NSP Scholarship New Update: खुशखबरी, अब एक छात्र कई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है आदेश जारी

NSP Scholarship New Update

NSP Scholarship New Update: नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। अब ऐसे छात्रों को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है, जो एक से ज्यादा स्कॉलरशिप के लिए पात्र होने पर भी केवल एक ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते थे। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किसी भी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों हेतु नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार अब एक विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पात्रता पूरी होने पर कई सारी स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन कर सकता है। पहले के नियम के अनुसार छात्रों को केवल एक ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने और उसका लाभ लेने का नियम था, हालांकि अब इसमें बदलाव कर दिया गया है, जिसके अनुसार विद्यार्थी मेरिट और कल्याण दोनों स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकता है।

NSP Scholarship New Update क्या हैं?

आपको बता दें कि विभिन्न मीडिया प्रेस द्वारा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऐसी स्कीमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनमें छात्र केवल एक ही स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते थे। जैसे कि पहले छात्र मेरिट आधारित स्कॉलरशिप या राज्य की कल्याणकारी स्कॉलरशिप में से किसी एक का ही लाभ ले सकते थे। लेकिन इसमें उच्च शिक्षा विभाग ने बदलाव करते हुए सभी राज्यों के उच्च शिक्षा विभागों और राज्य शिक्षा बोर्डों को निर्देश जारी किया है, और सभी स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज़ को अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर नोटिस के माध्यम से सूचित करने के लिए भी कहा है। इस पूरी अपडेट की पुष्टि मीडिया प्रेस द्वारा जारी न्यूज़पेपर की कटिंग चेक करके कर सकते हैं, जिसकी इमेज नीचे जोड़ी गई है।

NSP Scholarship New Update-Summary

आर्टिकल नाम NSP Scholarship New Update
स्कॉलरशिप पोर्टल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
सूचना का संबंध मेरिट आधारित और कल्याणकारी (Welfare) स्कॉलरशिप, दोनों स्कीमों का लाभ एक साथ देने के संबंध में
नोटिस किसके द्वारा जारी किया गया शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा
शर्त लागु होने का वर्ष शैक्षणिक सत्र 2026-27
किसके लिए देश के सभी राज्यों की स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए
सूचना का सौर्से मीडिया प्रेस / समाचार पत्र
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in

इस नियम में बदलाव होने के फायदें-

जैसा कि आपको पता होगा, पहले काफी छात्र ऐसे होते थे जिनकी 10वीं या 12वीं में अच्छी मेरिट होती थी, लेकिन वे केवल अपने राज्य की स्कॉलरशिप का लाभ उठा पाते थे या फिर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर चल रही किसी मेरिट बेस स्कॉलरशिप स्कीम का। वे दोनों का लाभ एक साथ नहीं ले सकते थे। हालांकि, अब इस नियम के बदलने से विद्यार्थी एक से अधिक स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकेंगे, जिससे छात्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वे अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे।

किन छात्रों को इसका लाभ होगा?

ऐसे होनहार छात्र जिनके 10वीं या 12वीं में अच्छे अंक हैं, वे अब मेरिट आधारित (पढ़ाई या परीक्षा के आधार पर मिलने वाली छात्रवृत्ति ) और कल्याण आधारित (SC/ST/OBC/Minority/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) दोनों स्कॉलरशिप का लाभ एक साथ उठा सकते हैं।

NSP Scholarship New Rules 2026: किन राज्यों की State Scholarship Schemes पर होंगी लागू?

इस नियम में बदलाव होने के बाद अब छात्रों के मन में ऐसा प्रश्न आ सकता है कि, “क्या यह नियम हमारे राज्य की स्कॉलरशिप स्कीम पर भी लागू होगा?” तो नीचे हमने कुछ चुनिंदा राज्यों और उनकी स्कॉलरशिप स्कीमों के नाम जोड़े हैं, जिन सभी पर यह नियम लागू होगा।

राज्य स्कॉलरशिप स्कीम का नाम
बिहार बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
उत्तर प्रदेश यूपी स्कॉलरशिप
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
मध्य प्रदेश MPTAAS स्कॉलरशिप
महाराष्ट्र महाडीबीटी (MahaDBT) स्कॉलरशिप
पंजाब डॉ आंबेडकर स्कॉलरशिप
हरियाणा स्टेट मेरिट स्कॉलरशिप UG/PG Students
असम Assam DHE कंबाइंड मेरिट स्कॉलरशिप
पश्चिम बंगाल स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप

Note– एनएसपी (NSP) का यह नया नियम राज्यों के अंतर्गत चल रही सभी सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं पर लागू है। लेकिन, यदि आप किसी प्राइवेट स्कॉलरशिप (जैसे किसी कंपनी या ट्रस्ट की) का लाभ ले रहे हैं, तो आप एनएसपी का लाभ तो ले सकेंगे, पर उस प्राइवेट स्कॉलरशिप का लाभ आपको आगे मिलेगा या नहीं, इसकी कोई सरकारी गारंटी नहीं होती है।

NSP Scholarship New Update FAQ’s

Q.1 नेशनल स्कॉलरशिप की न्यू अपडेट क्या है?

Ans- एनएसपी के नए अपडेट के अनुसार, अब विद्यार्थी अपनी पात्रता के अनुसार कल्याणकारी और मेरिट आधारित, दोनों छात्रवृत्तियों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं।

Q.2 नेशनल स्कॉलरशिप एक से अधिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का नियम कब लागू होगा?

Ans- एनएसपी का नया नियम वर्ष 2026-27 से लागु हो जाएगा।

Disclaimer: एनएसपी (NSP) के इस नए नियम की जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर दी गई है। छात्र इस नए नियम से संबंधित किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए, जिस भी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी ऑफिशियल गाइडलाइंस को एक बार ज़रूर चेक कर लें। हमारा उद्देश्य केवल आप तक सूचना पहुँचाना है। सटीक और पूरी जानकारी के लिए हमेशा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल या अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएँ।

मीडिया रिपोर्ट्स इमेज पीडीऍफ़  Download
ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *