Kotak Kanya Scholarship 2026-27: आवेदन शुरू, छात्राओं को मिलेंगे ₹1.5 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई

Kotak Kanya Scholarship 2026-27

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: जो भी छात्राएं 12वीं पास करके प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रही हैं और इसी वजह से कोटक कन्या स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू होने की प्रतीक्षा कर रही थीं, वे सभी छात्राएं अब कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कर सकती हैं। कोटक कन्या स्कॉलरशिप कोटक एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से शुरू की गई एक ऐसी स्कॉलरशिप है, जो केवल देश में अध्ययन करने की सोच रही उन बालिकाओं के लिए शुरू की गई है जो पढ़ाई में काफी होनहार हैं, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उनके पास उतना पैसा नहीं है जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें। इसी समस्या को देखते हुए कोटक एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से इस स्कॉलरशिप को शुरू किया गया है, जिससे ऐसी छात्राएं भी अध्ययन कर सकें जो पैसे की कमी की वजह से आगे पढ़ाई नहीं कर सकती हैं।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27

अगर आप भी 12वीं पास कर चुकी हैं और किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने जा रही हैं, तो कोटक कन्या स्कॉलरशिप आपको ₹1.5 लाख तक की स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है, जिसका लाभ केवल छात्राएं ही ले सकती हैं। बता दें वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो भी छात्राएं इस स्कॉलरशिप की पात्रता को पूरा कर रही हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना आवेदन जमा कर सकेंगी। बता दें कि कोटक एजुकेशन फाउंडेशन सभी चयनित छात्राओं की ट्यूशन फीस के साथ-साथ इंटरनेट, लैपटॉप, हॉस्टल फीस, ट्रांसपोर्टेशन, किताब और स्टेशनरी तक का खर्चा उठाएगा। ध्यान रहे, इसके लिए कोई अलग से स्कॉलरशिप राशि नहीं दी जाएगी; यह सारा खर्च ₹1.5 लाख की राशि में से ही दिया जाएगा।

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-संक्षिप्त विवरण

फाउंडेशन कोटक एजुकेशन फाउंडेशन
स्कॉलरशिप का नाम कोटक कन्या स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप राशि ₹1.5 लाख
आवेदन तिथि 14 जुलाई से 15 अक्टूबर 2026 तक
एप्लीकेशन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क शून्य
स्कॉलरशिप के प्रकार फाउंडेशन
आधिकारिक वेबसाइट kotakeducationfoundation.org

Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)

  • देश की सभी 12वीं पास मेधावी छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा को किसी भी NIRF/IIRF रैंकिंग या मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स करना अनिवार्य है।
  • सभी छात्राओं का 12वीं कक्षा में 75% मार्क्स होना अनिवार्य होगा, या फिर इसके बराबर CGPA भी होना ज़रूरी है।
  • माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी का एडमिशन सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष में होना अनिवार्य है।
  • कोटक महिंद्रा ग्रुप, कोटक एजुकेशन फाउंडेशन और बडी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

इन कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी पात्र हैं-

Engineering MBBS
Architecture Design
Integrated LLB BDS
BHMS BUMS
BPT B.Sc. Nursing
B.Pharm B.Arch
Integrated BS-MS / BS-Research B.V.Sc. & A.H
B.Plan BHM / Hotel Management

Note– ऊपर दी गई कोर्सेज की सूची केवल आपके कन्फ्यूजन को कम करने के लिए दी गई है। आदि प्रोफेशनल कोर्सेज के विद्यार्थी इसके लिए एलिजिबल हैं। लेकिन कोर्स के अलावा एडमिशन NIRF/IIRF या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए।

Kotak Kanya Scholarship Registration Date 2026-27

कोटक कन्या स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली है।

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 14-07-2026
अंतिम तिथि 15-10-2026

Kotak Kanya Scholarship Selection Process 2026 (चयन प्रक्रिया)

Step चयन प्रक्रिया 
1st सबसे पहले छात्राओं को कोटक एजुकेशन फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
2nd छात्राओं के आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी,   जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता (Academic Merit) एवं परिवार की आर्थिक स्थिति (Financial Background) के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
3rd शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं को 2 राउंड के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
4th मेरिट, इंटरव्यू तथा Kotak Education Foundation के अंतिम निर्णय के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
Note छात्रवृत्ति का अंतिम चयन छात्रा की शैक्षणिक योग्यता (Academic Merit), परिवार की आर्थिक स्थिति (Financial Background), इंटरव्यू के प्रदर्शन तथा Kotak Education Foundation के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।

Kotak Kanya Scholarship Amount & Other Benefits 

इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्ष अधिकतम ₹1.5 लाख तक की छात्रवृत्ति राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इस छात्रवृत्ति राशि का इस्तेमाल छात्राएँ निम्नलिखित खर्चों के लिए कर सकती हैं:

स्टेशनरी (Stationery
ट्यूशन फीस (Tuition Fees)
हॉस्टल फीस (Hostel Fees)
इंटरनेट का खर्च
आने-जाने का खर्च
लैपटॉप
किताबें

पेमेंट भेजे जाने को लेकर ज़रूरी गाइड लाइन –

  • चयनित हुई सभी छात्राओं की धनराशि हर वर्ष उनके खाते में भेजी जाएगी।
  • यदि लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो उनके माता-पिता या अभिभावक के खाते में यह राशि भेजी जाएगी।
  • 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद छात्रवृत्ति राशि सीधे लाभार्थी के खुद के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • बैंक का डीबीटी चालू होना ज़रूरी है।
  • प्रत्येक सेमेस्टर/वर्ष की फीस रसीद और मार्कशीट पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

Note– अगले वर्ष छात्रा को स्कॉलरशिप राशि (रिन्यूअल) देनी है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय पूरी तरह से Kotak Education Foundation पर ही निर्भर करेगा।

Important Instruction-

  • यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पूरे कोर्स की अवधि तक दी जाएगी।
  • प्रत्येक वर्ष स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए रिन्यूअल (नवीनीकरण) करना ज़रूरी है
  • यदि कोई छात्रा कोर्स बीच में छोड़ देती है तो छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।
  • कॉलेज में छात्रा का अनुशासन (Discipline) अच्छा होना आवश्यक है।
  • छात्राओं को हर साल कम से कम 6 CGPA प्राप्त करना होगा या अगले शैक्षणिक वर्ष में सफलतापूर्वक प्रमोट होना होगा।
  • छात्रा अगले वर्ष स्कॉलरशिप रिन्यूअल के लिए पात्र हो सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय हर वर्ष Kotak Education Foundation का ही होगा।

Kotak Kanya Scholarship Documents List 2026

आवेदन करने के लिए यह सभी दस्तावेज होने ज़रूरी हैं।

10वीं 12वीं मार्कशीट।
माता पिता का आय प्रमाण पत्र।
वर्ष 2026-27 की फीस रसीद।
आधार कार्ड बैंक पासबुक।
पासपोर्ट साइज फोटो।
कॉलेज सीट एलोकेशन डॉक्यूमेंट, कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन स्कोरकार्ड।
मृत्यु सर्टिफिकेट/ विकलांगता प्रमाण पत्र/ माता-पिता का आईटीआर 2025-27 यदि उपलब्ध है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Apply Online

  • सर्वप्रथम kotakeducationfoundation.org पर विजिट करें।
  • यहाँ आने के बाद Apply Now पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले buddy4study पर रजिस्ट्रेशन किया है तो मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन हो जाएं। अन्यथा नया अकाउंट बनाए।
  • लॉगिन होने के बाद Start Application पर क्लिक करें।
  • डिजिलॉकर से आपकी डिटेल फेच की जाएगी, इसके आधार नंबर दर्ज करें, और ओटीपी प्राप्त होगा दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • आवेदन पेज आ जाएगा, जिसमें कुछ जानकारी पहले से भरी होगी। खाली जानकारी को भरें।
  • ऊपर इमेज में दिख रही सारी जानकारी भरें। जैसे एजुकेशन डिटेल्स फॅमिली डिटेल्स, डाक्यूमेंट्स अपलोड करें, रेफरेन्सेस  बैंक डिटेल्स, और अपने बारे में।
  • सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद निचे आए चेक बॉक्स पर क्लिक करें प्रीव्यू पर क्लिक करें सभी भरी गई जानकारी दोबारा चेक करें। अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Disclaimer: कोटक कन्या स्कॉलरशिप आवेदन शुरू होने के बाद, ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जारी डिटेल्स को वेरीफाई करके तथा अपने पर्सनल सुझाव के साथ इस आर्टिकल को बनाया गया है। विद्यार्थी सम्पूर्ण डिटेल्स ऑफिशियल पोर्टल से भी वेरीफाई कर सकते हैं।

1 thought on “Kotak Kanya Scholarship 2026-27: आवेदन शुरू, छात्राओं को मिलेंगे ₹1.5 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *