NSP Scholarship 2026-27 Renewal Apply Online: किसी भी स्कीम के लिए ऐसे करें रिन्यूअल आवेदन (Step-by-Step)

NSP Scholarship 2026-27 Renewal Apply Online

नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। जितने भी विद्यार्थी अपने पढाई के लिए स्कॉलरशिप पाना चाहते है, तो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर चल रही निम्नलिखित प्रकार की स्कीम जिसमे से अपने पात्रता को देखते हुए, फ्रेश आवेदन कर सकते है, किन्तु इस लेख में रिन्यूअल के छात्रों के लिए जानकारी दी गई है। तो अगर आपने भी पिछले वर्ष एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था, और स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने के बाद आपको इस वर्ष स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त हुई है। तो ऐसे सभी छात्रों को आगे छात्रवृत्ति पाने के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होगा, ध्यान दें कि रिन्यूअल फॉर्म भरने के लिए भी पात्रता देखी जाती है। अलग-अलग स्कीमों के अपने अलग नियम होते हैं; जैसे कई स्कीमों में छात्र का पिछले वर्ष (कक्षा/सेमेस्टर) में 55% या 60% अंक होना अनिवार्य है। यह पात्रता पूरी तरह से आपकी स्कीम पर निर्भर करती है। यदि आप अपनी स्कीम की इस बेसिक पात्रता को पूरा करते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपना रिन्यूअल फॉर्म भर सकते हैं।

NSP Scholarship 2026-27 Renewal

सभी छात्रों को बता दे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 2026-27 सत्र के लिए रिन्यूअल आवेदन करना जरुरी है। रिन्यूअल फॉर्म सभी स्कीम के अनुसार जारी अंतिम तिथि से पहले करना होगा, हम आपको मुख्य स्कीमों की अंतिम तिथि के बारे में निचे बता रहे है। उस तिथि से पहले आवेदन करना होगा। रिन्यूअल आवेदन करने के लिए बच्चों के पास ओटीआर नंबर होना चाहिए, या आधार नंबर से भी लॉगिन करके फॉर्म भर सकेंगे, रिन्यूअल आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताया जायेगा जिससे आप आसानी से अपने रिन्यूअल फॉर्म को भरकर वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर सकें और आपके फॉर्म आसानी से वेरीफाई हो सकें। पिछले वर्ष छात्रों के छोटी छोटी गलतियों के वजह से फॉर्म रिजेक्ट हुए थे, जिस गलती को बिना दोहराएं आसानी से फॉर्म भरे। जिसमे हम आपको पूरी मदद करेंगे।

NSP Scholarship रिन्यूअल 2026-27: किसे करना होगा रिन्यूअल आवेदन?

अक्सर देखा गया है, अभ्यर्थियों के मन में डाउट रहता है, आखिर रिन्यूअल किन छात्रों को करना होगा, दरअसल कई विद्यार्थी ऐसे होते है। जिन्होंने पिछले वर्ष स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरे तो होते है, लेकिन उनके खाते में स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं आया होता है, या फिर कई बच्चों के फॉर्म रिजेक्ट हो जाते है। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल आना लाजमी है, की क्या उन्हें रिन्यूअल फॉर्म भरना होगा या फ्रेश दोस्तों आपको बता दे। इसके लिए कई कंडीशन में अलग-अलग नियम होते है। सारे कंडीशन को निचे बारीकी से समझे।

  • यदि छात्र का फॉर्म स्टेट नोडल ऑफिसर (SNO) या डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DNO) से रिजेक्ट हो जाता है, तो इस कंडीशन में विद्यार्थी नाही रिन्यूअल फॉर्म फिल कर सकता है और नाही फ्रेश।
  • जिन छात्रों का पेमेंट का गत वर्ष में आया होता है। और जिनका नाम भी मेरिट लिस्ट में जारी हुआ होता है। ऐसे छात्र Renewal कर सकते है।
  • जिनका फॉर्म वेरीफाई है, और मेरिट लिस्ट में नाम भी है, लेकिन स्कॉलरशिप राशि नहीं प्राप्त हुई है, तो इस कंडीशन में भी रिन्यूअल कर सकते है। (कई बार DBT या अन्य बैंक के गलतियों के वजह से पेमेंट नहीं आता जिसे Fix करें)
  • मान लीजिये कई विद्यार्थियों का फॉर्म अंडर ग्रेजुएशन किसी कोर्स में रिजेक्ट हुआ होता है। तो ऐसे विद्यार्थी यदि पोस्ट ग्रेजुएशन में कभी एडमिशन लेते है, तब फ्रेश आवेदन कर सकेगें।

आवश्यक सुचना – सभी छात्रों से अनुरोध है, स्वयं ऑफिशियल पर OTR नंबर से लॉगिन करे, और चेक क्या Renewal का विकल्प आप में दिख रहा है। यदि दिख रहा है तो रिन्यूअल कर सकेगें।

संक्षिप्त विवरण – NSP Scholarship 2026-27 Renewal

पोर्टल NSP
आवेदन के प्रकार रिन्यूअल
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
पात्रता पिछले वर्ष के सफल/वेरीफाइड विद्यार्थी, जिन्हे छात्रवृत्ति मिलेंगी
रिन्यूअल प्रक्रिया ऑनलाइन
रिन्यूअल तिथि सभी स्कीम के अनुसार अलग/अलग
वेबसाइट scholarships.gov.in
लॉगिन डिटेल्स OTR नंबर/ आधार नंबर

Required Document For NSP Scholarship Renewal 2026-27: (आवश्यक दस्तावेज) 

आपको बता दे एनएसपी स्कॉलरशिप रिन्यूअल करते समय केवल पिछले वर्ष की मार्कशीट, और OTR नंबर/ पासवर्ड/ मोबाइल नंबर ही होना जरुरी है। इसके आलावा कोई अन्य दस्तावेज लग सकता है, लेकिन हमने स्वयं रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी की है, जिसमे केवल सूचि में दिए गए दस्तावेज ही मांगे गए थे अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती। आप अपने अनुसार देख लें।

सूचि
पिछले वर्ष की मार्कशीट
OTR नंबर/ पासवर्ड  
मोबाइल नंबर आदि 

एनएसपी स्कॉलरशिप रिन्यूअल अंतिम तिथि (Last Date 2026-27)

दोस्तों आपको बता दे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रिन्यूअल करने की सभी स्कीम की तिथि अलग अलग रहती है। हमने सभी स्कीम की अंतिम तिथि टेबल में दी है, ध्यान से चेक करें, और उस तिथि से पहले रिन्यूअल पूरा कर लें।

स्कीम नाम अंतिम तिथि 
प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम (PMSS)  31-10-2026
AICTE All Scheme  31-10-2026
NSP Welfare Post-Matric Scholarship  31-10-2026
PM YASASVI Central Sector Scheme/ School  31-08-2026
PM YASASVI Central Sector Scheme/College  31-10-2026
नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी फ़ेलोशिप स्कीम (NREFS)  31-10-2026
Central Sector स्कालरशिप (SC) 31-10-2026
NSP PwD Pre-Matric Scholarship 31-08-2026
NMMSS 31-08-2026

Note– जिन स्कीम के अंतिम तिथि का नाम टेबल में नहीं है, ऐसे सभी स्कीम की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 ही है। वेरीफाई करने के लिए स्वयं ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक कर सकते है।

NSP Scholarship Renewal Apply Online 2026-27

  • रिन्यूअल करने के लिए scholarships.gov.in पर जाना होगा।
  • थ्री लाइन पर क्लिक करके अप्लाई फॉर स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।
  • OTR Number पासवर्ड भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने के बाद प्लस पर क्लिक करके Renew Application पर क्लिक करें।
  • सारी डिटेल्स पहले से भरी होगा बेसिक डिटेल को भरकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • Marksheet- पिछले वर्ष की मार्कशीट अपलोड करें।
  • Applicant Undertaking: टर्म कंडीशन मानने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन का प्रिंट लें लें।

FAQ’s NSP Scholarship 2026-27 Renewal Apply Online

Q.1 एनएसपी स्कॉलरशिप रिन्यूअल कब शुरू होगा 2026-27

Ans- रिन्यूअल 01 जून 2026 से शुरू है।

Q.2 एनएसपी स्कॉलरशिप रिन्यूअल कैसे करें ?

Ans- रिन्यूअल करने के लिए scholarships.gov.in पर आए।

Disclaimer: यह लेख केवल छात्रों की सहायता और जानकारी के लिए लिखा गया है। NSP स्कॉलरशिप रिन्यूअल फॉर्म भरने के बाद अपने संबंधित स्कूल/कॉलेज (INO) से फॉर्म को डिजिटल रूप से वेरीफाई जरूर करवाएं, क्योंकि कॉलेज वेरिफिकेशन के बिना स्कॉलरशिप की राशि जारी नहीं की जाएगी। किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट NSP पर ही जाए।

रिन्यूअल अप्लाई  Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट  Click Here
Scholarshipnews Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *