NSP Scholarship 2026-27 Form Correction: Defective Application को ऐसे सही करें, जानें पूरी प्रक्रिया

NSP Scholarship 2026-27 Form Correction

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय कई बार छात्र कुछ न कुछ गलतियाँ कर देते हैं। बाद में जब उन्हें अपनी गलती का पता चलता है, तब तक वे फॉर्म को फाइनल सबमिट कर चुके होते हैं। आपको बता दें कि एक बार फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद डायरेक्ट करेक्शन करने का विकल्प चला जाता है, फिर छात्र अपने स्तर से फॉर्म में हुई त्रुटि का सुधार नहीं कर सकते हैं। तो यदि आपने भी सत्र 2026-27 हेतु फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है और अब अपने आवेदन फॉर्म को लेकर चिंतित हो रहे हैं, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको आपके आवेदन फॉर्म को सही करने की पूरी जानकारी इस लेख में बताएंगे। इन स्टेप्स का पालन करने के बाद विद्यार्थी स्वयं अपने डिफेक्टिव मिले आवेदन फॉर्म (Defective Application) को सही कर सकते हैं।

NSP Scholarship 2026-27 Correction

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू है। जिन छात्रों ने अपना फॉर्म फिल कर लिया है, उनके आवेदन की सबसे पहले इंस्टीट्यूट लेवल (College Level) पर जाँच की जाएगी। यदि फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है, तो कॉलेज द्वारा उसे Defective केटेगरी में डाल दिया जाता है। इसके बाद विद्यार्थी अपने अकाउंट में लॉगिन करके स्टेटस चेक कर सकते हैं और वहाँ दिए गए रिमार्क (Remark) को देख सकते हैं, जिससे यह पता चल सके कि किस वजह से कॉलेज स्तर से फॉर्म को डिफेक्ट किया गया है। फिर छात्र उस गलती को सुधारकर फॉर्म को दोबारा सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद पुनः इंस्टीट्यूट लेवल से फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा और विद्यार्थियों के डाटा को डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DNO) के पास भेजा जाएगा। यहाँ से और अन्य आगे की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है।

NSP Scholarship Correction 2026-27-Overview

आर्टिकल का नाम NSP Scholarship 2026-27 Form Correction
पोर्टल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
डिफेक्टिव एप्लीकेशन अंतिम तिथि (INO) 15 नवंबर 2026 (स्कीम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 (स्कीम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)
करेक्शन मोड ऑनलाइन
ऐकेडमिक ईयर 2026-27
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in
एप्लीकेशन स्टेटस डिफेक्टिव (Defective)

NSP Scholarship Form Final Submit होने के बाद गलत जानकारी भर दी है? जानें आगे क्या करें?

अक्सर छात्रों का सवाल होता है कि NSP (National Scholarship Portal) पर किसी भी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करते समय यदि गलती से कोई जानकारी गलत भर दी जाए और आवेदन फॉर्म Final Submit भी हो जाए, तो ऐसी स्थिति में आगे क्या करना चाहिए। इसी सवाल का सही जवाब जानने के लिए हमने NSP Chat Support से जानकारी प्राप्त की और इसके साथ ही आधिकारिक दिशा-निर्देश (Official Guidelines) भी देखे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Final Submit होने के बाद छात्र अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार का Edit (संशोधन) नहीं कर सकते। ऐसी स्थिति में यदि आवेदन में कोई महत्वपूर्ण जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो छात्र को पहले अपनी Scholarship Application Withdraw करनी होगी। इसके बाद सही जानकारी के साथ Fresh Application (नया आवेदन) भरकर दोबारा जमा करना होगा। छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिस और NSP Chat Support के स्क्रीनशॉट देखकर इस प्रक्रिया की पुष्टि कर सकते हैं।

NSP Scholarship Application Withdraw कैसे करें?

एनएसपी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म को विथड्रॉ करने के बारे में समझे –

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर आए OTR नंबर से लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद ऐसा पेज आ जाएगा।
  • यहाँ MY Application पर क्लिक करने के बाद Proceed पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर withdraw एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • रीजन (Reason) का चयन करें, और withdraw पर क्लिक कर दें ।
  • रीजन (Reason) अपने आवश्यकता अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • फिर अंतिम OK पर क्लिक करके फॉर्म को विथड्रॉ कर सकते हैं।

NSP Scholarship 2026-27 Defective Application Date

एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर काफी स्कीमें हैं, जिनमें से ज्यादातर स्कीमों की डिफेक्टिव एप्लीकेशन स्टेटस सही करने की तिथि इस प्रकार हैं:

Defective Application Verification Date 15 नवंबर 2026
Institute Verification Date 15 नवंबर 2026
DNO/SNO/MNO Verification Date 30 नवंबर 2026

Note: सभी विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी विशिष्ट स्कीम (Scheme) का डिफेक्टिव एप्लीकेशन सही करने की अंतिम तिथि एक बार अवश्य चेक कर लें।

NSP Scholarship 2026-27 Form Correction कैसे करें?

छात्रों का आवेदन INO/DNO/MNO स्तर से वेरिफिकेशन के दौरान यदि फॉर्म में डिफेक्ट प्राप्त हुआ है, तो फॉर्म का सुधार ऐसे करें।

  • NSP पोर्टल पर आने के बाद लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद My Application पर क्लिक करें, प्रोसीड पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन डिटेल्स खुल जाएगी, जिसमे गलत भरी गई डिटेल्स को सही करके पुनः सबमिट कर दें।

नोट: यदि विद्यार्थी ने आवेदन करते समय फॉर्म में कोई महत्वपूर्ण जानकारी गलत भर दी है और आवेदन Final Submit हो चुका है, तो छात्र अपनी Application Withdraw करके Fresh Application भर सकते हैं (यदि आवेदन अवधि खुली हो)। वहीं, यदि INO/DNO/MNO अधिकारियों द्वारा सत्यापन (Verification) के दौरान कोई त्रुटि (Defect) पाई जाती है, तो छात्र पोर्टल पर लॉगिन करके निर्धारित समय के भीतर उस त्रुटि का सुधार (Defect Correction) सकते हैं।

NSP Scholarship 2026-27 Form Correction FAQ’s

Q.1 NSP स्कॉलरशिप फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद गलत जानकारी भर दी है तो क्या करें?

Ans- यदि विद्यार्थी आवेदन करते समय ही कोई गलत जानकारी भर देता है, तो उसे आवेदन फॉर्म विथड्रॉ करके पुनः फ्रेश अप्लाई करना होगा।

Q.2 NSP स्कॉलरशिप फॉर्म कब Withdraw करना पड़ेगा?

Ans- अगर आपको इनमें से कोई जानकारी बदलनी है जैसे – Domicile State (निवास राज्य), Scholarship Category (स्कॉलरशिप श्रेणी), या Application Type (आवेदन का प्रकार), तो आपको फॉर्म विथड्रॉ करना पड़ेगा।

Q.3 NSP स्कॉलरशिप फॉर्म का करेक्शन कैसे करें?

Ans- जब INO/DNO/MNO स्तर से फॉर्म में कोई डिफेक्ट प्राप्त हुआ हो, तो उसका सुधार छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके, My Application पर क्लिक करके, और गलत भरी गई जानकारी को बदलकर सही कर सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में जानकारी आधिकारिक नोटिस को वेरीफाई करके और स्वयं प्रक्रिया का पालन करने के बाद दी गई है। फिर भी छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम फैसले के लिए वे आधिकारिक पोर्टल (NSP) पर ज़रूर जाएं।

Login Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *