UP NMMS Scholarship 2026: कक्षा 8वीं के छात्र जल्द करें आवेदन, पाएं ₹12,000 की छात्रवृत्ति (अंतिम तिथि 29 सितंबर)

UP NMMS Scholarship Scheme 2026 Apply

UP NMMS Scholarship Scheme 2026 Apply: उत्तर प्रदेश में कक्षा 7वीं पास करके 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र एक शानदार स्कॉलरशिप से वंचित होने वाले हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) हेतु केवल प्रयागराज जिले में 494 निर्धारित सीटें जारी की गई थीं, लेकिन स्थिति यह है कि अभी तक इस छात्रवृत्ति के लिए केवल 254 आवेदन ही आए हैं। विद्यार्थी इतना बड़ा मौका अपने हाथ से जाने दे रहे हैं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत छात्रों को आवेदन करके एक परीक्षा देनी होती है। परीक्षा पास करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होती है, जिसके बाद चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹12,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यदि आप भी इसके लिए पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले तुरंत आवेदन करें

UP NMMS Scholarship Scheme 2026 Last Date (अंतिम तिथि)

उत्तर प्रदेश एनएमएमएस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है, लेकिन अभी भी इस छात्रवृत्ति के लिए कुल सीटों के बराबर आवेदन प्राप्त नहीं हो सके हैं। संपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में देखें:

प्रक्रिया डेट
आवेदन प्रारंभ तिथि 18/अगस्त/2026
आवेदन अंतिम तिथि 29/ सितम्बर/2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि  01/नवम्बर/2026

इसके लिए कौन कौन आवेदन कर सकते हैं (पात्रता मापदंड)

पात्रता के बारे में समझें, अगर आप पात्र हैं तो बिना देरी किए जल्द फॉर्म भर सकते हैं।

संख्या पात्रता मापदंड 
A. उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर सकते हैं।
B. छात्र को 2025-26 कक्षा 7वीं में 55% से उत्तीर्ण होने के साथ-साथ कक्षा 8वीं में एडमिशन होना आवश्यक है।
C. आवेदन के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो राजकीय विद्यालय, स्थानीय निकाय का विद्यालय या निजी प्रबंधन द्वारा चलाया जाने वाला, लेकिन जिसे सरकार से आर्थिक मदद (अनुदान) मिलता हो जैसे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
D. परिवार की कुल वार्षिक आय ₹3,50,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
E. Note: SC / ST वर्ग के छात्रों को 5% अंक की छूट दी गई है यानी 7वीं कक्षा में 50% पर ही आवेदन कर सकते हैं

UP NMMS Scholarship Exam Date & Time

यूपी एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा 01 नवंबर से शुरू हो रही है, परीक्षा की समय-सीमा नीचे टेबल में चेक करें

Date वर्ग Time
01 नवंबर 2026 दिव्यांगजन को छोड़कर (सामान्य) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (3 घंटे)
01 नवंबर 2026 दिव्यांगजन छात्रों के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (4 घंटे)

परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)

यह परीक्षा 2 भागों में आयोजित की जा रही है। दोनों भागों के परीक्षा पैटर्न के टेबल पर ध्यान दे सकते हैं।

सामान्य अभ्यर्थी के लिए :
भाग प्रश्नों का प्रकार प्रश्न समय
पहला भाग सामान्य मानसिक योग्यता के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 90 90 मिनट
दूसरा भाग विज्ञान 35 + सामाजिक विज्ञान 35 + गणित 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 90 90 मिनट
कुल सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) 180 3 घंटे
दिव्यांगजन अभ्यर्थी के लिए :
भाग प्रश्नों का प्रकार प्रश्न समय
पहला भाग सामान्य मानसिक योग्यता के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 90 120 मिनट
दूसरा भाग विज्ञान 35 + सामाजिक विज्ञान 35 + गणित 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 90 120 मिनट
कुल सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) 180 4 घंटे

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइन (Guidelines)

  • परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही अपने रोल नंबर हेतु निर्धारित स्थान को अवश्य ग्रहण करें।
  • सभी प्रश्न एक नंबर के होंगे। नेगेटिव मार्क्स (माइनस मार्किंग) नहीं हैं।
  • विद्यार्थी को रोल नंबर उत्तर-पुस्तिका के निर्धारित स्थान पर लिखना ज़रूरी है।
  • उत्तर-पुस्तिका और प्रश्न-पत्रिका पर अपना नाम न लिखें।
  • कक्षा में शिक्षक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना ज़रूरी है।
  • विद्यार्थियों को ब्लू और ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करना है।
  • कक्षा में कैलकुलेटर आदि अनावश्यक सामग्री न ले जाएं।

दस्तावेजों की पूरी सूची

क्रमांक दस्तावेज किसके लिए
1 School Certificate (स्कूल प्रमाण पत्र) सभी अभ्यर्थियों के लिए
2 Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) सभी अभ्यर्थियों के लिए
3 Photo (फोटो) सभी अभ्यर्थियों के लिए
4 Signature (हस्ताक्षर) सभी अभ्यर्थियों के लिए
5 Caste Certificate (जाति प्रमाण पत्र) SC, ST एवं OBC अभ्यर्थियों के लिए
6 Divyang Certificate (दिव्यांग प्रमाण पत्र) दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए
7 Freedom Fighter Dependent Certificate स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए

विद्यार्थी, यह गलती भूलकर भी न करें!

  • जो भी स्टूडेंट आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/दिव्यांग आदि) से हैं और आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपना संबंधित प्रमाण-पत्र आवेदन के समय अवश्य अपलोड करें। अन्यथा आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के माने जाएंगे।
  • प्रमाण-पत्र तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
  • परीक्षा से 4 दिन पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, परीक्षा केंद्र पर इसे ले जाना अनिवार्य है।
  • नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ओटीआर (OTR) रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें, आवेदन के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • आवेदन करते समय कोई भी गलत जानकारी न भरें।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

दिव्यांग छात्रों के लिए ज़रूरी गाइडलाइन

  • दिव्यांग अभ्यर्थी का प्रमाण-पत्र 3 विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति द्वारा जारी होना चाहिए।
  • प्रमाण-पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।
  • दिव्यांगता 40% या उससे अधिक होने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

UP NMMS Scholarship Scheme 2026 Apply Process

यूपी एमएमएस स्कॉलरशिप फॉर्म ऐसे भरें।

  • entdata.co.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आने के बाद ‘Registration‘ पर क्लिक करें।
  • संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर “मैं सहमत हूँ” पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलने पर आवेदक का नाम, आधार संख्या, ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, लिंग, जाति आदि जानकारी भरें।
  • पता, जिला, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, विद्यालय का नाम, UDISE कोड, विद्यालय का पता, तहसील, ब्लॉक आदि जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • परिवार में सदस्यों की संख्या, भाइयों की संख्या, बहनों की संख्या, तथा माता-पिता का व्यवसाय दर्ज करें।
  • घोषणा – घोषणा-पत्र पढ़कर सहमति दें, ‘Preview’ पर क्लिक करके सभी जानकारी की जाँच करें और ‘Submit’ पर क्लिक कर दें।
  • फिर से होम पेज पर आएं, रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर प्रोसीजर पूर्ण करें और स्कूल सर्टिफिकेट प्रमाणित कराने हेतु प्रिंट निकालकर अपने विद्यालय से प्रमाणित करा लें।
  • प्रमाणित स्कूल सर्टिफिकेट, आय प्रमाण-पत्र, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र: आवश्यकतानुसार जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र (FFD) अपलोड करें।
  • अंत में फाइनल सबमिट करके आवेदन का प्रिंट निकालें और इसे सुरक्षित रख लें।

Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही समय पर उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। हमारा किसी भी सरकारी वेबसाइट या सरकारी संस्था से कोई सीधा संबंध नहीं है। इसलिए विद्यार्थी किसी भी जानकारी को अंतिम रूप से मानने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य कर लें। हम सभी जानकारी को सत्यापित करने के बाद ही यथासंभव समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण को ही अंतिम और मान्य माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *