Netflix Scholarship 2026: AVGC-XR कोर्सेस के लिए मिल रही 50% से 80% स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

जो विद्यार्थी आधुनिक तकनीक, एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट, वीएफएक्स, कॉमिक्स आदि संबंधित क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और आईआईसीटी (IICT) के तहत अपना कोर्स पूरा करने की सोच रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स इसमें आपकी मदद कर सकता है। नेटफ्लिक्स आपकी फीस में 50% से 80% तक की कटौती करा सकता है। बता दें कि नेटफ्लिक्स की तरफ से AVGC-XR कोर्सेस करने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की गई है, जिसमें सेलेक्ट होने वाले कुल 100 छात्रों की फीस पर 80% तक की छूट मिल सकती है। ये छात्र Animation, VFX, Gaming, Comics और Extended Reality (XR) जैसे क्षेत्रों में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

Netflix Scholarship 2026 क्या हैं?

IICT और नेटफ्लिक्स द्वारा भारत में क्रिएटिव फील्ड को बढ़ावा देने के लिए एक स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है। इसके तहत Animation, VFX, Gaming, Comics और Extended Reality (XR) से जुड़े कोर्सेस में ट्रेनिंग दी जाएगी। 12वीं पास विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर विद्यार्थी संबंधित किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं, जिसकी 50% से 80% तक फीस नेटफ्लिक्स द्वारा भरी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को IICT के अंतर्गत 2 एक-वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेस और 4 छह-मासीय सर्टिफिकेट कोर्सेस में एनरोल करने का मौका मिलता है। विद्यार्थियों के पास कुल 6 कोर्सेस में एनरोल करने का अवसर है, जिसकी पूरी सूची नीचे देख सकते हैं। वर्ष 2026 के लिए इस छात्रवृत्ति के फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं।

Netflix Scholarship Courses List 2026 (पूरे कोर्सेस की सूची)

नीचे दी गई तालिका (Table) में 2 एक-वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेस और 4 छह-मासीय सर्टिफिकेट कोर्सेस की सूची देख सकते हैं।

अवधि (Duration) कोर्स का नाम (Course Name)
1 Year Diploma INTERACTIVE COMICS & SEQUENTIAL ART
1 Year Diploma VISUAL EFFECTS MASTERY
6 Month Certificate
MEDIA TECHNOLOGY WORKFLOWS
6 Month Certificate
E-SPORTS & GAMING MANAGEMENT
6 Month Certificate
VIRTUAL ART DEPARTMENT CONTENT CREATION
6 Month Certificate
ART OF CHARACTER ANIMATION

Netflix Scholarship 2026 – Key Features

विवरण (Features) जानकारी (Details)
संस्था (Institute) भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT)
स्कॉलरशिप प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स (Netflix)
बेनिफिट्स (Benefits) 50% से 80% फीस में छूट
एप्लीकेशन स्टेटस शुरू है (24 अगस्त 2026 से)
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
कुल उपलब्ध कोर्सेस 6 कोर्सेस (2 डिप्लोमा + 4 सर्टिफिकेट)
कुल सीटें/छात्रवृत्ति 100 विद्यार्थी
चयन प्रक्रिया पात्रता जाँच + ऑनलाइन MCQ (MECAT) + पोर्टफोलियो/कोर्स असेसमेंट + पर्सनल इंटरव्यू → फाइनल सिलेक्शन

Netflix Scholarship 2026 – Eligibility

  • 12वीं पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के अंदर क्रिएटिविटी और रचनात्मक सोच होनी आवश्यक है (जैसे: ड्राइंग, डिज़ाइनिंग, आर्ट, फोटोग्राफी, राइटिंग आदि)।
  • आपके द्वारा बनाए गए क्रिएटिव कार्य का कलेक्शन यानी पोर्टफोलियो होना अनिवार्य है।

Selection Process- चरण अनुसार चयन प्रक्रिया 

चरण चयन प्रक्रिया 
प्रथम चरण आपके द्वारा भरे गए आवेदन में पात्रता, शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Records) और अन्य जानकारियों की जाँच की जाएगी।
द्वितीय चरण पात्रता सही पाए जाने पर ऑनलाइन MCQ टेस्ट देना होगा। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
तृतीय चरण शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पोर्टफोलियो रिव्यू होगा और कोर्स-स्पेसिफिक असेसमेंट लिया जाएगा।
चतुर्थ चरण चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview) में शामिल होना होगा।
पंचम चरण सभी चरणों के अंकों को मिलाकर फाइनल रैंकिंग बनाई जाएगी और उम्मीदवार को स्कॉलरशिप ऑफर, वेटलिस्ट या असफल आवेदन की सूचना दी जा सकती है।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स:

  1. 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  2. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
  3. एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (Work Experience Certificate)
  4. पोर्टफोलियो: वर्क सैंपल, कलाकृतियों की तस्वीरें या प्रोजेक्ट लिंक (कला/डिज़ाइनिंग के लिए)।
  5. आधार कार्ड या अन्य वैध शासकीय पहचान पत्र।

आवेदन कैसे करें सम्पूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाइ स्टेप समझे –

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट netflixscholars.iict.org पर जाएँ।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद Apply ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Start New Application पर क्लिक करें।
  • अपनी कांटेक्ट इंफोर्मेशन और लोकेशन आदि की जानकारी भरें। इसके बाद एलिजिबिलिटी चेकबॉक्स पर टिक करके Save & Continue पर क्लिक करें।
  • आगे बढ़ने पर आपको एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा। यहाँ Continue To Step 2 पर क्लिक करें।
  • Academic Details सेक्शन में अपनी क्वालिफिकेशन की जानकारी भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके Save & Continue पर क्लिक कर दें।
  • Experience Details– अपने कार्य अनुभव की जानकारी भरें, पोर्टफोलियो व डेमो लिंक जोड़ें और वर्क सैंपल (फोटो आदि) अपलोड करें। इसके बाद डिक्लेरेशन चेकबॉक्स पर टिक करके Save & Continue पर क्लिक करें दें।
  • पर्सनल आइडेंटिटी : अपनी व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
  • प्रोग्राम सिलेक्शन ; अपने इच्छित कोर्स/प्रोग्राम का चयन करें, फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

निष्कर्ष :  यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जो Animation, VFX, Gaming, Comics और Extended Reality (XR) जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक संसाधनों या उचित अवसरों की कमी के कारण इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। Netflix और Indian Institute of Creative Technologies (IICT) की इस स्कॉलरशिप पहल के माध्यम से इच्छुक छात्रों को अपनी रचनात्मक और तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिल सकता है। इस आर्टिकल में स्कॉलरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को सरल शब्दों में बताया गया है।

साथ ही, आवेदन प्रक्रिया को स्वयं फॉर्म भरकर समझाया गया है, ताकि इच्छुक छात्र आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक चरणों को आसानी से समझ सकें

Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं उपलब्ध आधिकारिक स्रोतों को सत्यापित करने के बाद सरल शब्दों में प्रस्तुत की गई है। हालांकि, नियम, पात्रता, तिथियों या अन्य जानकारी में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने या कोई निर्णय लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य सत्यापित करें।

यदि आपको इस जानकारी से संबंधित कोई सुझाव, सुधार या प्रश्न है, तो आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं।

Apply Link Click Here
आधिकारिक वेबसाइट  netflixscholars.iict.org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *