Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: कक्षा 9 से 12 एवं अन्य कोर्स के छात्रों को मिलेगी ₹60,000 तक स्कॉलरशिप

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27

देश के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल/कॉलेज/संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल की ओर से बड़ी खुशखबरी है। जैसा कि आप सभी को पता होगा, हमारे देश में लाखों ऐसी होनहार छात्राएँ हैं, जो आगे पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन उनकी फाइनेंशियल कंडीशन उतनी बेहतर नहीं होती कि वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

अगर आप भी ऐसी छात्राओं में से हैं, जो पढ़ने की इच्छा रखती हैं, लेकिन फीस भरने में आर्थिक परेशानी का सामना कर रही हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए हो सकती है। इसमें आदित्य बिड़ला कैपिटल की तरफ से कुछ जरूरी पात्रता शर्तें रखी गई हैं। इस स्कॉलरशिप का लाभ वही छात्राएँ उठा सकती हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल/कॉलेज/संस्थान में अध्ययन कर रही हैं और पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हैं। अगर आप इन पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, तो आगे की जानकारी जरूर पढ़ें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

यह स्कॉलरशिप आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति है, जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की छात्राओं की पढ़ाई में मदद करने के लिए दी जाती है। इस स्कॉलरशिप की खास बात यह है कि पात्रता पूरी करने वाली देश के किसी भी राज्य की छात्राएँ इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

यह स्कॉलरशिप कक्षा 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स कर रही छात्राओं को दी जाती है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप से मिलने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल पढ़ाई से जुड़े खर्चों जैसे हॉस्टल फीस, किताबें, स्टडी मटेरियल और पढ़ाई के लिए लैपटॉप/टैबलेट आदि के लिए किया जा सकता है। इस स्कॉलरशिप के तहत ₹60,000 तक की सहायता राशि दी जाती है, जिसका उपयोग छात्राएँ अपनी पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों के लिए कर सकती हैं

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप की पूरी पात्रता (Eligibility Criteria)

  • भारत के मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल, कॉलेज या संस्थान में पढ़ाई कर रही छात्राएँ पात्र हैं।
  • कक्षा 9वीं से 12वीं, UG, PG और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रही छात्राएँ आवेदन के लिए योग्य हैं।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  • फैमिली की इनकम ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • ध्यान दें: आदित्य बिड़ला कैपिटल, इसकी सहायक कंपनियों/JV बिजनेस और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं।

Overview-Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27

प्रोवाइडर आदित्य बिड़ला कैपिटल
स्कॉलरशिप का नाम आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप
पात्र कक्षा & कोर्स 9वीं से 12वीं, UG, PG, Polytechnic Diploma
स्कॉलरशिप राशि ₹25,000 से ₹60,000
आवेदन अंतिम तिथि 30- अक्टूबर -2026
आवेदन कैसे करें Buddy4study
लोकेशन पुरे देश
शैक्षणिक वर्ष 2026-27

कोर्स और कक्षा के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि (Scholarship Benefits)

कक्षा/कोर्स स्कॉलरशिप अमाउंट
9वीं से 12वीं ₹25,000
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा ₹25,000
UG सभी कोर्स ₹45,000
PG सभी कोर्स ₹60,000

आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)

वर्तमान में इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।

Last Date 30 अक्टूबर 2026

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

संख्या डॉक्यूमेंट्स
1. आवेदक का हाल का पासपोर्ट साइज फोटो
2. पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट
3. 10वीं/12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
4. करंट वर्ष का एडमिशन प्रूफ
5. मास्क्ड आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड
6. बैंक पासबुक और फीस रसीद
7. फीस स्ट्रक्चर (अनिवार्य नहीं)
8. पढ़ाई से जुड़े खर्चों की रसीद, जैसे ट्यूशन, हॉस्टल, मेस, किताबें आदि
9. आय प्रमाण पत्र
10. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
11. मृत्यु प्रमाण पत्र (माता-पिता में से किसी का, यदि लागू हो)
12. बोनाफाइड सर्टिफिकेट
13. घर का हाल का फोटो

स्कॉलरशिप की अन्य ज़रूरी शर्तें

  • यह स्कॉलरशिप केवल एक वर्ष के लिए दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप की राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए आवेदक के नाम से बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • प्राइवेट स्कूल/कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • स्कॉलरशिप आदित्य बिड़ला कैपिटल द्वारा प्रदान की जा रही है, लेकिन इसके लिए आवेदन Buddy4Study की वेबसाइट के माध्यम से ही करना होगा
  • आवेदक किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।

आय प्रमाण पत्र को लेकर ज़रूरी शर्तें

  • आय प्रमाण पत्र किसी सरकारी विभाग/अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।
  • प्रमाण पत्र को ऑनलाइन या QR कोड के माध्यम से सत्यापित (Verify) किया जा सके।
  • आय प्रमाण पत्र पर SDM, DM, CO या तहसीलदार की प्रमाणित मुहर और हस्ताक्षर होना आवश्यक है। इनके बिना प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

आवेदन कैसे करें (Application Process)

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया Buddy4Study के माध्यम से पूरी करनी होगी। हमने पहले भी अन्य छात्रवृत्तियों के लिए Buddy4Study के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई है। आप नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर क्लिक करके आवेदन की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं।

[Registration Process – Click Here]

निष्कर्ष: इस छात्रवृत्ति का लाभ देश में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को दिया जाता है। जो भी छात्राएँ यहाँ दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, उन्हें समय-सीमा के भीतर आवेदन कर लेना चाहिए और अन्य आवश्यक शर्तों का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक है, तो छात्राएँ इस छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले सकती हैं।

Disclaimer: हमने इस स्कॉलरशिप के आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहले ही विस्तार से बताई है, इसलिए यहाँ केवल आधिकारिक स्रोत का लिंक दिया गया है। इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करके सरल हिंदी भाषा में छात्राओं की सहायता के लिए प्रस्तुत की गई है। फिर भी, सभी छात्राएँ आवेदन करने से पहले स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार अवश्य जाँच लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *