Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship 2026: MNNIT प्रयागराज B.Tech छात्र पाएं ₹20,000, ऐसे भरें फॉर्म

Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship 2026

एमएनएनआईटी प्रयागराज में किसी भी ब्रांच से B.Tech कर रहे छात्रों के लिए शिखा जैन & विवेक गर्ग स्कॉलरशिप के तहत छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा अवसर है। यदि आप भी मेरिट व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर स्कॉलरशिप पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। एमएनएनआईटी प्रयागराज की तरफ से शिखा जैन & विवेक गर्ग स्कॉलरशिप हेतु आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो भी विद्यार्थी एमएनएनआईटी प्रयागराज से B.Tech कोर्स कर रहे हैं, ऐसे छात्र Merit-cum-Means व Merit-Only दोनों प्रकार की छात्रवृत्तियों के लिए, निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करके, ज़रूरी दस्तावेज़ संलग्न कर अपने Department के HOD Office में जमा करना होगा।

Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship 2026

शिखा जैन & विवेक गर्ग स्कॉलरशिप MNNIT प्रयागराज से 2nd Year से Final Year में B.Tech कर रहे छात्रों के लिए शुरू की गई है। Merit-Only स्कॉलरशिप के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) एवं सिविल इंजीनियरिंग (CE) के छात्र आवेदन कर सकते हैं। Merit-cum-Means के लिए B.Tech की सभी ब्रांचों के छात्र पात्र हैं। इसके अलावा अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा। दोनों श्रेणियों में 5-5 स्कॉलरशिप प्रदान की जाएंगी। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका वेरिफिकेशन पूरा होने पर प्रति वर्ष ₹20,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी। चलिए आपको इस छात्रवृत्ति से जुड़ी व अन्य जानकारी विस्तार से बताते हैं। इसका लाभ आप कैसे ले सकते हैं।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility)

आपको बता दें कि Merit-cum-Means एवं Merit-Only दोनों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है। दोनों की पात्रता इस प्रकार है।

क्रम संख्या Merit-cum-Means के लिए (पात्रता)
1. छात्र MNNIT Allahabad में Full-time B.Tech का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए।
2. B.Tech प्रथम वर्ष (1st Year) को छोड़कर सभी वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
3. छात्र अपनी Branch एवं Year के Top 25% विद्यार्थियों में होना चाहिए।
4. परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए या नीचे दी गई शर्तों में से कोई एक पूरी होनी चाहिए।
5. अनाथ (Orphan) या दिव्यांग (PwD) विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
6. या विद्यार्थी का पालन-पोषण केवल महिला अभिभावक (माता) द्वारा किया जा रहा हो।
7. परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो चुकी हो।
8. शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में MNNIT Allahabad की सभी B.Tech Branches के विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
क्रम संख्या Merit-Only के लिए (पात्रता)
1. छात्र MNNIT Allahabad में Full-time Regular B.Tech विद्यार्थी होना चाहिए।
2. B.Tech प्रथम वर्ष (1st Year) को छोड़कर सभी वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
3. परिवार की वार्षिक आय पर कोई सीमा नहीं है। अन्य सभी पात्रताएँ पूरी होने पर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
4. छात्र का चयन Academic Record/CGPA (Merit) के आधार पर किया जाएगा।
5. शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में MNNIT Allahabad के केवल B.Tech ECE एवं CE Branches के विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship Last Date 2026 

यदि आपने इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है, तो आपको आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भरकर अपने Department के HOD Office में जमा करना आवश्यक है।

आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026

Note: विद्यार्थी ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे उचित माध्यम (HOD → Dean (Student Welfare) → Dean (Academics)) से अग्रेषित (Forward) करवाकर MNNIT Alumni Association Office में 30 अगस्त 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।

शिखा जैन & विवेक गर्ग स्कॉलरशिप सहायता राशि एवं अन्य फायदे

क्रम संख्या  फायदे
1. आवेदन प्रक्रिया के बाद चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ₹20,000 की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।
2. इसके अलावा चयनित विद्यार्थियों को Certificate और Medal भी प्रदान किए जाएंगे।
3. Note: विद्यार्थी को यह राशि एवं पुरस्कार MNNIT Alumni Association के Global Alumni Convention में दिए जाएंगे।

Total Scholarships under Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship 2026

Category
Number of Scholarships
Merit-cum-Means 05
Merit-Only 05

स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया – (Selection Process)

  • सर्वप्रथम विद्यार्थी को अपना आवेदन HOD के माध्यम से जमा करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म Dean (Student Welfare) और Dean (Academics) के माध्यम से MNNIT Alumni Association के पास पहुँचेगा।
  • Donor आवेदन फॉर्म की जाँच करने के बाद पात्र विद्यार्थियों को Online Interview के लिए शॉर्टलिस्ट करेंगे।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए सभी छात्रों को Online Interview में भाग लेना अनिवार्य होगा।
  • इसके बाद अंतिम चयन (Final Selection) Donor द्वारा किया जाएगा।

Required Documents For Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज सभी विद्यार्थियों के पास होने चाहिए।

Merit-cum-Means

Merit-Only
आवेदन पत्र आवेदन पत्र
Pledge Deed Pledge Deed
Certified Academic Transcript Certified Academic Transcript
Top 25% Rank Certificate Rank Certificate
Income Certificate Institute ID की प्रति
Death Certificate / PwD Certificate / Single Parent Proof Academic Awards/Certificates (यदि उपलब्ध हों)

Note: विद्यार्थी ध्यान रखें कि Merit-cum-Means के लिए जिस आधार पर आवेदन करेंगे, केवल उसी से संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा।

अन्य ज़रूरी गाइडलाइन:

  • आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और पूरी भरना अनिवार्य है।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) 12 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए और यह Tehsildar / District Magistrate द्वारा जारी होना चाहिए।
  • अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन जमा करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को Online Interview में भाग लेना अनिवार्य होगा।
  • Pledge Deed और Statement of Purpose जमा करना अनिवार्य होगा।
  • Statement of Purpose (SOP) कम-से-कम 500 शब्दों का होना चाहिए।

इस स्कॉलरशिप के लिए हमारा व्यक्तिगत सुझाव –

इस स्कॉलरशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो निम्नलिखित परिस्थितियों में आते हैं:

  • जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित आय सीमा से कम है, ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन छात्रों के परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो चुकी है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन छात्रों का पालन-पोषण केवल Single Parent (महिला अभिभावक) द्वारा किया जा रहा है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे छात्र जो अनाथ (Orphan) या दिव्यांग (PwD) श्रेणी से आते हैं, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

नोट: यह छात्रों के लिए हमारा व्यक्तिगत सुझाव है। आवेदन करने से पहले विद्यार्थी अपनी पात्रता और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं निर्णय ले सकते हैं।

Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship 2026 Application Form कैसे भरें?

  • सबसे पहले MNNIT की आधिकारिक वेबसाइट से Shikha Jain & Vivek Garg Scholarship का Application Form (PDF) डाउनलोड करें या MNNIT Alumni Association/Institute से प्राप्त करें।
  • Student Board Notice पर क्लिक करें।
  • यहाँ Financial Assistance PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • Section 1 में उम्मीदवार का नाम, Registration Number, Branch, Year, Date of Birth, Mobile Number, Email ID और Permanent Address आदि जानकारी भरें।
  • Section 2 में CGPA/Percentage, Class Rank आदि की जानकारी भरें।
  • Section 3 में Financial Need से संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
  • Section 4 में पिता/अभिभावक का नाम, माता का नाम, Occupation, Mobile Number एवं अन्य जानकारी भरें।
  • Section 5 में कम-से-कम 500 शब्दों का Statement of Purpose (SOP) अलग शीट पर संलग्न करें।
  • Section 6 में Pledge Deed की सभी आवश्यक जानकारी भरकर हस्ताक्षर करें।
  • Section 7 में आवश्यक दस्तावेजों की Checklist पूरी करें तथा Section 8 में Applicant Declaration पर हस्ताक्षर करें।
  • Section 9 विद्यार्थी को नहीं भरना है। यह HOD, Dean (Student Welfare), Dean (Academics) एवं MNNIT Alumni Association द्वारा भरा जाएगा।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके अपने Department के HOD Office में जमा कर दें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सरल भाषा में तैयार की गई है। यदि किसी जानकारी में कोई संदेह हो या अधिक जानकारी चाहिए, तो कृपया कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *