INSPIRE Scholarship 2026: 12वीं के टॉपर्स को मिलेगी ₹80,000 की स्कॉलरशिप, जानें पूरी प्रक्रिया

INSPIRE Scholarship 2026

INSPIRE Scholarship 2026: दोस्तों भारत सरकार मेधावी बच्चों के पढाई को चार चाँद लगाने के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप की शुरुआत वर्ष 2008 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया है। इंस्पायर स्कॉलरशिप देश के सभी राज्यों के 1% टॉपर्स को स्कॉलरशिप प्रदान करती है। इसका आवेदन प्रत्येक वर्ष ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता है। तो यदि आपने भी हालही में 12वीं (Science) पास किया है और आप किसी भी राज्य के विद्यार्थी हैं, अगर आप अपने राज्य के टॉपर सूची (List) में आते हैं, तो., इंस्पायर स्कॉलरशिप आपके लिए ही है, इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके मेरिट लिस्ट में चयन होने के बाद 80,000 रूपये स्कॉलरशिप के रूप में प्रतिवर्ष प्राप्त कर सकते है, जिसमे से 60 हजार रूपये विद्यार्थियों के लिए दिए जाते है। और 20 हजार रूपये प्रोजेक्ट कार्य के लिए दिए जाएंगे, स्कॉलरशिप पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा सम्पूर्ण जानकारी नीचे बताई गई है।

INSPIRE Scholarship 2026- Overview

विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस टेक्नोलॉजी (DST)
छात्रवृत्ति का नाम इंस्पायर स्कालरशिप
छात्रवृत्ति राशि 80,000
किन्हें मिलेगी 12वीं साइंस (Science) देश के सभी राज्यों के टॉप 1% छात्र
आवेदन कब शुरू होगी सितम्बर/ अक्टूबर (संभावित)
आवेदन के प्रकार ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल online-inspire.gov.in
कुल स्कॉलरशिप 12000 सीटें

INSPIRE Scholarship 2026 Eligibility: (पात्रता मापदंड)

हम आपको इंस्पायर स्कॉलरशिप के पात्रता के बारे में A To Z  जानकारी देंगे। जिससे आपके मन में कोई भ्रम न रहे और समझ सकें क्या आप इस स्कॉलरशिप के पात्र है।

1. जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं (Science) में अपने राज्य के टॉप 1% छात्रों के सूचि में आते है, ऐसे स्टूडेंट इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए पात्र है।
2. सभी स्टूडेंट को B.Sc. , B.S., B.Sc. with Research (4 years), Integrated M.Sc. (Int. M.Sc.), Integrated M.S. (Int. M.S.) सम्बंधित  किसी भी कोर्स में प्रथम वर्ष में एडमिशन लेना जरुरी है तो पात्र माने जाएंगे।  
3. जिन छात्रों ने JEE of IIT, NEET में टॉप 10000 रैंक के अंदर रैंक हासिल किया है, और सम्बंधित कोर्स में प्रथम वर्ष में एडमिशन ले रहे है तो आवेदन कर सकते है।
5. सभी छात्रों एडमिशन सम्बंधित संस्था जैसे IISERs,NISER और डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज या
यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई , विश्व- भारती, शांति निकेतन, या अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्था में होना चाहिए।
6. जो भी स्टूडेंट NTSE/JBNSTS Scholar या International Olympiad Medallist हैं, ऐसे सभी छात्र अगर B.Sc., B.S., Integrated M.Sc. Science प्रवेश लेने जा रहे हैं, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Note– यदि किसी भी स्टूडेंट को अभी भी पात्रता को लेकर कोई संदेह है, तो हमारे, Chat टीम से सवाल जवाब कर सकते है।

इंस्पायर स्कॉलरशिप राशि कितनी मिलेगी?

इंस्पायर स्कॉलरशिप में सेलेक्शन पाने वाले सभी छात्रों को हर महीने 5000 रूपये के हिसाब से 60 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे, और 20 हजार रूपये गर्मियों में प्रोजेक्ट कार्य के लिए दिए जाएंगे। इस स्कॉलरशिप का वितरण कैसे होगा आइये डिटेल्स से समझते है।

60 हजार रूपये पाने हेतु क्या करना होगा कैसे मिलेगी ?

बच्चों को 60 हजार की छात्रवृत्ति उनके कोर्स की अवधि तक दी जाएंगी। यदि छात्र के कोर्स की अवधि 3 वर्ष है तो 3 वर्ष मिलेगी, यदि ज्यादा है तो उसके अनुसार मिलेगी,
कैंडिडेट को स्कॉलरशिप तुरंत नहीं दी जाएंगी, यह राशि प्रथम वर्ष के परिणाम आने के बाद रिपोर्ट जमा करना होगा फिर जारी होगी। 1st ईयर 2nd ईयर का साथ में मिल सकती है।
छात्रों को स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए 60% अंक लाने होंगे, अन्यथा छात्रवृत्ति बंद हो जाएंगे, फिर अगले वर्ष के परिणाम पर निर्भर करेगा।

क्या करना होगा कैसे मिलेंगे 20 हजार रूपये –

20 हजार रूपये पाने हेतु छात्रों प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में रिसर्च प्रोजेक्ट करना होगा।
यह प्रोजेक्ट किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरुरी है।
प्रोजेक्ट कार्य की समय सिमा लगभग 2 महीने का होना चाहिए, जिसमे प्रोजेक्ट रिपोर्ट अवधि मेंशन होनी चाहिए।
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद एक रिपोर्ट बनाये जिसमे यह बाटे जोड़े, इस काम को पूरा करने में आपको क्या कठिनाइयाँ आई, इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का उद्देश्य व अन्य जरुरी चीजे जोड़े
रिपोर्ट तैयार होने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस टेक्नोलॉजी जमा कार दें।
इस प्रकार छात्र अपने 20 हजार रूपये को प्राप्त कर सकेंगे।

फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Document)

  1. 10वीं 12वीं की मार्कशीट,
  2. Endorsement Certificate
  3. Rank/Award Certificate
  4. Eligibility Note/Advisory सर्टिफिकेट इत्यादि डॉक्यूमेंट लग सकते है।

INSPIRE Scholarship 2026:Registration Date

पिछले वर्ष इंस्पायर स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हुई जोकि 15 नवंबर  2025 तक चली थी, इसी प्रकार मिडिया रिपोर्ट से अपडेट प्राप्त हो रही है, जिसके अनुसार इंस्पायर स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन सितम्बर-अक्टूबर में शुरू होने की कयास लगाए जा रहे है। हालांकि इंस्पायर स्कॉलरशिप आवेदन तिथि की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है इस लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखे। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद आर्टिकल अपडेट करके जानकारी दे दी जाएंगी।

INSPIRE Scholarship 2026 Apply Online (आवेदन प्रक्रिया)

इंस्पायर स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप समझे आवेदन शुरू होने के बाद ऐसे आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए online-inspire.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए Registration Here पर क्लिक करें।
  • आवेदक का नाम, लास्ट नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ, ईमेल, पासवर्ड, स्कीम और अन्य डिटेल भरकर, कैप्चा भरकर, सबमिट कर दें।
  • आपको ईमेल पर एक Activate Your Account पर क्लिक करें।
  • आप मेन वेबसाइट पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे। लॉगिन आईडी पासवर्ड फिल करके लॉगिन हो जाए।
  • लॉगिन होने के बाद Scholarship for Higher Education पर क्लिक करें। इसके बाद रलेटेड लिंक में Apply For scholarship पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म भरने की डिटेल आ जाएंगी, पर्सनल डिटेल्स में, कैंडिडेट का नाम, फोटोग्राफ, डेट ऑफ़ बर्थ, व अन्य जानकारी सही सही भरे।
  • Enrollment Info– एनरोलमेंट इन्फो में यूनिवर्सिटी, कॉलेज सर्टिफिकेट व अन्य डिटेल दर्ज करें।
  • 12th कक्षा की मांगी जा रही सभी डिटेल्स को भरें।
  • इसके बाद नेशनल लेवल कॉम्पिटेटिव व अदर जानकारी को भर दें।
  • Contact Details– में अपने सही पता के जानकारी भरें।
  • अगर किसी स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे है तो एस अन्यथा नो करें।
  • प्लेस,डेट, राज्यUT चयन करके कैप्चा भरकर , प्रीव्यू चेक करें। और फाइनल सबमिट कर दें।

निष्कर्ष : इस आर्टिकल में बच्चों को INSPIRE Scholarship 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिससे बच्चे अपने फॉर्म भर सकें, और इस स्कॉलरशिप के पात्रता व अन्य जानकारी जानते रहे, यदि फिर भी किसी बच्चे को इस स्कॉलरशिप को लेकर समस्या है तो हमारे सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकता है।

Disclaimer: इस लेख में हमने इंस्पायर स्कॉलरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को बेहद बारीकी से समझाने का प्रयास किया है। यहाँ दी गई सभी जानकारी पिछले वर्ष के आधिकारिक विज्ञापन (Notification) पर आधारित है। यदि नए विज्ञापन में विभाग द्वारा कोई भी बदलाव किया जाता है, तो इस लेख को भविष्य में अपडेट कर दिया जाएगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

Old Notification Click Here
New Registration Click Here
Login Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *