AICTE Pragati Scholarship 2026: आवेदन तिथि, पात्रता व लेटेस्ट अपडेट चेक करें

AICTE Pragati Scholarship 2026: जैसा कि आपको पता होगा, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसे मद्देनजर रखते हुए, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की तरफ से लड़कियों के लिए AICTE Pragati Scholarship शुरू किया गया है। इस स्कॉलरशिप के लिए सभी लड़कियां जो किसी भी तकनीकी कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रही हैं। या फिर प्रथम वर्ष में एडमिशन ले चुकी है, आवेदन करके प्रत्येक वर्ष 50,000 रूपये की छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकती है। इस स्कॉलरशिप की सबसे खास बात यह है, छात्राये अपने कोर्स के अवधि तक स्कॉलरशिप राशि 50000 प्रति वर्ष के हिसाब से प्राप्त कर सकेंगी, यानि यदि आपके कोर्स की अवधि 3 वर्ष है, तो तीन वर्ष लगातार 50,000 रूपये दिए जायेगे। यदि चार वर्ष है, पुरे चार वर्ष में 2 लाख रूपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

AICTE Pragati Scholarship

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप एक मेरिट बेस स्कॉलरशिप है, यानि यदि आपके 10वीं 12वीं में अच्छे नंबर है, तो इसके लिए आपको आवेदन करना चाहिए। क्योकि इस स्कॉलरशिप में छात्राओं का चयन उनके 10वीं 12वीं के अंको के आधार पर किया जायेगा। आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) से कर सकते है, पहले विद्यार्थी को ओटीआर करना होगा फिर लॉगिन करके आवेदन पूरा कर सकेंगी, जिन छात्राओं का चयन इस छात्रवृत्ति हेतु पहले से हो चूका है। ऐसे सभी छात्राओं को रिन्यूअल करना जरुरी होगा। अब इतनी जानकारी लेने के बाद यदि आपने AICTE प्रगति स्कॉलरशिप आवेदन करने का मन बना लिया है, तो चलिए पात्रता, आवेदन तिथि, और अन्य महत्वपूर्ण चीजे जानते है।

आवश्यक – डिग्री कोर्स के लिए 12वीं के अंकों और Diploma कोर्स के लिए 10वीं/12वीं के अंकों की मेरिट लिस्ट तैयारी की जाती है।

AICTE Pragati Scholarship Registration Date 2026: (आवेदन तिथि)

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे सभी छात्राओं के लिए खुशखबरी आ चुकी है। अब छात्राये इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती है, आवेदन प्रक्रिया 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए खोला गया है। अन्य तिथि की जानकारी टेबल में देखें।

विवरण (Event) महत्वपूर्ण तिथि (Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (Apply Start) 01 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date) 31 अक्टूबर 2026
डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरिफिकेशन की लास्ट डेट 15-11-2026
इंस्टीट्यूट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि (Institute Verification) 15-11-2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026

Short Key-AICTE प्रगति स्कॉलरशिप 2026

संघटन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
स्कॉलरशिप AICTE – Pragati Scholarship Scheme
स्कॉलरशिप राशि (Amount) 50,000
कोर्स टेक्निकल/डिप्लोमा
रजिस्ट्रेशन डेट 01 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक
रजिस्ट्रेशन पोर्टल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
किसे मिलेगी केवल लड़कियों को
पेमेंट मोड DBT
No. of Scholarships 5000

AICTE प्रगति स्कॉलरशिप 2026 पात्रता : Eligibility Criteria 

No. पात्रता मापदंड 
1. AICTE प्रगति स्कॉलरशिप के लिए केवल लड़किया ही आवेदन कर सकती है। और एक परिवार से केवल 2 लड़किया
2. गर्ल्स किसी मान्यता प्राप्त AICTE कॉलेज/इंस्टिट्यूट से डिग्री/डिप्लोमा कोर्स में प्रथम वर्ष में Admission लिया होना जरुरी है।
3. यदि डिप्लोमा कोर्स करके डायरेक्ट किसी डिग्री कोर्स 2nd ईयर में एडमिशन लेती है। तो भी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हो सकती है।
4. यदि परिवार की सालाना आय 8 लाख रूपये तक है, तो इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र है।

प्रगति छात्रवृत्ति के लिए चयन कैसे होगा?

प्रगति छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के बाद चयन, मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, यह मेरिट 10वीं 12वीं के आधार पर तैयार की जाएगी, यदि डिग्री कोर्स से एडमिशन लेते है तो 12वीं के अंको से मेरिट लिस्ट बनेगी और यदि 10वीं के बाद डिप्लोमा से एडमिशन ली है तो 10वीं के अंको से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लैटरल एंट्री (Lateral Entry) के लिए विशेष नियम: यदि कोई छात्रा डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष (First Year) में प्रवेश लेती है या सीधे सेकंड ईयर (Second Year – Lateral Entry) में एडमिशन लेती है, तो दोनों ही स्थितियों में मेरिट लिस्ट केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया के जरुरी शर्ते –

  1. मेरिट लिस्ट तैयार करते समय यदि जिन छात्रों का 12वीं में अंक सामान है, जिस छात्रा का 10वीं में ज्यादा अंक होगा उसे पहले चयन किया जायेगा।
  2. यदि 10वीं 12वीं दोनों में अंक सामान है, तो चयन उम्र में ज्यादा होने वाले व्यक्ति का होगा।

Ex-

  • Anjali A → 12th: 90%, 10th: 92%, Age: 18
  • anita B → 12th: 90%, 10th: 89%, Age: 19

10 में ज्यादा अंक पाने वाले स्टूडेंट का चयन होगा ।

  • SC, ST, OBC आदि केटेगरी के लिए रिजर्वेशन होगा।

AICTE प्रगति स्कॉलरशिप मेरिट लिस्ट

जैसे सभी अभ्यर्थी आवेदन पूरा कर लेते है, आवेदन पूरा होने के बाद सभी स्टूडेंट का मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा, यह मेरिट लिस्ट AICTE.gov.in पर रिलीज़ की जाती है, मेरिट सूचि जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करके मेरिट सूचि में नाम चेक कर सकते है। मेरिट सूचि में नाम होने पर चयनित विद्यार्थी के खाते में 50,000 की स्कॉलरशिप राशि प्रत्येक वर्ष दी जाएगी।

एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप आवेदन कैसे करना होगा?

  • दोस्तों AICTE प्रगति स्कॉलरशिप आवेदन करने के लिए पहले NSP पोर्टल पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा, ओटीआर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया इस लेख में बताई गई है, क्लिक करके देखें OTR Registration- Click Here
  • ओटीआर आवेदन करने के बाद NSP पोर्टल पर लॉगिन करके प्रगति स्कीम के लिए फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसे इस लेख में बताये स्टेप के आधार से कर सकते है, Form Submit प्रक्रिया  Click Here

निष्कर्ष: इस लेख में All India Council for Technical Education की प्रगति स्कॉलरशिप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे आवेदन शुरू होने की तिथि, पात्रता, चयन प्रक्रिया आदि। विद्यार्थी इन सभी जानकारियों को पहले से समझ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही वे अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई तिथियाँ नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर अपडेट की गई हैं। हालांकि, विभाग द्वारा भविष्य में इन तारीखों को बढ़ाया या बदला जा सकता है। इसलिए, सभी छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम निर्णय या बदलाव के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट (NSP Portal) को जरूर चेक करती रहें।

OTR Registration  OTR I Login
Previous Notification Click Here
New Notification  Technical Degree I Technical Diploma
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *