UP Scholarship OTR Number Forgot: जैसा कि आपको पता होगा, यूपी स्कॉलरशिप के लिए नए वर्ष की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बीच काफी विद्यार्थी होंगे जो फ्रेश आवेदन करने वाले होंगे और काफी विद्यार्थी रिन्यूअल आवेदन करेंगे। ऐसे में जिन छात्रों को फ्रेश आवेदन करना होता है, ऐसे छात्रों को न्यू ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा। लेकिन जो रिन्यूअल आवेदन कर रहे हैं, ऐसे छात्रों को पहले फ्रेश आवेदन करते समय प्राप्त हुआ ओटीआर नंबर ही इस्तेमाल करना होगा, तो इन्हें उसी ओटीआर नंबर से लॉगिन करके आवेदन करना होगा। अगर आप अपना ओटीआर नंबर भूल गए हैं, तो अब आपको चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल की मदद से ओटीआर नंबर प्राप्त करने का सरल तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से 1 मिनट में अपने ओटीआर नंबर को पुनः प्राप्त कर सकेंगे।
UP Scholarship OTR Number
यूपी स्कॉलरशिप में जब विद्यार्थी फ्रेश फॉर्म फ़िल करते हैं, तो उन्हें ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इस ओटीआर के माध्यम से विद्यार्थी फ्रेश आवेदन, रिन्यूअल आवेदन या फिर स्टेटस चेक करते हैं। लेकिन काफी दिन हो जाने के बाद यदि वे अपना ओटीआर नंबर भूल जाते हैं, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम इस लेख में ओटीआर रजिस्ट्रेशन फॉरगेट करके पुनः प्राप्त करने का विस्तृत तरीका साझा कर रहे हैं, जिससे आप अपना ओटीआर नंबर प्राप्त करके स्टेटस चेक या रिन्यूअल आसानी से कर सकेंगे। बता दें कि यूपी स्कॉलरशिप में ओटीआर रजिस्ट्रेशन एक व्यक्ति एक बार ही कर सकता है। इसके लिए डीजीशक्ति पोर्टल पर आधार ऑथेंटिकेशन करना होता है, इसलिए विद्यार्थी चाहकर भी दूसरा ओटीआर नंबर नहीं बना सकता है।
UP Scholarship OTR Number Forgot: Overview
| स्कॉलरशिप का नाम | यूपी स्कॉलरशिप |
| विषय | ओटीआर (OTR) नंबर भूल जाने पर पुनः कैसे प्राप्त करें |
| ओटीआर नंबर प्राप्त करने के तरीके | ऑनलाइन |
| ओटीआर नंबर की जरूरत | फ्रेश आवेदन, रिन्यूअल और स्टेटस चेक करने हेतु |
| आर्टिकल डेट | 09-08-2026 |
| कैटेगरी | यूपी स्कॉलरशिप |
| स्टेट | उत्तर प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | scholarship.up.gov.in |
UP Scholarship Latest Update Today
दोस्तों, अगर आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और नए सत्र के लिए आवेदन करने का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपको बता दें कि वर्ष 2026-27 आवेदन के लिए यूपी सरकार की तरफ से समय-सारिणी (Time Table) जारी कर दी गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र 11 अगस्त 2026 से रिन्यूअल कर सकते हैं और यूजी, पीजी व अन्य संबंधित सभी कोर्स के विद्यार्थी 15 सितंबर से रिन्यूअल कर सकते हैं। इसके साथ ही, जिन छात्रों को पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप प्राप्त नहीं हुई है, वे अपना स्टेटस अवश्य चेक करें ताकि पता चल सके कि स्कॉलरशिप किस वजह से नहीं आई। यदि पिछला भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, तो पिछली गलतियों में सुधार करते हुए इस वर्ष नए आवेदन पर ध्यान दें और सही तरीके से फॉर्म भरें।
UP Scholarship OTR Number प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज?
यूपी स्कॉलरशिप ओटीआर नंबर भूल जाने पर उसे प्राप्त करने के लिए ये ज़रूरी दस्तावेज़ आपके पास होने चाहिए:
-
-
ओटीआर में पंजीकृत मोबाइल नंबर।
-
UP Scholarship Portal Error: OTR नंबर रिकवर करने में आ रही समस्या? जानें इसका समाधान
यदि आपको ओटीआर नंबर रिकवर करने में कोई समस्या आ रही है—जैसे मोबाइल पर ओटीपी न आना या साइट पर अन्य एरर दिखना—तो आप ये काम कर सकते हैं:
- यदि आपको ओटीआर नंबर रिकवर करते समय मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त नहीं होती है, तो सबसे पहले देखें कि आपके मोबाइल नंबर पर रिचार्ज है या नहीं।
- छात्रों को वही नंबर दर्ज करना है, जो ओटीआर (OTR) पंजीकृत करते समय दिया था।
- यदि साइट खुलने में समस्या आ रही है, तो वेबसाइट को रिफ्रेश करें।
- यदि साइट फिर भी न खुले, तो कुछ समय बाद प्रयास करें।
UP Scholarship OTR Number Forgot: कैसे रिकवर करें Full Process
अपने ओटीआर नंबर को प्राप्त करने हेतु इन स्टेप्स की मदद लें।
- Step.1 विद्यार्थी को सबसे पहले ओटीआर नंबर फॉरगेट करने के लिए scholarship.up.gov.in पर विज़िट करना होगा।

- Step.2 यहाँ पर Student पर क्लिक करें और फिर फ्रेश/रिन्यूअल के किसी एक लिंक पर क्लिक करें।

- Step.3 इमेज के नीचे Forgot OTR पर क्लिक करें।

- Step.4 यहाँ पर मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरकर ‘ओटीआर पुनः प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
- Step.5 रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसे भरकर सबमिट कर दें।
- इस प्रकार आप अपना ओटीआर नंबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।।
FAQs: UP Scholarship OTR Number Forgot
Q.1 ओटीआर नंबर भूल जाने पर क्या करें?
Ans- अगर आप अपना यूपी स्कॉलरशिप ओटीआर नंबर भूल गए हैं, तो उसे फॉरगेट करके पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
Q.2 ओटीआर नंबर रिकवर करने के लिए क्या ज़रूरी है?
Ans- ओटीआर नंबर रिकवर करने के लिए ओटीआर में पंजीकृत मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है।
Q.3 ओटीआर नंबर रिकवर कैसे करें?
Ans- ओटीआर नंबर पुनः प्राप्त करने के लिए scholarship.up.gov.in पर जाएं।
Disclaimer: हमने इस आर्टिकल में OTR नंबर रिकवर करने का सरल तरीका बताया है, साथ ही OTR नंबर रिकवर करते समय आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी है। हमारा उद्देश्य है कि छात्र बिना किसी परेशानी के अपना OTR नंबर दोबारा प्राप्त कर सकें। इसके बावजूद यदि आपको OTR नंबर रिकवर करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर या अन्य सहायता माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| OTR Forget Link | Click Here |
| Official Website | scholarship.up.gov.in |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


