Mahadbt Scholarship Status 2026: ऐसे चेक करें नया स्टेटस, जानें कब आएगा पैसा!

Mahadbt Scholarship Status 2026

Mahadbt Scholarship Status 2026: महाडीबीटी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने के बाद सभी विद्यार्थियों को 30 जून 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। एक बार फिर इसके तिथि को बढाकर 30 सितम्बर 2026 कर दिया गया है, ऐसे में जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वे फटाफट अपनी पात्रता को देखते हुए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन छात्रों ने अब तक आवेदन कर लिया है, उनके लिए एक बड़ी अपडेट है; इन छात्रों को अपना स्टेटस तुरंत चेक करना चाहिए।

Mahadbt Scholarship स्टेटस जांचने के बाद स्टूडेंट्स यह पता कर सकते हैं कि क्या कॉलेज स्तर से उनके आवेदन फॉर्म को अप्रूव किया गया है, या अभी ‘Under Scrutiny’ में ही डेटा शो कर रहा है। बता दें कि अंडर स्क्रूटिनी होने के बाद छात्रों का डेटा ‘Approved Application’ में जाता है। यहाँ से फॉर्म अप्रूव होने के बाद छात्रों को राहत मिल सकती है, अन्यथा यदि फॉर्म में कोई रिमार्क या त्रुटि पाई जाती है, तो छात्रों को समय रहते उसका सुधार करना होता है।

Mahadbt Scholarship Status 2026

महाडीबीटी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद कई बार छात्रों के आवेदन फॉर्म में कुछ कमियां आ जाती हैं। जब छात्र अपने फॉर्म का स्टेटस चेक करते हैं, तो इन कमियों को देखकर परेशान होने लगते हैं। जैसा कि देखा गया है, कई छात्रों के एप्लीकेशन स्टेटस में ‘Under DDO’ शो होता है या फिर फॉर्म कॉलेज स्तर से रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। इसके अलावा आपके स्टेटस में कुछ अन्य त्रुटि भी दिख सकती है। लेकिन आप बिल्कुल परेशान न हों, हम आपकी मदद के लिए ही हैं। आपके स्टेटस में जिस प्रकार की भी समस्या है, उसका पूरा समाधान इस लेख में दिया गया है। साथ ही, आप ऑफिशियल स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं और स्टेटस अप्रूव होने के बाद खाते में स्कॉलरशिप कब तक आती है, इसकी पूरी जानकारी भी इस लेख में विस्तार से बताई गई है।

महाडीबीटी स्कॉलरशिप स्टेटस वेरिफिकेशन प्रोसेस

टेबल में चेक करे महा डीबीटी स्कॉलरशिप किसी भी स्कीम हेतु फॉर्म भरने के बाद इसका वेरिफिकेशन प्रक्रिया कैसे होती है।

प्रक्रिया (Action) लेवल (Designation) Installment Level & उसके मतलब 
अंडर स्क्रूटिनी (Under Scrutiny) फॉर्म भरने के बाद छात्र द्वारा फॉर्म जमा करने के बाद शुरुआती जांच।
Sent to Applicant College Clerk फॉर्म में गलती होने पर क्लर्क द्वारा छात्र को आवेदन फॉर्म वापस भेजा जाता है।
Forward for Approval College Clerk फॉर्म सही होने पर क्लर्क आगे बढ़ाता है (फर्स्ट इन्सटॉलमेंट के लिए).
Forward for Approval College Principal प्रिंसिपल द्वारा फॉर्म को सरकारी विभाग के पास भेजा जाता है।
Application Approved Department/Joint Director जॉइंट डायरेक्टर द्वारा पहली क़िस्त को फाइनल अप्रूवल दिया जाता है।
Forward for Approval College Clerk दूसरी क़िस्त के लिए क्लर्क दोबारा प्रोसेस शुरू करेगा।
Application Approved College Principal दूसरी क़िस्त को कॉलेज प्रिंसिपल स्तर से फाइनल अप्रूव कर दिया जाता है।

आवश्यक– आवेदन करने के बाद सभी छात्रों के आवेदन का वेरिफिकेशन टेबल में दिए चरणों के अनुसार किया जायेगा, इसके बाद छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। 

Mahadbt Scholarship Status 2026: कब आएगा?

आपको हमने ऊपर स्टेटस वेरिफिकेशन प्रक्रिया भले ही साधारण भाषा में समझाई हो, लेकिन यदि आपने हाल ही में आवेदन किया है, तो हो सकता है आपके स्टेटस में अभी ऐसा न दिख रहा हो। आपको बता दें कि महाडीबीटी स्कॉलरशिप स्टेटस जारी होने की कोई एक निश्चित तिथि नहीं होती है। यह स्टेटस विद्यार्थी के आवेदन करने के 10 से 15 दिनों के भीतर प्रोफाइल के स्टेटस वाले सेक्शन में अपडेट हो जाता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने के बाद वे समय-समय पर लॉगिन करके अपना स्टेटस निरंतर चेक करते रहें।

Mahadbt Scholarship Payment 2026 Date

महाडीबीटी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद पहले छात्रों के फॉर्म को अप्रूव किया जाता है। फिर जिन भी छात्रों का फॉर्म अप्रूव हो जाता है, ऐसे छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप भेजी जाती है। सवाल रहा यह छात्रवृत्ति कब तक भेजी जाएगी, तो आपको बता दें महाडीबीटी स्कॉलरशिप पेमेंट भेजने की प्रक्रिया निम्न बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि जिन भी अभ्यर्थियों ने पहले फॉर्म फिल किया होता है ऐसे छात्रों का फॉर्म पहले अप्रूव होता है, इन्हें पहले ही छात्रवृत्ति भेजी जाती है। दूसरी बात यह स्कॉलरशिप आवेदन करने के 2 से 3 महीने के अंतराल पर भेज दी जाती है। अधिकतम देखा गया है, महाडीबीटी स्कॉलरशिप का पेमेंट नवंबर – दिसंबर महीने में या मार्च अप्रैल में भेजी जाती है, इस स्कॉलरशिप की अपडेट हमने स्वयं के अनुभव से बताई है।

महाडीबीटी स्कॉलरशिप स्टेटस 2026 कैसे चेक करें (New Process)

  • महाडीबीटी स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahadbt2.maharashtra.gov.in पर आ जाए।
  • होम पेज पर आने के बाद स्क्रीन निचे स्क्रॉल करके आये और ट्रैक एप्लीकेशन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा पेज आ जायेगा, यहाँ स्कीम टाइप, डिपार्टमेंट, स्कीम का नाम, एप्लीकेशन आईडी सही सही फील करके कैप्चा भर दें ।
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक कर दें। स्टेटस आ जाएगा, जिसमे Fund Application पर क्लिक करके पेमेंट चेक कर ले, व एप्रूव्ड स्टेटस चेक करके आपने करंट स्टेटस को चेक कर सकते है ।

Mahadbt Scholarship 2026 Last Date: (अंतिम तिथि फिर बढ़ गई)

जैसा कि आपको पता होगा पिछले दिनों महाडीबीटी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया था, और यह तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई थी। लेकिन Mahadbt 2.0 Portal लॉन्च होने के बाद एक बार फिर से अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक फ्रेश / रिन्यूअल और पुराने शैक्षणिक वर्ष के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टेबल देखें।

प्रक्रिया डेट
फ्रेश न्यू ऐकडेमिक ईयर 2026-27 के लिए आवेदन तिथि 1 जून 2026
Fresh/Renewal/Earlier Academic Year 2025-26 आवेदन अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026

MahaDBT Scholarship Status Problems: स्टेटस में दिख रही समस्या व उसके मतलब

महाडीबीटी स्कॉलरशिप स्टेटस देखने के बाद छात्रों के स्टेटस में दिख रही समस्या व उसका मतलब नीचे टेबल में दिया गया है:

स्टेटस के प्रकार मतलब
Under DDO (Drawing and Disbursing Officer) कोई समस्या नहीं है, DDO से वेरिफिकेशन के बाद स्कॉलरशिप आ जाएगी।
Verified And Found OK कॉलेज स्तर से फॉर्म में सभी डिटेल सही मिलने पर Verified कर दिया गया है।

Note- यदि आपके स्टेटस में कुछ अन्य समस्या है, तो हमारी चैट टीम से संपर्क करें, हम आपकी सुविधा के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।

Disclaimer: ध्यान रहे, महाडीबीटी स्कॉलरशिप की डेट हमेशा बढ़ती रहती है, इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। हाल ही में Mahadbt 2.0 Portal लॉन्च किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को स्टेटस चेक करने में समस्या आ सकती है। इसलिए 1 जून से 15 जून तक इंतजार करने के लिए बोला गया है। सभी छात्र नए पोर्टल को चेक करते रहें।

एप्लीकेशन स्टेटस लिंक  Click Here
ऑफिशियल वेबसाइट Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *