Rajasthan Scholarship 2025-26 Biometric Date Extended: बायोमैट्रिक अंतिम तिथि बढ़ गई यह ज़रूरी काम अवश्य करें

Rajasthan Scholarship 2025-26 Biometric Date Extended: राजस्थान स्कॉलरशिप के अंतर्गत चल रही सभी स्कॉलरशिप के लिए ज़रूरी सूचना है। यदि आपने अपना बायोमेट्रिक नहीं किया है, तो बिना समय गंवाए बायोमेट्रिक प्रक्रिया कॉलेज के माध्यम से कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बायोमेट्रिक के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बायोमेट्रिक करने की अंतिम तिथि को 30 जून से 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। जैसा कि आपको पता होगा, अभी हाल ही में उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था, लेकिन बायोमेट्रिक करने की अंतिम तिथि 30 जून ही थी, जिससे बच्चे फॉर्म को भर तो सकते थे, लेकिन बायोमेट्रिक तिथि समाप्त होने की वजह से बायोमेट्रिक में काफी समस्या हो रही थी। फिलहाल अब बायोमेट्रिक की भी अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।

Rajasthan Scholarship 2025-26 Biometric Date Extension Notice

राजस्थान राजस्थान स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक करने हेतु विभाग की तरफ से अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। डेट बढ़ाने का आधिकारिक नोटिस 8 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। नोटिस में साफ-साफ शब्दों में कहा गया है कि राजस्थान के अंतर्गत चल रही सभी स्कॉलरशिप के लिए बायोमेट्रिक की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। पहले इसकी तिथि 30 जून थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है। छात्र अपना बायोमेट्रिक 31 जुलाई तक कर सकते हैं। विभाग की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस की इमेज नीचे चेक करके स्वयं वेरीफाई कर सकते हैं।

Rajasthan Scholarship 2025-26 Biometric-Overview

विभाग का नाम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
स्कॉलरशिप का नाम उत्तर मैट्रिक / पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं
सूचना का संबंध बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़ने के संबंध मेंमें
बायोमेट्रिक अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
नोटिस जारी होने की तिथि 08 जुलाई 2026
बायोमेट्रिक मोड ऑफलाइन (अपने कॉलेज/संस्था के माध्यम से)
शैक्षणिक वर्ष 2025-26
ऑफिशियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in

Rajasthan Scholarship 2025-26 Biometric Last Date

राजस्थान स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी छात्र अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को लेकर कॉलेज में समय से बायोमेट्रिक अवश्य पूरा कराएं। सम्पूर्ण तिथि नीचे टेबल में दी गई है:

पिछली अंतिम तिथि (Old Last Date) 30 जून 2026
बढ़ी हुई अंतिम तिथि (Extended Date) 31 जुलाई 2026

Rajasthan Scholarship Biometric Rule- नियम और शर्ते

राजस्थान स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद इन ज़रूरी नियम शर्तो का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा।

  • स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद कॉलेज जाकर प्रति माह कम से कम 1 बार बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है।।
  • छात्र अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति महीने के पहले सप्ताह या अंतिम सप्ताह के मंगलवार को करवा सकते हैं।
  • छात्र को सफलतापूर्वक फॉर्म भरने के बाद यदि आवेदन फॉर्म में कोर्स/कॉलेज की जानकारी गलत भर दी गई है, तो आवेदन फॉर्म में त्रुटि को सही करने का आक्षेप नहीं दिया जाएगा।
  • महाविद्यालय द्वारा आक्षेप के उपरांत यदि विद्यार्थी 30 दिनों के अंदर आक्षेप सही नहीं करता है तो फॉर्म ऑटो रिजेक्ट हो जाएगा।
  • जन आधार में मूल निवासी, जाति, आय प्रमाण पत्र और बैंक अकाउंट आदि डाक्यूमेंट्स का लिंक एवं अपडेट होना ज़रूरी है।

बायोमेट्रिक कराने के फायदे –

बायोमेट्रिक कराने के निम्नलिखित फायदे है।

  • बायोमेट्रिक कराने के बाद छात्रों का डेटा आगे नोडल अधिकारी के पास भेजा जाता है, जिससे छात्रवृत्ति जल्द रिसीव होती है।
  • बायोमेट्रिक होने से आवेदन फॉर्म सही समय पर आगे फॉरवर्ड हो जाता है, जिसकी वजह से स्कॉलरशिप नहीं रुकती है।
  • बायोमेट्रिक स्कैन से सही छात्र की पहचान होती है और छात्रवृत्ति का वितरण अधिक साफ़ व स्पष्ट होता है।
  • राजस्थान स्कॉलरशिप के लिए हर महीने बायोमेट्रिक कराने का यह फायदा है कि इससे यह साबित होता है कि छात्र रेगुलर है, जिससे छात्र की सारी डिटेल्स वेरीफाई रहती हैं।
  • छात्रवृत्ति में हो रहा फर्जीवाड़ा कम होता है।

Rajasthan Scholarship 2025-26 Biometric Date Extended FAQ’s

Q.1 राजस्थान स्कॉलरशिप 2025-26 बायोमेट्रिक अंतिम तिथि क्या है?

Ans- राजस्थान स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। जबकि पहले यह तिथि 30 जून थी।

Q.2 राजस्थान स्कॉलरशिप 2025-26 बायोमेट्रिक उपस्थिति कैसे करें?

Ans- बायोमेट्रिक उपस्थिति करने के लिए अपने कॉलेज संस्था में जाएं।

Disclaimer: राजस्थान पोस्टमैट्रिक और उत्तरमेट्रिक स्कॉलरशिप बायोमेट्रिक करने की तिथि बढ़ने की नोटिस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी की गई है, इसके संबंध में इस लेख में जानकारी दी गई है। हमने पूरा प्रयास किया है कि बायोमेट्रिक की सम्पूर्ण सही जानकारी आपतक साझा की जाए जिसके लिए वेरीफाई करके बायोमेट्रिक की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद यदि आपको बायोमेट्रिक से संबंधित कोई प्रश्न या डाउट है, तो हमारे चैट सपोर्ट टीम से सवाल-जवाब कर सकते हैं, अन्यथा बायोमेट्रिक से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए अपने कॉलेज संस्था में जाएं या ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

बायोमेट्रिक एक्सटेंड डेट नोटिस  Click Here
ऑफिशियल वेबसाइट  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *