Nishadraj Chhatravritti Yojana 2026: निषादराज छात्रवृत्ति योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। यह विशेष रूप से जलाशयों में कार्य करने वाले मछुआ परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की गई थी। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार 10,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो छात्रों की कक्षा और पाठ्यक्रम पर निर्भर करती है।इस योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट पर इस स्कॉलरशिप के आवेदन की कोई निश्चित तिथि उपलब्ध नहीं है। इसलिए हम आपके लिए ग्राउंड लेवल से इस छात्रवृत्ति की संपूर्ण और सटीक जानकारी लेकर आए हैं, ताकि आप आवेदन की सही प्रक्रिया समझ सकें और इसका पूरा लाभ उठा सकें।
Nishadraj Chhatravritti Yojana 2026: निषादराज स्कॉलरशिप के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग व लॉ समेत B.A, B.Sc, B.Com आदि अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए आपके माता-पिता को महासंघ के जलाशयों में मछुआरे का काम कर रहे होना चाहिए। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 में की गई थी।इस योजना का आवेदन हमेशा नया सत्र प्रारम्भ होने के बाद किया जाता है। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को मत्स्य महासंघ कार्यालय में जाना होगा और वे इससे जुड़ी जानकारी या पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं है, किन्तु आप परेशान न हों हम आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आ चुके हैं।
Nishadraj Scholarship Yojana 2026-Highlight
कृपया निषादराज स्कॉलरशिप की मुख्य बिंदु पर नजर डालें।
| आर्टिकल का नाम | Nishadraj Chhatravritti Yojana 2026 |
| स्कीम का नाम | निषादराज छात्रवृत्ति योजना |
| शुरुआत / विभाग | मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग (मध्य प्रदेश सरकार) |
| लाभार्थी | केवल मछली पालन करने वाले के बच्चे |
| सहायता राशि |
(मेडिकल व इंजीनियरिंग: ₹30,000 तक) (B.A., B.Sc., B.Com., Law आदि पाठ्यक्रम: ₹10,000 तक) |
| कोर्स | मेडिकल, इंजीनियरिंग व लॉ समेत B.A, B.sc, B.com, आदि समान्तर कोर्स |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन मोड |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| ऑफिशियल पोर्टल | mpfisheries.gov.in |
निषादराज स्कॉलरशिप योजना 2026 आवेदन तिथि
दोस्तों, हम हमेशा अपने दर्शकों तक सही और ऑथेंटिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास करते हैं। जैसा कि आपको पहले ही बताया गया है कि इस योजना के आवेदन की कोई निश्चित तिथि ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसलिए हमने आवेदन तिथि की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए सीधे भोपाल स्थित मत्स्य महासंघ (M.P. Matsya Mahasangh Sah Maryadit) के मुख्य कार्यालय से संपर्क किया। वहाँ से मिली जानकारी के अनुसार, निषादराज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में शुरू है। सभी विद्यार्थी, जिनके माता-पिता जिस मत्स्य सहकारी समिति में कार्य करते हैं, वे अपनी समिति के अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी सीधे जिला मत्स्य कार्यालय या मत्स्य महासंघ कार्यालय में जाकर भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Eligibility Criteria For Nishadraj Scholarship Scheme: पात्रता
- मध्य प्रदेश के सभी मेधावी छात्र, जिनके माता-पिता मत्स्य महासंघ के जलाशयों में मछुआरे का कार्य करते हैं।
- आवेदक को मध्य प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से मेडिकल, इंजीनियरिंग व लॉ समेत B.A., B.Sc., B.Com. आदि पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत होना आवश्यक है।।
- आवेदक के माता-पिता का मछुआरा होना आवश्यक है।
- शासन द्वारा निर्धारित अन्य ज़रूरी शर्तों का पालन करने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र माने जाएँगे।
Nishadraj Chhatravritti Yojana 2026 Course Wise Scholarship Amount (कोर्स अनुसार स्कॉलरशिप राशि)
निषादराज छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा करने के बाद जिन छात्रों के आवेदन फॉर्म सही पाए जाएँगे, उन सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग द्वारा डीबीटी (DBT) के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर की जाएगी। कोर्स के अनुसार मिलने वाली राशि का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें:
| कोर्स का नाम | स्कॉलरशिप राशि |
| मेडिकल, इंजीनियरिंग व CLAT द्वारा लॉ | ₹30,000 |
| B.A., B.Sc., B.F.Sc., B.C.A., B.Com., B.Sc. Agriculture, Law आदि समान्तर कोर्स | ₹10,000
|
फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी दस्तावेज (Important Documents)
आवेदन करने आप जब भी कार्यालय जाये नीचे बताये जा रहे दस्तावेज अवश्य ले जाएं।
-
आधार कार्ड
-
पिछली कक्षा की मार्कशीट
-
समग्र आईडी (Samagra ID)
-
आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र
-
कॉलेज / संस्था की फीस रसीद
-
आवेदक का बैंक खाता पासबुक
-
माता-पिता का मछुआरा कार्ड और जिस समिति में वे कार्य करते हैं उसका पंजीयन पत्र
आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:
- आवेदन करने के लिए अपने निकटतम मत्स्य महासंघ कार्यालय में जाएं।
- साथ में सभी जरूरी दस्तावेज अवश्य ले जाएं।
- यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है, इसलिए आपको किसी भी अधिकारी को पैसे देने की जरुरत नहीं है।
- किसी भी प्रकार की समस्या या संशय होने पर पूछताछ केवल कार्यालय में ही करें।
Nishadraj Chhatravritti Yojana 2026 आवेदन कैसे करें
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को इन स्टेप का पालन करना होगा।
- पात्रता पूरी करने के बाद आवेदक अपने माता-पिता की समिति में जा सकते हैं या निकटतम मत्स्य महासंघ कार्यालय में विजिट करें।
- कार्यालय जाने के बाद निषादराज स्कॉलरशिप का फॉर्म मांगें
- फॉर्म में आवेदक का नाम, पता, माता-पिता का नाम भरकर, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग्न करके फॉर्म जमा कर दें
- फॉर्म जमा करने के बाद रसीद (Receipt) अवश्य प्राप्त कर लें।
FAQ,s
Q.1 निषादराज छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
Ans: आवेदन करने हेतु अपने निकटतम मत्स्य महासंघ या जिला मत्स्य कार्यालय में संपर्क करें।
Q.2 निषादराज छात्रवृत्ति योजना 2026 की अंतिम आवेदन तिथि क्या है?
Ans: निषादराज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में शुरू है, अंतिम तिथि की सटीक जानकारी के लिए कार्यालय में पूछताछ करें
Disclaimer:इस छात्रवृत्ति की जानकारी हमने स्वयं मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ (M.P. Matsya Mahasangh Sah Maryadit) के मुख्य कार्यालय से संपर्क करके सत्यापित (Verify) की है। यदि विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति से संबंधित कोई प्रश्न या भ्रम हो, तो वे अपने निकटतम मत्स्य महासंघ या जिला मत्स्य कार्यालय में जाकर इस योजना के संबंध में पूछताछ कर सकते हैं।
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| YOJANA DETAILS | CLICK HERE |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।



My father is farmer