जिन छात्रों ने पिछले वर्ष PM USP SSS (PMSSS) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए फॉर्म फिल किया था और इस वर्ष रिन्यूअल करने वाले हैं, उनके लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर इस स्कॉलरशिप के रिन्यूअल की घोषणा कर दी गई है। सभी स्टूडेंट जो रिन्यूअल की पात्रता को पूरा कर रहे हैं, वे अपना रिन्यूअल फॉर्म फिल कर सकते हैं। रिन्यूअल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद स्टूडेंट के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेज दी जाएगी। बता दें कि एनएसपी पोर्टल पर PM USP और PM USP SSS (PMSSS) J&K & Ladakh दोनों के लिए रिन्यूअल शुरू होने की घोषणा एक साथ की गई है। पिछले लेख में हमने PM USP रिन्यूअल की प्रक्रिया बताई थी, और इस लेख में हम PM USP SSS (PMSSS) J&K & Ladakh रिन्यूअल की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे विद्यार्थी बिना किसी समस्या के अपना फॉर्म रिन्यू करके सफलतापूर्वक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकें।
PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh Renewal 2026: प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना – स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम फॉर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख रिन्यूअल करने की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। रिन्यू करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। विद्यार्थी एनएसपी (NSP) पोर्टल पर ही अपना रिन्यूअल फॉर्म फिल कर सकते हैं। यदि विद्यार्थी प्रथम बार फेल या बैक हुआ है, तो भी वह रिन्यूअल के लिए पात्र माना जाएगा। रिन्यूअल करने की कुछ और भी टर्म्स एंड कंडीशंस हैं, रिन्यू करने से पहले सभी छात्रों को इनके बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। इस स्कॉलरशिप को रिन्यू करने के लिए केवल दो-तीन बातों का ध्यान रखना होता है; एक तो विद्यार्थी का अटेंडेंस परसेंटेज सही होना चाहिए, और दूसरा विद्यार्थी एक से ज्यादा बार फेल नहीं होना चाहिए
Key Features -PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh Renewal 2026
| लेख नाम | PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh Renewal 2026 |
| छात्रवृत्ति | PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh |
| डिपार्टमेंट | AICTE |
| रिन्यूअल की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| रिन्यूअल करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| संबंधित राज्य/यूटी (State/UT) | Jammu & Kashmir (J&K) & Ladakh |
| शैक्षणिक सत्र (Session) | 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | scholarships.gov.in |
PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh Renewal 2026: (पात्रता मापदंड)
- विद्यार्थी को कॉलेज/संस्था द्वारा निर्धारित अटेंडेंस बनाए रखना ज़रूरी है।
- विद्यार्थी पहले से इस स्कॉलरशिप का लाभार्थी होना चाहिए।
- रिन्यूअल के लिए छात्र का कक्षा में व्यवहार भी अच्छा होना चाहिए।
- छात्र की पढ़ाई उसी पाठ्यक्रम में आगे जारी होनी चाहिए।
- विद्यार्थी यदि एक बार फेल हो जाता है तो वह स्कॉलरशिप के लिए रिन्यू कर सकता है, लेकिन दूसरी बार फेल होने पर स्कॉलरशिप रद्द कर दी जाएगी
- यदि विद्यार्थी किसी बीमारी या किसी अप्रत्याशित घटना की वजह से परीक्षा नहीं दे सका है, तो इस कंडीशन में Medical Certificate और अन्य प्रमाण देने पर स्कॉलरशिप रिन्यू कर सकते हैं।
- एक ही शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) के लिए स्कॉलरशिप दोबारा नहीं दी जाएगी।
रिन्यूअल करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज –
- लॉगिन डिटेल्स (जैसे आधार कार्ड, ओटीआर नंबर आदि)।
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (Previous Class Marksheet) ।
-
मेडिकल सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक या ज़रूरी हो)।
-
पासबुक आदि डाक्यूमेंट्स लग सकते हैं।
महत्वूर्ण तिथि –
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| संस्था से वेरिफिकेशन करने की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2026 |
| लेवल 2 वेरिफिकेशन अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2026 |
रिन्यूअल आवेदन करते समय इन बातों पर ध्यान रखे –
- यदि आप रिन्यूअल करने जा रहे हैं, तो पिछली कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट (Original Marksheet) ही अपलोड करें
- रिन्यूअल करते समय यदि रिन्यूअल का विकल्प न आए, तो पहले अपनी बेसिक डिटेल्स (Basic Details) अपडेट करें।
- फाइनल सबमिट करने से पहले, फॉर्म में फिल की गई सभी जानकारियों को एक बार सही से ज़रूर जाँच लें।
PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh Renewal 2026 कैसे करें?
दोस्तों, आपको साफ बता दें कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर रिन्यूअल करने की प्रक्रिया सभी स्कॉलरशिप स्कीम्स के लिए एक समान होती है। हमने अपने पिछले लेख में PM-USP स्कॉलरशिप के रिन्यूअल की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताई थी। यदि आप रिन्यूअल करने की संपूर्ण प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो कृपया [Click Here] पर क्लिक करके हमारे पिछले पोस्ट पर जाएं और रिन्यूअल आवेदन की पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझें।
PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh Renewal 2026 FAQ’s
Q.1 पीएम यूएसपी एसएसएस जेके और लद्दाख रिन्यूअल की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: पीएम यूएसपी एसएसएस जेके और लद्दाख रिन्यूअल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
Q.2 PM USP SSS (PMSSS) JK & Ladakh रिन्यूअल कैसे करें?
Ans: इसके लिए NSP पोर्टल पर जाएं और अपने ओटीआर (OTR) नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद रिन्यूअल विकल्प पर क्लिक करके और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। इस प्रकार आप अपना रिन्यूअल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस स्कॉलरशिप की जानकारी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के अनाउंसमेंट सेक्शन और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई घोषणाओं के आधार पर साझा की गई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों की जांच अवश्य कर लें। समय के साथ नियमों और तारीखों में बदलाव होना संभव है, इसलिए नवीनतम अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में रहें।
| रिन्यूअल लिंक | Click Here |
| ऑफिशियल वेबसाइट | scholarships.gov.in |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


