Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Portal Re-Open Status (सत्र 2023-24): आवेदन तिथि समाप्त, जानें कब आएगी छात्रवृत्ति और कैसे देखें स्टेटस

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Portal Re-Open Status

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Portal Re-Open Status: जैसा कि आपको पता होगा, जिन छात्राओं ने सत्र 2023-24 में ‘गाँव की बेटी’ एवं ‘प्रतिभा किरण’ योजना के लिए आवेदन नहीं किया था, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला गया था। इस दौरान जो भी छात्राएं किसी कारणवश अपना फॉर्म नहीं भर पाई थीं, या तकनीकी समस्या के कारण जिनके फॉर्म रिजेक्ट हो गए थे और स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिल पाई थी, उन सभी को दोबारा आवेदन करने का मौका दिया गया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए काफी छात्राओं ने अपना आवेदन पूर्ण कर लिया होगा और अब वे जानना चाहती होंगी कि दोबारा आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी। सभी छात्राओं के खाते में स्कॉलरशिप की राशि कब से भेजी जाएगी, और इससे जुड़ी अन्य प्रक्रिया इस लेख की मदद से विस्तार से समझते हैं।

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Portal Re-Open Status

वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में अध्ययनरत वे सभी बालिकाएं, जिन्होंने यूजी या पीजी कोर्सेज में एडमिशन लिया था, परंतु पात्रता होने के बावजूद इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने से चूक गई थीं; ऐसी सभी छात्राओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला लिया था। उम्मीद है कि सभी छात्राओं ने इस मौके का फायदा उठाते हुए निर्धारित समय से पहले आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरकर उसे लॉक कर दिया होगा। लॉक होने के बाद इंस्टीट्यूट लेवल और सैंक्शन लेवल पर आवेदन फॉर्म की जाँच की जाएगी। यदि फॉर्म में कोई गलती है, तो स्टेटस में रिमार्क दर्शाया जाएगा और सही पाए गए आवेदनों को आगे छात्रवृत्ति राशि भेजे जाने के लिए फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। सभी छात्राएं अपना स्टेटस यहाँ से चेक कर सकती हैं और जान सकती हैं कि उनके फॉर्म का स्टेटस क्या है।

Key Feature: Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Status

योजना का नाम Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Portal Re-Open
लेटेस्ट अपडेट सत्र 2023-24 आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोले जाने के संबंध में
सत्र सत्र 2023-24 की छात्राएं
पोर्टल ओपन डेट 25 जून 2026
पोर्टल खुलने की अंतिम तिथि 04 जुलाई 2026
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
सहायता राशि 5000/Rs
आर्टिकल डेट 06-07-2026
राज्य मध्यप्रदेश
आधिकारिक पोर्टल hescholarship.mp.gov.in

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Latest Update

गाँव की बेटी’ एवं ‘प्रतिभा किरण’ योजना के लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों और संस्थाओं को कड़े निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का सत्यापन (Verification) समय पर पूरा किया जाए, ताकि छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान जल्द से जल्द हो सके। यदि किसी कॉलेज या संस्थान की लापरवाही के कारण सत्यापन प्रक्रिया रुकती है और विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिलती है, तो इसके लिए स्वयं वह संस्था/कॉलेज जिम्मेदार होगा।

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Re-Open के बाद पेमेंट कब आएगा 

गाँव की बेटी’ एवं ‘प्रतिभा किरण’ स्कॉलरशिप के लिए जिन छात्राओं ने दोबारा फॉर्म भरा था, वे सभी अवश्य ही अपने पेमेंट का इंतज़ार कर रही होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इंस्टीट्यूट और सैंक्शन लेवल पर फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा, इसके बाद ही योजना का पेमेंट सभी छात्राओं के खाते में भेजा जाएगा। वैसे उच्च शिक्षा विभाग ने अभी तक पेमेंट भेजे जाने की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद वेरीफाइड छात्राओं के खाते में धनराशि भेजी जानी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने में 2-3 महीने का समय लग सकता है। सभी छात्राओं को सलाह है कि वे निरंतर अपने पेमेंट का स्टेटस चेक करती रहें।

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Status Verfication Process & Status के प्रकार 

यदि आपने भी इस छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म भरा है, तो आवेदन के बाद आपके फॉर्म का वेरिफिकेशन किस प्रकार होगा और यदि आपके स्टेटस में कोई रिमार्क दिखाई दे रहा है, तो उसे सही करने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

स्टेटस वेरिफिकेशन प्रक्रिया –

Application Level Application Status Remark
Institute Level Disbursed
Institute Level Locked Proposal
Institute Level Draft Proposal OK
Sanction Level Locked Proposal
Santion Level Draft Proposal
Sanction Level Pending

यदि विद्यार्थी के स्टेटस में ऊपर बताए गए प्रोसेस के अनुसार दिख रहा है, तो ऐसी स्थिति में छात्राओं के खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी। यदि कोई रिमार्क है तो उसे सही करना होगा, नीचे के टेबल में आवेदन फॉर्म में प्राप्त हुए रिमार्क और उसे सही करने का सुझाव दिया गया है।

Level Remark  Solution
Institute Pending संस्था में जाएं और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बोलें
Sanction Rejected संस्था में विजिट करें, फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण देखते हुए उसे सही करें
Sanction Pending इंतजार करें, अन्यथा सैंक्शन ऑफिस जाएं या कॉलेज में इसके बारे में बताएं

Gaon Ki Beti & Pratibha Kiran Yojana Portal Re-Open Status 2026 कैसे चेक करें?

  • स्टेटस चेक करने के लिए hescholarship.mp.gov.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी पासवर्ड फील करें और लॉगिन हो जाएं।
  • गांव की बेटी योजना के नीचे View Application पर क्लिक करें
  • I confirm मोबाइल नंबर कंटिन्यू पर क्लिक कर दें।
  • यहाँ पर track Status of your Application पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन डैशबोर्ड पर क्लिक करके स्टेटस पर क्लिक करने के बाद स्टेटस आ जाएगा।
  • इस प्रकार स्टेटस की जाँच कर पाएंगे।

 

Disclaimer:इस लेख में साझा की गई स्टेटस और नए अपडेट की जानकारी केवल पाठकों की सहायता के लिए है। किसी भी आधिकारिक निर्णय या विस्तृत जानकारी के लिए कृपया सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *