GyanDhan Scholarship 2026 Apply Online: 2.5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति पाने का मौका, पूरी जानकारी यहाँ देखें

भारत में रहकर या किसी अन्य देश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए ज्ञानधन स्कॉलरशिप (GyanDhan Scholarship) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सभी छात्र जिन्होंने हाल ही में अपनी 12वीं कक्षा पास की है और भारत में ही बी.टेक (B.Tech) करने जा रहे हों, या ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद एमबीए (MBA) करने की सोच रहे हों, तो आपके पास इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत 2.5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका है। इसके अलावा, यदि आप अपनी पढ़ाई विदेश से करने की सोच रहे हैं, तो 12वीं के बाद ग्रेजुएशन कोर्सेज (जैसे – B.S., B.A., B.E.) या ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स कोर्सेज (जैसे – MS, M.Sc, Master’s in Management) में से कोई भी कोर्स करने पर आपको ज्ञानधन स्कॉलरशिप के तहत पूरे 2.5 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है।

GyanDhan Scholarship 2026

दोस्तों ज्ञानधन  स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि इस छात्रवृत्ति के लिए चयन ज्ञानधन द्वारा आयोजित टेस्ट परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, ज्यादातर स्कॉलरशिप स्कीम में देखा गया है कि विद्यार्थियों का चयन उनकी पिछली परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर किया जाता है। लेकिन इस स्कॉलरशिप हेतु चयन ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद प्राप्त हुए परिणामों के आधार पर किया जाएगा। यही वजह है जो इस छात्रवृत्ति को सबसे अलग बनाती है। ज्ञानधन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। अन्य महत्वपूर्ण तिथियां नीचे के पैराग्राफ में चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस छात्रवृत्ति के लिए ज्ञानधन की तरफ से 20 लाख का फंड कुल 8 बच्चों में वितरित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित छात्र को 2 लाख 50 हजार रुपये की स्कॉलरशिप डायरेक्ट उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

GyanDhan Scholarship 2026 Date

आवेदन की अंतिम तिथि (Application Deadline) 29 अगस्त 2026
दस्तावेज़ जमा करना (Document Submission) जुलाई 2026
इंडिया ऑनलाइन टेस्ट डेट 23 अगस्त 2026 & 30 अगस्त 2026
अब्रॉड टेस्ट (Abroad Test) 26 जुलाई 2026 & 02 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि सितंबर में
स्कॉलरशिप राशि भेजे जाने की तिथि रिजल्ट जारी होने के बाद

ज्ञानधन स्कॉलरशिप पात्रता मापदंड: (Eligibility Criteria)

  • इंडिया के लिए पात्रता – यदि विद्यार्थी किसी भी ब्रांच से बी.टेक या एमबीए कोर्स में किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एडमिशन लिए हैं, या लेने वाले हैं, या फिर कॉलेज/विश्वविद्यालय से एडमिशन स्वीकृति पत्र (LOA) आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो ऐसे सभी छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अब्रॉड (विदेश) के लिए पात्रता – जो विद्यार्थी विदेश में B.S., B.A., B.E. या मास्टर्स कोर्स में (जैसे – MS, M.Sc, Master’s in Management) कोर्स में एडमिशन ले चुके हैं, लेने वाले हैं, सभी विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म भर सकते हैं।

GyanDhan Scholarship Selection Process 2026

1. सबसे पहले फॉर्म भरना होगा।
2. ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेना होगा।
3. ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों (Marks) और छात्र के ऑनलाइन परीक्षा प्रदर्शन के आधार पर इस छात्रवृत्ति हेतु चयन किया जाएगा।

GyanDhan Scholarship Exam Pattern: 

ज्ञानधन स्कॉलरशिप में आवेदन करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 60 मिनट की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अन्य जानकारी टेबल में देखें।

परीक्षा समय अवधि 60 मिनट
प्रश्न के प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न
परीक्षा के भाग (Sections)

• भाग 1: Verbal Ability & Reading Comprehension


• भाग 2: Logical Reasoning

सहायता राशि – Scholarship Amount

स्कॉलरशिप में चयन होने पर चयनित विद्यार्थियों को 2.5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

टोटल फंड 20 लाख
टोटल स्कॉलरशिप 8
स्कॉलरशिप राशि प्रत्येक छात्र को ₹2,50,000

GyanDhan Scholarship 2026 Apply Online (आवेदन प्रक्रिया)

ज्ञानधन स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें।

  • आवेदन के लिए gyandhan.com पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Scholarship सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर ऐसा पेज आ जाएगा, View & Apply पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर Apply पर क्लिक करें।
  • आवेदक का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जेंडर, व कॉलेज कोर्स व अन्य जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसे भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद ज्ञानधन की तरफ से आपके ईमेल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए लिंक भेजा जाएगा।
  • ईमेल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करके डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • इसके बाद ज्ञानधन की तरफ आपके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • सब कुछ सही होने पर व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन टेस्ट का लिंक भेजा जाएगा, जिसे ज्वाइन करके टेस्ट भी दे सकेंगे।

ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents):

  1. आधार कार्ड।
  2. मार्कशीट (10th/12th/Graduation Marksheet)

  3. एडमिशन प्रूफ।

  4. फीस रसीद आदि।

निष्कर्ष: इस लेख में ज्ञानधन स्कॉलरशिप से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है। जो भी विद्यार्थी भारत (इंडिया) या विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, उन सभी छात्रों के लिए यह छात्रवृत्ति काफी मददगार साबित हो सकती है। विद्यार्थी इस आर्टिकल में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड व अन्य सभी ज़रूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer: ज्ञानधन स्कॉलरशिप एक प्राइवेट स्कॉलरशिप है, जो कि ज्ञानधन फाउंडेशन की तरफ से शुरू की गई है। विद्यार्थी आवेदन करने से पहले एक बार अवश्य ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस छात्रवृत्ति से जुड़ी सभी जानकारी को वेरीफाई कर लें और उसके बाद ही अपना आवेदन पूर्ण करें। हम केवल स्कॉलरशिप की जानकारी ज़रूरतमंद छात्रों तक पहुंचाते हैं। किसी भी प्रश्न या अन्य सहायता के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *