राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन किया था, उन सभी श्रेणी के विद्यार्थियों के खातों में स्कॉलरशिप की राशि आनी शुरू हो चुकी है। पिछले लेख में हमने स्टेटस से संबंधित जानकारी दी थी, वहीं इस लेख में हम पेमेंट कब आएगा और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। दोस्तों, आपको बता दें कि उत्तर मैट्रिक छात्रों के खातों में पेमेंट आना शुरू हो चुका है। हाल ही में देखा गया है कि SC, ST और OBC श्रेणी के कई लाख छात्रों का बिल जनरेट कर दिया गया है। सामान्यतः बिल जनरेट होने के 1 से 2 सप्ताह के भीतर छात्रवृत्ति की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment: डिस्ट्रिक्ट लेवल (DLO) से जिन भी स्टूडेंट्स का फॉर्म अप्रूव किया गया है, ऐसे छात्रों का वर्तमान में बिल बनना शुरू हो गया है। बिल बनने के बाद ही लाभार्थी के खाते में स्कॉलरशिप की राशि पहुँचती है। छात्रों से अनुरोध है कि वे पहले अपना स्टेटस चेक करें—यदि स्टेटस अप्रूव होने के साथ ‘Bill Generated’ बता रहा है, तो अब केवल बैंक खाते में पेमेंट क्रेडिट होने की प्रक्रिया ही बची है। इसके बाद 1 से 2 हफ्ते के अंदर छात्रवृत्ति की राशि आपके खाते में पहुँच जाती है।
जैसा कि आपको जानकारी होगी, वर्ष 2025-26 के लिए 20 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे और इसकी अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई गई थी। डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DLO) द्वारा फॉर्म अप्रूव किए जाने के बाद अब छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा रही है। जिन छात्रों को अभी तक पेमेंट प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आइए, विस्तार से समझते हैं कि आपके खाते में पैसा कब तक आएगा।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment 2026- Overview
| आर्टिकल का नाम | Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment Kab Aayega |
| पोर्टल का नाम | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) |
| छात्रवृत्ति | Rajasthan Uttar Matric Scholarship |
| पेमेंट डेट | अगस्त – सितम्बर |
| पेमेंट मोड | डीबीटी (DBT Direct Benefit Transfer) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| लेटेस्ट अपडेट | DLO द्वारा भुगतान के लिए बिल तैयार किया जा रहा है और स्टेटस अप्रूव किया जा रहा है |
| आधिकारिक पोर्टल | sje.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment Kab Aayega 2025-26:
अब आते हैं सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न पर। छात्रों के लगातार सवाल आ रहे थे कि उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का पैसा उनके खाते में कब तक आएगा? आपको बता दें कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का पेमेंट आना शुरू हो चुका है। हाल ही में 29 जुलाई, 4 अगस्त और 7 अगस्त को भी कई छात्रों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है।
जिन विद्यार्थियों के खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुँचे हैं, उन्हें अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। आपके लिए खुशी की बात यह है कि छात्रवृत्ति की राशि लगातार भेजी जा रही है। हालांकि, सभी छात्रों के पैसे एक साथ नहीं भेजे जाते हैं। अभी तक मिले अपडेट्स के अनुसार, मुख्य रूप से SC, ST और OBC कैटेगरी के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भेजी गई है। यदि आप इसका प्रमाण देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट/पिक्चर को चेक कर सकते हैं। हमने आपकी जानकारी के लिए पेमेंट प्रूफ यहाँ जोड़ा है।


राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप पेमेंट न मिलने पर क्या करें?
- अगर आपका स्कॉलरशिप का पेमेंट नहीं आया है तो आप यह स्टेप उठाकर अपने स्कॉलरशिप को लाने में सरल बना सकते हैं।
- सर्वप्रथम अपने स्टेटस की जाँच करें, देखें स्टेटस अप्रूव है या बिल लगाया है कि नहीं।
- इसके बाद विद्यार्थियों को अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर महीने तक इंतजार करना चाहिए। क्योंकि इस छात्रवृत्ति का पैसा अक्टूबर तक लगातार भेजा जाता है।
- अगर फिर भी स्कॉलरशिप न मिले तो CM हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत करें, या टोल फ्री नंबर 1064 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
- स्कॉलरशिप न मिलने पर कॉलेज/संस्था में भी संपर्क कर सकते हैं।
- अंत में सीधा अपने डिस्ट्रिक्ट के DLO ऑफिस में जाएं।
स्कॉलरशिप आपके खाते में सफलतापूर्वक क्रेडिट हो जाए तो यह काम अवश्य कर लें?
- दोस्तों, गवर्नमेंट छात्रों को हमेशा प्रोत्साहित कर रही है। सभी छात्र अपना डीबीटी बैंक से चालू करा लें जिससे आसानी से स्कॉलरशिप की राशि बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो सके।
- साथ में आधार सीडिंग भी कराना अनिवार्य है, अन्यथा इसकी वजह से भी छात्रवृत्ति रुक सकती है।
- बैंक खाता चेक कर लें एक्टिव है या नहीं, एक्टिव न होने पर तुरंत एक्टिव कराएं
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment Status: कैसे चेक करें?
- उत्तर मैट्रिक पेमेंट स्टेटस जांचने के लिए jansoochna.rajasthan.gov.in पर आएं।

- होम पेज पर ही Scheme 355 पर क्लिक करें।

- स्क्रीन स्क्रॉल करके नीचे 96 Social Justice Scholarship पर क्लिक करें।

- यहाँ पर Know About Your Scholarship पर क्लिक कर दें।

- एप्लीकेशन कोड व विवरण की जानकारी भरें।
- खोजें पर क्लिक कर दें।
-
पेमेंट का विवरण आ जाएगा जिसे चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment Kab Aayega FAQs
Q.1 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप पेमेंट कब तक आएगा?
Ans- सभी स्टूडेंट्स के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जा रही है। अगस्त, सितंबर व अक्टूबर महीने तक यह राशि लगातार भेजी जाएगी।
Q.2 Rajasthan Uttar Matric Scholarship Payment कैसे चेक करें?
Ans- राजस्थान स्कॉलरशिप पेमेंट चेक करने के लिए jansoochna.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
Q.3 राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि किस कैटेगरी को भेजी जा रही है?
Ans- हाल ही में देखा गया है कि SC, ST और OBC छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जा रही है।
Disclaimer:उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का भुगतान आना शुरू हो गया है, जिसके संबंध में इस लेख में जानकारी दी गई है। साथ ही, जिन छात्रों को अभी तक स्कॉलरशिप का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, उनके लिए आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी भी बताई गई है।
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि इस स्कॉलरशिप का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। स्कॉलरशिप का भुगतान जारी होना, आवेदन फॉर्म स्वीकृत या अस्वीकृत होना आदि मेरे नियंत्रण में नहीं है। इसलिए स्कॉलरशिप से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जाएं और वहां उपलब्ध जानकारी को ही अंतिम मानें।
| पेमेंट स्टेटस लिंक | Click Here |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sje.rajasthan.gov.in |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


