Bihar Matric Scholarship Status 2026: 10वीं पास स्कॉलरशिप स्टेटस ऐसे चेक करें यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Matric Scholarship Status 2026

बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए जहाँ आवेदन प्रक्रिया शुरू है, वहीं कुछ छात्राओं के फॉर्म का स्टेटस भी जारी होना शुरू हो चुका है।, हाल ही में देखा गया है बिहार मेट्रिक स्कॉलरशिप के बच्चियों के स्टेटस को अपडेट किया जा रहा है, स्टेटस अपडेट होने के बाद स्टेटस में भिन्न भिन्न प्रकार की त्रुटियाँ दिख रही है, जिसे लेकर बच्चे काफी चिंतित नजर आ रहे है। किन्तु सभी छात्रों की मदद के लिए हम महत्वपूर्ण सुझाव लेकर आ चुके है। हमारी सलाह है, पहले बच्चों को अपना स्टेटस चेक करना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित कर सकें आपके स्टेटस में क्या समस्या आ रही है। उस समस्या के आधार पर हम आपकी पूरी मदद करेंगे। बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप के स्टेटस में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। स्टेटस चेक करने पर पीएफएमएस से आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं। जिसके लिए बच्चों से पहले ही चेता गया था कि अपना डीबीटी और आधार सीडिंग सही रखें। 

Bihar Matric Scholarship 2026-27

बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद जिन छात्रों का फॉर्म वेरीफाई होता है, ऐसे स्टेटस के बच्चों के खाते में, जो फर्स्ट डिवीज़न पास है 10 हजार रूपये भेजे जाते है। लेकिन सेकंड डिवीज़न पास SC/ST कैटेगरी के बच्चों को 8 हजार रूपये ही दिए जाते है। बिहार मैट्रिक पास बच्चों के लिए आवेदन करने हेतु पोर्टल 25 मई 2026 को खोला गया था, और इस समय आवेदन करने हेतु पोर्टल चालू है। हालांकि अभी तक अंतिम तिथि की घोषणा नहीं हुई है। जिन छात्रों ने आवेदन नहीं किया आवेदन कर लें। और जिन बच्चों ने फॉर्म भर लिया है तुरंत स्कॉलरशिप स्टेटस की जाँच कर लेनी चाहिए। इस लेख में बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गयी है।

बिहार मेट्रिक Scholarship Status-Short Information

योजना का नाम मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026
कक्षा 10th, (मैट्रिक)
आवेदन शुरू होने की तिथि  25 मई 2026
स्टेटस कब आएगा जारी होना शुरू है
स्टेटस प्रक्रिया ऑनलाइन
ऐकडेमिक ईयर 2026-27
स्कॉलरशिप राशि 10000/Rs
सेकंड डिवीज़न राशि केवल  SC/ST 8000

Bihar Matric Scholarship User ID Password: कब आएगा ?

बिहार मैट्रिक फॉर्म भरने के 15  दिन बाद सभी छात्र छात्राओं के ईमेल मोबाइल में यूजर आईडी पासवर्ड भेजा जाता है। यूजर आईडी पासवर्ड मिलने के बाद विद्यार्थियों को फाइनल सबमिट करना होता है। मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद पहले बच्चों के बैंक खाते का वेरिफिकेशन पूरा किया जाता है, इसके 15 दिन बाद यूजर आईडी पासवर्ड भेजी जाती है। 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने पर यूजर आईडी पासवर्ड नहीं प्राप्त होता है, तो Get User ID & पासवर्ड पर क्लिक करके चेक करे या मोबाइल निरंतर चेक करते रहें, वैसे User ID & Password 15 दिनों के भीतर प्राप्त हो जाता है।

यूजर आईडी पासवर्ड मिलने पर यह गलती मत करें-

  • यूजर आईडी पासवर्ड मिल जाने के बाद बच्चें अपने User ID & Password को किसी अन्य छात्र छात्राओं  के साथ शेयर न करे।
  • स्वयं यूजर आईडी इस्तेमाल करे, अन्यथा इसका जिम्मेदार स्वयं छात्र ही होंगे।

बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन से पैसे भेजे जाने तक प्रक्रिया ?

जब विद्यार्थी फॉर्म भर लेते हैं, उसके बाद किस प्रोसेस के बाद स्कॉलरशिप भेजी जाती है, कृपया इसे समझे –

1 पहले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन  करना होगा।
2. इसके बाद डिपार्टमेंट और बैंक का वेरिफिकेशन किया जाता है।
3. यूजर आईडी पासवर्ड मिलने के बाद Finalisation प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
4. इन सभी प्रक्रिया के बाद स्कॉलरशिप धनराशि बच्चों के खाते में भेजी जाएगी।

Bihar Matric Scholarship Status Update 2026

जैसा की आपको पता है। बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन करने के बाद दूसरी प्रक्रिया बैंक से वेरिफिकेशन की होती है, हाल ही में देखा गया है। बैंक का वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हो चूका है, कई बच्चों के आवेदन फॉर्म PFMS लेवल से रिजेक्ट किये गए है। जिन बच्चों का फॉर्म रिजेक्ट हुआ है, ऐसे बच्चें बिना समय गवाए अपने बैंक में जाये, और DBT तथा आधार सीडिंग अवश्य चेक करे। इससे पहले जितने बच्चों ने फॉर्म भरा है, सभी अपने स्टेटस को दुबारा से चेक कर लें, क्या आपके भी आवेदन में कोई त्रुटि तो नहीं है अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है।

स्टेटस के प्रकार  समाधान 
Rejected By PFMS बैंक में जाये DBT व आधार सीडिंग की जाँच करें।
Application Under Process अधिकारियों द्वारा फॉर्म की जाँच चल रही है, प्रतीक्षा करें।

Note- यदि बैंक में जाने के बाद आपका डीबीटी सही है, और आधार सीडिंग भी है, तो घबराये नहीं स्टेटस अपडेट होकर सही हो जायेगा। अपने तरफ से एक बार वेरीफाई करले।

बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस 2026 कैसे चेक करें ?

बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के बाद स्टूडेंट अपने पेमेंट का स्टेटस, आवेदन का स्टेटस, और अन्य चीजे एक ही जगह चेक कर सकते है।

  • Step.1 स्टेटस चेक करने के लिए medhasoft.bihar.gov.in सर्च करें।
  • Step.2 होम पेज के अंदर आने के बाद Student पर क्लिक करें फिर Application Status पर क्लिक करें।
  • Step.3 इसके बाद Registration Number और डेट ऑफ़ बर्थ भरे Get Status पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर ओटीपी आएगा, जिसे फील करके सबमिट कर दें।
  • स्टेटस आ जायेगा जिसमे सारा विवरण चेक कर लें।

जरुरी सूचना– किसी तकनिकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए हमारे सपोर्ट टीम से सवाल जवाब कर सकते है, हम आपके सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।

Bihar Matric Scholarship Status 2026 FAQ’s

Q.1 बिहार मैट्रिक स्टेटस 2026 कब आएगा ?

Ans- बिहार मैट्रिक स्टेटस 2026 जारी होना शुरू हो चूका है।

Q.2 Bihar Matric Scholarship Status 2026 कैसे चेक करें?

Ans- कक्षा 10वीं स्कॉलरशिप स्टेटस देखने के लिए medhasoft.bihar.gov.in पर चेक करें।

Q.3 Rejected By PFMS  दिखने पर क्या करें?

Ans- विद्यार्थी अपने बैंक से DBT और आधार सीडिंग सही करा लें।

Disclaimer: बिहार स्कॉलरशिप स्टेटस सभी विद्यार्थियों को समय रहते अवश्य चेक कर लेना चाहिए तथा स्टेटस में दिखाई दे रही किसी भी त्रुटि को समय पर सुधार लेना चाहिए। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि हम केवल सही समाचार और नवीनतम अपडेट आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। हमारा किसी भी सरकारी विभाग या संस्था से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। इस लेख का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सही और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे समय रहते अपनी त्रुटियों का सुधार कर सकें और छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करें। स्कॉलरशिप से संबंधित किसी भी आधिकारिक जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, स्टेटस या शिकायत के लिए केवल मेधासॉफ्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

Status Link Click Here
ऑफिशियल वेब्स  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *