UP Scholarship Payment Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं व यूजी, पीजी तथा डिप्लोमा कोर्सो में हर साल करोड़ों बच्चे फॉर्म फिल करते है। फॉर्म भरने वाले सभी बच्चो के खाते में गवर्नमेंट के तरफ से स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है। यह राशि कितनी भेजी जाएगी, बच्चों के कोर्स कक्षा पर डिपेंड करती है। तो यदि आप भी इनमे से एक विद्यार्थी है, जिन्होंने वर्ष 2025-26 हेतु यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था। और आप जानना चाहते है , आपके खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी गई है, या नहीं, तो आप घर बैठे बड़े ही आसानी से ट्रैक करके जान सकते है यूपी गवर्नमेंट द्वारा आपके खाते में कितने रूपये की स्कॉलरशिप भेजी गई है।
UP Scholarship Payment 2026
दरअसल आपको बता दे लाखो में स्टूडेंट ऐसे होते है , जिनके खाते में निर्देशालय स्तर से स्कॉलरशिप कि राशि भेजी तो जाती है, लेकिन छात्रों को मालूम ही नहीं है उनके खाते में यूपी स्कॉलरशिप भेजी गई है, तो आज के इस हिंदी लेख में हम आपको यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस चेक करने के बारे में दो ऐसे तरीको के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे विद्यार्थी मात्र कुछ मिनटों में जान सकते है, सरकार के तरफ से आपके खाते में कितने रूपये की स्कॉलरशिप भेजी गई है। इसके लिए आपको कही भी जाने की आवश्यकता नहीं है, जैसा की आपको पता होगा, यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट दो किस्तों में भेजी जाती है। एक राज्य सरकार भेजती है, जिसे (State Share) कहा जाता हैं, और दूसरी केंद्र सरकार भेजती है, जिसे (Central Share) कहते हैं। इन दोनों किस्तों के पेमेंट को स्टूडेंट बड़े ही आसानी से चेक कर सकते हैं।
यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट चेक करने के लिए ये ज़रूरी चीज़ें होनी चाहिए?
आपको पहले ही बता दें हम पेमेंट चेक करने के जो भी दो मेथड बताने वाले है, इसके लिए विद्यार्थी के पास निचे बताई जा रही डॉक्यूमेंट होने चाहिए, क्योकि अगर आपके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं है, तो यह लेख आपके लिए नहीं है।
- विद्यार्थी का स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन नंबर।
- बैंक से लिंक मोबाइल नंबर या स्कॉलरशिप आवेदन करते समय दिया हुआ मोबाइल नंबर।
- यूपी स्कॉलरशिप पासवर्ड, डेट ऑफ़ बर्थ आदि।
इनमे से अगर आपके पास कोई चीजे मौजूद है, तो आप बड़े आसानी से स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकते है।
UP Scholarship Payment Status: मुख्य विवरण
| छात्रवृत्ति का नाम | यूपी स्कॉलरशिप |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| पेमेंट भेजने के प्रकार | APBS/PFMS |
| पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| वर्ष | 2025-26 |
| आधिकारिक पोर्टल | scholarship.up.gov.in |
| पेमेंट चेक करने की वेबसाइट | PFMS/UMANG |
UP Scholarship Latest Update
हाल ही में केंद्र सरकार के तरफ से सेंट्रल शेयर्ड का पेमेंट बच्चो के खाते में बड़ी तेजी से भेजी जा रही है। इसके अलावा तीसरे चरण में भी यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट 22 जून से भेजे जाने के लिए कहा गया है। आधिकारिक पुस्टि के लिए निचे नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को चेक कर सकते है। बताते चले यूपी स्कॉलरशिप सेंट्रल शेयर्ड की स्कॉलरशिप मई के अंतिम सप्ताह से भेजी जा रही है, और यह स्कॉलरशिप जून महीने में भी भेजी गई है। बच्चे अपने पेमेंट को चेक करके पता कर सकते हैं कि क्या यह स्कॉलरशिप उनके दिए गए बैंक खाते में पहुंची है। और यदि जिन अभ्यर्थियों के खाते में अभी तक स्कॉलरशिप नहीं पहुंची है, ऐसे सभी छात्रों को इंतजार करना चाहिए। क्योंकि देखा जा रहा है कि जून महीने के पहले सप्ताह तक लगातार छात्रवृत्ति भेजी जा रही है। आपके प्रूफ के लिए हम पेमेंट रिसीव होने का इमेज जोड़ रहे है
UP Scholarship PFMS/APBS क्या है?
अक्सर आपने देखा होगा जब यूपी छात्रवृत्ति का पेमेंट भेजा जाता है, और जिन बच्चो को पेमेंट प्राप्त होने का मैसेज प्राप्त होता है, उसमे लिखा होता है, PFMS के माध्यम इतने रूपये की छात्रवृत्ति भेजी गई, या APBS के माध्यम से इतने रूपये की स्कॉलरशिप भेजी गई तो क्या आपको इसका मतलब पता है, आइये समझते है।
- APBS- दरअसल APBS का फूल फॉर्म होता है, आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम और जब भी APBS के माध्यम से स्कॉलरशिप राशि भेजी जाती है, तो यह राशि कंडीडेट के आधार लिंक किसी भी बैंक खाते में स्कॉलरशिप जा सकती है। इसके लिए, यदि छात्रों के पास एक से अधिक बैंक हैं, तो सभी में पेमेंट अवश्य चेक करें।
- PFMS – पीएफएमएस का फुल फॉर्म होता है Public Financial Management System। अधिकतर यूपी गवर्नमेंट स्कॉलरशिप भेजने के लिए PFMS का ही प्रयोग करती है।
UP Scholarship Payment Status 2026 कैसे चेक करें?
फर्स्ट मेथड- स्कॉलरशिप पेमेंट जांचने की पहली प्रक्रिया ये है।
- छात्रों को पेमेंट जांचने के लिए PMFS आधिकारिक पोर्टल पर आना होगा।

- होम पर ही पेमेंट वाले सेक्शन में, पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करके, Know Your Payment पर क्लिक करने के बाद।

- अपने बैंक का नाम चुनें, जो स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय दिया गया था।
- अकॉउंट का नंबर भरें, फिर उसे दुबारा कन्फर्म करके भर दें।
- वर्ड वेरिफिकेशन कोड भरें, Send Otp पर क्लिक कर दें।
- रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरकर बस सबमिट कर दें।
- पेमेंट का स्टेटस आ जाएगा, जिसे चेक कर सकते हैं।
UP स्कॉलरशिप की पेमेंट चेक करने का 2nd तरीका क्या है?
हाल ही में 2nd क़िस्त सेंट्रल शेयर्ड से भेजी जा रही है। इसे कैसे चेक कर सकते हैं? इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- Step.1 अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में web.umang.gov.in सर्च करके क्लिक करें।

- Step.2 सर्च बार में Check the Status of Central shared Disbursement (SETU) सर्च कर दें। Note: इस पेज पर आने के बाद Umang App पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने पहले नहीं किया है, तो इस लिंक पर क्लिक करके समझ सकते हैं। Click Here

- Step.3 एप्लीकेशन नंबर में स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं। और वर्ष का चयन कर लें।
- Step.व्यू स्टेटस पर क्लिक करके देखें, स्टेटस आ जाएगा, जिसे ध्यान से चेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष: दोस्तों मैंने इस लेख में दो तरीको से यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट चेक करने के बारे में बताया गया है एक तरीका PFMS का है और दूसरा तरीका उमंग ऐप से यदि आप इनमे से किसी प्रकार से पेमेंट को चेक कर सकते है। इसके बाद भी यदि आपको पेमेंट चेक करने में समस्या है तो सपोर्ट टीम से बात कर लें।
Disclaimer: यह जानकारी केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल परपज के लिए है। हमारा किसी भी सरकारी संस्था से कोई संबंध नहीं है। छात्रवृत्ति का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।
| PFMS पेमेंट स्टेटस | Click Here |
| उमंग ऐप पेमेंट स्टेटस | Click Here |
| उमंग ऐप रजिस्ट्रेशन कैसे करें | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


