Bihar PMS Scholarship Status 2026-27: मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना नया स्टेटस

Bihar PMS Scholarship Status 2026-27

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर चुके सभी स्टूडेंट पीएमएस पोर्टल पर अपने फॉर्म के वेरिफिकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। पीएमएस स्कॉलरशिप पोर्टल पर 2026-27 के लिए स्टेटस लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। साथ में विभाग द्वारा छात्रों को बोला गया है कि सभी स्टूडेंट, जिन्होंने इस वर्ष के लिए फॉर्म भरा है, जल्द ही अपने स्टेटस की जाँच कर लें।

क्योंकि छात्रों के आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। विभाग की तरफ से बोला गया है कि स्टूडेंट अपने स्टेटस की जाँच कर लें और यदि फॉर्म में आवेदन की स्थिति Defected है, तो उसमें सुधार कर लें। अन्यथा समय खत्म होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी के फॉर्म में Defected रह जाता है, तो उसका पेमेंट रुक सकता है।

Bihar PMS Scholarship Status 2026-27

पीएमएस स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद 5-6 चरण होते हैं, जहाँ पर अभ्यर्थियों के फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाता है। जब सभी चरणों में फॉर्म का वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है, तब पात्र छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की धनराशि भेजी जानी शुरू कर दी जाती है।

आपको बता दें, इस समय करेक्शन करने के लिए लिंक एक्टिवेट किया गया है, जिसे विद्यार्थी अपने स्तर से लॉगिन करके फॉर्म चेक करें कि उनके फॉर्म में किसी प्रकार का डिफेक्ट तो नहीं है। यदि डिफेक्ट है, तो उसे सही करके फिर से सबमिट करना होगा, जिससे आगे का वेरिफिकेशन समय से हो सके और छात्रवृत्ति का पेमेंट आपको रिसीव हो सके। इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि आप पीएमएस स्कॉलरशिप का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं और किस स्टेटस पर छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। इसके अलावा, अन्य जानकारी भी शामिल है।

PMS Scholarship Verification Process (चरण वाइज वेरिफिकेशन प्रक्रिया)

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS) फॉर्म वेरिफिकेशन होने के कुल 6 चरण होते हैं। आइए जानते हैं कि किस चरण में किन चीजों का वेरिफिकेशन किया जाता है।

चरण प्रक्रिया उसका मतलब
प्रथम चरण Registration With Aadhaar Authentication आधार कार्ड से स्टूडेंट की पहचान सत्यापित करके पंजीकरण करना।
द्वितीय चरण Apply For Scholarship विद्यार्थी स्तर से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना।
तीसरा चरण Institute Verification प्राप्त हुए आवेदन फॉर्म को संस्था स्तर से वेरिफिकेशन करना।
चौथा चरण Physical Verification आपके दस्तावेज़ों और जानकारी की आमने-सामने जाकर जाँच होना। आपके दस्तावेज़ (जैसे आधार, मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र आदि) चेक किए जाते हैं।
पाँचवां चरण District Committee Verification संस्था स्तर से प्राप्त आवेदन की जिला समिति विभाग स्तर पर जाँच करना।
छठा चरण Aadhaar Based Fund Disbursement आधार से लिंक खाते में धनराशि भेजा जाना।

यह 6 प्रक्रियाएँ होती हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद छात्रों को स्कॉलरशिप का पेमेंट भेजा जाता है।

संक्षिप्त विवरण – पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस 2026-27

पोर्टल नाम बिहार पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल
स्कॉलरशिप पोस्टमैट्रिक
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
श्रेणी BC/ EBC/ SC/ ST
स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक विवरण ओटीआर नंबर / मोबाइल नंबर
राज्य बिहार
आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in

PMS स्कॉलरशिप फॉर्म Defect/Reject होने के 5 मुख्य कारण

विद्यार्थी पीएमएस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म तो भरते हैं, लेकिन उनके आवेदन फॉर्म मुख्यतः इन 5 कारणों से रिजेक्ट होते हैं, जिसे ध्यान में रखना चाहिए।

  1. विद्यार्थी द्वारा पुराना आय प्रमाण पत्र अपलोड कर देना, जबकि आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार आवेदक के आय प्रमाण पत्र की जारी तिथि 01-04-2026 या उसके बाद की होना आवश्यक है।
  2. बैंक खाते में DBT सक्रिय न होना और आधार सीडिंग न होना।
  3. सामान्यतः एक ही पाठ्यक्रम में एक से अधिक स्कॉलरशिप का लाभ लेना।
  4. एनरोलमेंट नंबर/पिछले वर्ष के मार्क्स आदि में गलत जानकारी भर देना।
  5. R.O. Level का आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र अपलोड न करना।

पीएमएस स्कॉलरशिप के किस स्टेटस पर छात्रवृत्ति का पेमेंट मिलता है?

स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के दौरान छात्रों के मन में यह सवाल जरूर होता है कि उन्हें स्कॉलरशिप का पेमेंट मिलेगा या नहीं। तो हम आपको नीचे बता रहे हैं कि किस प्रकार के स्टेटस होने पर पीएमएस की छात्रवृत्ति का पेमेंट मिलने की संभावना रहती है।

क्रम संख्या Verification / Process Status
1 Personal Details Verification Verify
2 Aadhaar Verification Verify
3 Aadhaar Seeding Verification Verify
4 Residential Document Verification Verify
5 Residential Verification Verify
6 Income Document Verification Verify
7 Income Verification Verify
8 Caste Document Verification Verify
9 Caste Verification Verify
10 Photo Verification Verify
11 Document Verification Verify
12 Finalized Verification Verify
13 Institution Verification Verify
14 Physical Committee Verification Verify
15 Institute District Verification Verify
16 DOC Mark for Payment Verification Verify
17 Payment Verification Verify

Note: अगर आपके आवेदन का स्टेटस ऊपर बताए गए सभी चरणों में Verify दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन विभिन्न verification प्रक्रियाओं से गुजर चुका है। ऐसी स्थिति में स्कॉलरशिप का पेमेंट मिलने की संभावना रहती है, हालांकि अंतिम रूप से पेमेंट विभाग की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तें पूरी होने के बाद ही किया जाता है।

उधारण के लिए नीचे इमेज चेक कर सकते हैं जिसमें कुछ जगहों पर पेंडिंग है लेकिन आपका फॉर्म वेरीफाई होना चाहिए।

PMS Scholarship Status चेक करने हेतु आवश्यक विवरण

यदि आप अपना PMS Scholarship Status चेक करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित विवरण होना आवश्यक है। इन विवरणों के बिना स्टेटस चेक करने में परेशानी हो सकती है।

क्रम संख्या आवश्यक विवरण
1 ओटीआर नंबर (OTR Number)
2 मोबाइल नंबर
3 शैक्षणिक वर्ष (Academic Year)

DSWO Ms. Prachi Joshi ने छात्रों को दी जरूरी सलाह

  • जिला समाज कल्याण अधिकारी Ms. प्राची जोशी ने बताया कि सभी छात्र जल्द से जल्द अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें।
  • यदि आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की Defect (त्रुटि) पाई जाती है, तो उसे 15 दिनों के भीतर सही कर दें।
  • छात्रों को Defect सुधारने के लिए 3 अवसर दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि त्रुटि सही नहीं की जाती है, तो आवेदन फॉर्म निरस्त किया जा सकता है।
  • जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें 30 सितंबर से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है।

PMS Scholarship Status 2026-27 कैसे चेक करें?

  • स्टेटस की जाँच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर Application Status सेलेक्ट ईयर पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर वर्ष 2026-27 का चयन करना होगा।
  • इसके बाद शैक्षणिक वर्ष, ओटीआर नंबर, मोबाइल नंबर, दर्ज करें, कैप्चा भरने के बाद सर्च पर क्लिक कर दें।
  • स्टेटस खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें जाँच कर लें कि कोई डिफेक्ट तो नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q.1 बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का स्टेटस कब जारी हुआ?

Ans: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का स्टेटस जारी हो चुका है।

Q.2 पीएमएस स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

Ans: पीएमएस स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in है।

Q.3 पीएमएस स्कॉलरशिप का स्टेटस कैसे चेक करें?

Ans: पीएमएस स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल pmsonline.bihar.gov.in पर जाएं और आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना स्टेटस चेक करें।

Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं संबंधित अधिकारी Ms. प्राची जोशी द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर तैयार की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी पर कार्रवाई करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट अथवा अपने जिले के संबंधित विभाग/जिला समिति से अवश्य कर लें।

हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों तक सही, उपयोगी एवं समय पर जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार की त्रुटि, बदलाव या आधिकारिक निर्णय के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक सूचना को ही अंतिम एवं मान्य माना जाए।

Status Direct Link Click Here
Official Website pmsonline.bihar.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *