केवल 1 ही बच्चा फॉर्म को फिल कर सकता है।

इन्हें नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप: 

  • सांसद (MP), भारत सरकार के मंत्री, राज्य के विधायक (MLA) और राज्य सरकार के मंत्रियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
  • पहले से इस छात्रवृत्ति के लिए लाभ उठा चुके छात्र पात्र नहीं हैं।
  • किसी एक कोर्स के लिए केवल एक बार ही आवेदन कर सकते हैं।

MGOS Scholarship Amount & Other Benefits:(स्कॉलरशिप राशि & फायदे) 

  • चयनित विद्यार्थियों की विश्वविद्यालयों की पूरी फीस का भुगतान सरकार करेगी
  • UK के विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए सरकार 20000 पाउंड व UK के अलावा अन्य देशों के विश्वविद्यालयों के लिए 16500 पाउंड हर साल सरकार देगी।
  • पुस्तकें, अध्ययन सामग्री, टूर, रिसर्च आदि हेतु 1000 पाउंड हर साल अलग से सरकार भरेगी।
  • विद्यार्थी के अन्य खर्चे जैसे – ट्रैवलिंग, मेडिकल इन्शुरन्स, वीजा, आदि जो विद्यार्थी अपने पढ़ाई के दौरान खर्च करता है। पात्र खर्चों का भुगतान सरकार के तरफ से किया जायेगा।

Note– ध्यान रहे, विद्यार्थियों को वीजा शुल्क एवं अन्य अनुमन्य खर्चों से संबंधित ज़रूरी बिल, रसीद एवं दस्तावेज सुरक्षित रखने होंगे। संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पात्र खर्चों का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। वीजा की वैधता समाप्त होने के बाद किए गए खर्चों का भुगतान नहीं होगा

MGOS Scholarship 2026-27: (चयन प्रक्रिया) 

1 सबसे पहले छात्रों को आवेदन करना होगा।
2 आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा आवेदन पत्र एवं डाक्यूमेंट्स की स्क्रूटिनी (जांच) की जाएगी।
3. आवेदन के बाद पात्र छात्रों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया जायेगा।
4. इंटरव्यू के बाद छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Required Document-

  1. आधार कार्ड।
  2. जाति सर्टिफकेट।
  3. आय प्रमाण पत्र।
  4. रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो।
  6. फीस रसीद, मार्कशीट आदि।

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship 2026-27 आवेदन कैसे करें? 

  • आवेदन करने हेतु पहले mgos.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  • यहाँ Apply Now पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर भरें, कैप्चा भरने के बाद Send OTP  पर क्लिक करें।
  • व्यक्ति का नाम, DOB/ Gender/ पिता, देश, राज्य डिस्ट्रिक्ट, और आधार नंबर फील करें।
  • कैटेगरी, जिला, सर्टिफिकेट डेट, सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • जिला, सर्टिफिकेट डेट और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

FAQ’s

Q.1 मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए कुल कितने सीटे हैं?

Ans- इस छात्रवृत्ति के लिए 50 सीटें जारी की गई हैं।

Q.2 MGOS स्कॉलरशिप आवेदन की तिथि क्या है?

Ans- MGOS स्कॉलरशिप आवेदन की तिथि 14 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगी।

Q.3 MGOS Scholarship आवेदन कैसे करें। 

Ans- आवेदन करने के लिए mgos.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।

Q.4 MGOS स्कॉलरशिप 2026-27 फाइनल मेरिट लिस्ट कब आएगी 

Ans- फाइनल मेरिट लिस्ट 24 जुलाई से 25 जुलाई तक जारी किया जाएगा।

Disclaimer:छात्रों को 20 जून से पहले आवेदन कर लेना चाहिए। इस स्कॉलरशिप की शुरुआत हेमंत सोरेन ने की थी और इसकी आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर शुरू है। विद्यार्थी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। हमने इस लेख में जो भी जानकारी प्रदान की है, उसे आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) से चेक और वेरीफाई अवश्य कर लें।

University List Click Here
Apply Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *