उत्तर प्रदेश में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) के सभी कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो भी छात्र नया (Fresh) आवेदन करना चाहते हैं, वे पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें और उसके बाद ही पोर्टल पर अपना फ्रेश रजिस्ट्रेशन करें।आवेदन पोर्टल चालू हो चुका है और छात्रों को 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी अपने कॉलेज/संस्थान में जमा करनी होगी, जहाँ फॉर्म की जाँच की जाएगी। यदि फॉर्म सही पाया जाता है, तो छात्र दोबारा लॉगिन करके उसे फाइनल सबमिट (लॉक) कर सकेंगे।
UP Scholarship 2026: यूपी स्कॉलरशिप 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर है। वहीं, 12वीं से ऊपर के सभी पाठ्यक्रमों (जैसे BA, BSc, BCom, BTC, BEd आदि) के लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। यदि आपने 12वीं या उससे ऊपर के किसी भी कोर्स में प्रवेश लिया है, तो आप आवेदन कर सकते हैं। यह लेख छात्रों को यह बताने के उद्देश्य से बनाया गया है कि आवेदन करते समय वे किन गलतियों से बचें, ताकि उनकी छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त हो सके और फॉर्म जिला समाज कल्याण विभाग (DWO) स्तर से वेरीफाई किया जा सके।
UP Scholarship 2026-Overview
यूपी स्कॉलरशिप आवेदन शुरू होने की शार्ट जानकारी टेबल में दी गई हैं।
| स्कॉलरशिप | यूपी स्कॉलरशिप |
| लेटेस्ट अपडेट | आवेदन शुरू होने के संबंध में |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| कोर्स | 12वीं से ऊपर के सभी कोर्स |
| स्टेट (राज्य) | उत्तर प्रदेश |
| वर्ष | 2026-27 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| स्कॉलरशिप पोर्टल नाम | scholarship.up.gov.in |
UP Scholarship Latest Update
यूपी स्कॉलरशिप में 12वीं से ऊपर के सभी कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने का पोर्टल खोल दिया गया है। जितने भी विद्यार्थी 12वीं पास करके किसी कोर्स में एनरोल हुए हैं, वे अपना फॉर्म भर सकते हैं। क्योंकि इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है, समय समाप्त हो जाने के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। विद्यार्थी आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करके जल्द फॉर्म भर लें, क्योंकि बाद में पोर्टल पर सर्वर समस्या की वजह से फॉर्म भरने में समस्या हो सकती है।
छात्र फॉर्म भरते समय ये 3 गलतियाँ न करें!
अक्सर देखा गया है कि विद्यार्थी स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय मुख्य रूप से ये 3 कॉमन गलतियाँ कर देते हैं, जिससे बचना बेहद जरूरी है:
| 1. | स्वयं का आय प्रमाण पत्र अपलोड करना। |
| 2. | बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (Biometric Authentication) न कराना। |
| 3. | बैंक खाते से आधार लिंक न होना व DBT एक्टिव न कराना। |
Note:अब तीनों समस्याओं के बारे में विस्तार से समझे:
आय प्रमाण पत्र की गलती
आज के समय में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) से जुड़ी गलती सबसे बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से लाखों छात्रों को यूपी स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं मिल पाता है। यही वजह है कि जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से बार-बार नोटिस जारी कर छात्रों को सूचित किया जाता है। दरअसल, आय प्रमाण पत्र में सबसे कॉमन गलती यह होती है कि अधिकतर विद्यार्थी अपने माता-पिता की जगह खुद का आय प्रमाण पत्र अपलोड कर देते हैं, जिससे उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। या फिर एक्सपायर हो चुका आय प्रमाण पत्र अपलोड कर देते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय हमेशा अपने माता-पिता का ही आय प्रमाण पत्र अपलोड करें, और वह जारी होने की तिथि से 3 साल के अंदर (वैध) का बना होना चाहिए।
बायोमेट्रिक न कराने की गलती
वर्ष 2025 में हजारों स्टूडेंट ऐसे थे, जिन्होंने स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म तो भर लिया था, लेकिन अपना बायोमेट्रिक पूरा नहीं कराया था। जिस वजह से उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई थी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने के बाद अपने कॉलेज में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अवश्य कराएं। ऐसा करने से आपके आवेदन के निरस्त (Reject) होने की संभावना बहुत कम हो जाती है और फॉर्म भरने के बाद स्कॉलरशिप समय से प्राप्त हो जाती है।
बैंक खाते से आधार लिंक व DBT सक्रिय न करना
काफी स्टूडेंट ऐसे होते हैं, जिनका फॉर्म जिला समाज कल्याण विभाग (DWO) स्तर से वेरीफाई होकर निदेशालय स्तर पर छात्रवृत्ति भेजने के लिए आगे बढ़ा दिया जाता है। लेकिन बैंक खाते से आधार लिंक और DBT सक्रिय न होने की वजह से, जब उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप भेजी जाती है, तो ट्रांजैक्शन फेल्ड (Transaction Failed) हो जाता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपने बैंक खाते से आधार लिंक करा लें और DBT (NPCI Mapping) अवश्य सक्रिय करा लें।
आवेदन शुरू होने पर श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने छात्रों को जरूरी सुझाव दिए।
अगर आप अपना फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो कृपया जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती मीना श्रीवास्तव की बातों का पालन अवश्य करें:
- सर्वप्रथम विद्यार्थी अपने माता-पिता का आय प्रमाण पत्र बनवा लें। यदि विवाहित महिला हैं, तो वे अपने पति का आय प्रमाण पत्र दे सकती हैं।
- फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अवश्य पूरा करें।
-
अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कराएं और बैंक जाकर डीबीटी (DBT/NPCI) चालू कराएं।
Disclaimer: यह लेख Smt. Meena Srivastav के दिशा-निर्देशों और आवेदन के शुरू होने से संबंधित नवीनतम अपडेट की जानकारी प्रदान करता है। छात्रों से अनुरोध है कि विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

अभिषेक सिंह एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 8 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्नातक उत्तीर्ण हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर काम किया है, जिसमें ज़ी न्यूज़ के साथ उनका अनुभव खास रहा है। यहां उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, रिसर्च और कंटेंट डेवलपमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अभिषेक खासतौर पर स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और भर्ती से जुड़े विषयों पर लिखने में विशेषज्ञ हैं। उनका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उसे आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना है कि हर छात्र और पाठक उसे आसानी से समझ सके। उनकी लेखन शैली सरल, भरोसेमंद और पूरी तरह से रीडर-फ्रेंडली है। वे हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी हर जानकारी सटीक और अपडेटेड हो, ताकि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सके।


