Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026-27: नोटिस जारी, 15 जुलाई से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026-27

Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026-27: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी गई है। बिहार के वे सभी विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं कक्षा पास करके 11वीं, 12वीं या फिर BA, B.Sc, B.Com, ITI, Diploma, UG, PG के किसी भी कोर्स में एडमिशन लिया है, वे पात्रता मानदंडों को पूरा करके इस वर्ष आवेदन कर सकेंगे। बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पोर्टल 15 जुलाई से खोला जा रहा है, जिसके संबंध में PMS पोर्टल पर नोटिस भी जारी कर दी गई है। यदि आप भी इस स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन गुड न्यूज़ है! पूरी अपडेट आइये इस लेख में समझते है।

Bihar Post Matric Scholarship Latest Update

आपको बता दें कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस में साफ तौर पर बताया गया है कि बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (PMS) के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी विद्यार्थी अपने ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे—आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate) पहले से ही तैयार कर लें। ध्यान दें कि यह स्कॉलरशिप केवल SC, ST, EBC और BC कैटेगरी के छात्रों के लिए ही शुरू की गई है। विद्यार्थी शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस की इमेज नीचे देख सकते हैं, ताकि आपके मन में कोई संशय न रहे।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27-Key Features

विभाग शिक्षा विभाग, Bihar
पोर्टल PMS (Post Matric Scholarship Portal)
स्कॉलरशिप का नाम बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27
कक्षा & कोर्स 11th, 12th, UG/PG All Courses
आवेदन तिथि 15 जुलाई 2026
श्रेणी SC, ST, EBC और BC
अकादमिक वर्ष (Session) 2026-27
राज्य बिहार
पोर्टल लिंक instpmsonline.bihar.gov.in

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ज़रूरी पात्रता: (Eligibility Criteria)

  • बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए केवल बिहार राज्य के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक (Applicant) को बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल कॉलेज में 11वीं, 12वीं, UG, PG या अन्य सभी कोर्सेज में अध्ययन कर रहा होना चाहिए।
  • SC/ST/EBC/BC कैटेगरी के बच्चों के माता-पिता की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।
  • सबसे महत्वपूर्ण केवल SC, ST, EBC और BC श्रेणी के छात्र ही इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं।

Required Document For Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 (महत्वपूर्ण दस्तावेज)  

जैसा की शिक्षा विभाग बिहार सरकार के तरफ से जारी नोटिस में पहले ही बता दिया गया है विद्यार्थी अपने डॉक्यूमेंट को तैयार कर लें। तो चलिए जानते हैं, इस स्कॉलरशिप के फॉर्म भरने हेतु कौन कौन से डॉक्यूमेंट छात्रों के लिए ज़रूरी हैं।

No. महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स  
1. आधार कार्ड बैंक व मोबाइल से लिंक होना चाहिए।
2. मोबाइल नंबर, एक्टिव होना चाहिए।
3. आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र।
4. पिछले वर्ष की मार्कशीट।
5. बैंक पासबुक, फीस रसीद।
6. ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो।
7. बोनाफाइड प्रमाण पत्र, व डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि डॉक्यूमेंट ।
8. सबसे ज़रूरी OTR नंबर होना आवश्यक है।

यदि आप बिहार मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म भर रहे हैं, और चाहते हैं कि सफलतापूर्वक छात्रवृत्ति राशि आपको मिल जाए तो आपको जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) Smt. Meena Srivastav की बातों का पालन अवश्य करना चाहिए।

  • विद्यार्थी को आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी कॉलेज में सबमिट करने की आवश्यकता नहीं है, इसलिए फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें।
  • फॉर्म भरते समय बैंक अकाउंट स्वयं विद्यार्थी का होना चाहिए, जॉइंट खाता होने पर Accepted नहीं होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद Application Status निरंतर चेक करते रहे, फॉर्म में कोई त्रुटि (Defected Application) होने पर 15 दिन के अंदर सही कर लें, अन्यथा आवेदन फॉर्म Rejected कर दिया जाएगा।
  • फॉर्म Rejected होने पर संस्था/ डिस्ट्रिक्ट स्तर से 30 दिनों के भीतर फॉर्म को पुनः सही कराना होगा। अन्यथा आवेदन फॉर्म परमानेंटली रिजेक्ट वाली श्रेणी में रहेगा।
  • आवेदक ध्यान दे, आवेदन करने से  पहले अपने आधार कार्ड को बैंक से डीबीटी के लिए सीडेड करना ज़रूरी है, अन्यथा स्कॉलरशिप की राशि नहीं भेजी जाएगी।

Important Date-

आवेदन तिथि 15 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026

बिहार स्कॉलरशिप के कौन से कक्षा कोर्स में कितने रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, साथ में सेन्ट्रल शेयर्ड के तरफ कितने रुपये की राशि दी जाती है, पूरा विवरण टेबल में चेक करें।

कक्षा/कोर्सेस  राशि (Amount)
11th 12th 2,000/Rs
UG PG- BA, BSc, B.Com, B.Ed आदि 5,000/Rs
डिप्लोमा पॉलीटेक्निक 10,000/Rs
व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान 15,000/Rs

राज्य के अंदर अवस्थित केंद्रीय सरकारी संस्थान की सहायता राशि –

कोर्सेस  सहायता राशि
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) 75,000/-
अन्य प्रबंधन संस्थान 400000/-
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT PATNA 200000/-
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान NIT PATNA 125000/-
अन्य केंद्रीय संस्थान NIFT/AIIMS पटना 100000/-
स्टेट एक्ट से गठित राष्ट्रीय लॉ कॉलेज (CNLU Patna) 125000/-

Bihar Post Matric Scholarship Online Form 2026-27 (आवेदन प्रक्रिया)

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु पहले OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा, अगर आपके पास OTR नंबर नहीं है इस लिंक पर क्लिक करके OTR रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं।, OTR Registration करने के लिए यहाँ Click करें।

  • Step.1 ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद pmsonline.bihar.gov.in पर विजिट करें। SC-ST कैटेगरी हेतु आवेदन के लिए scstpmsonline.bihar.gov.in पर आए।
  • Step.2 BC-EBC कैटेगरी के विद्यार्थी  लिंक 1 , लिंक 2 या लिंक 3 पर क्लिक करें। SC/ST वाले अपने पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
  • Step.3 यहाँ 14 अंको का OTR नंबर भरें, और Get OTP पर क्लिक कर दें, रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरकर Login पर क्लिक करें।
  • Step.4 लॉगिन होने के बाद आधार नंबर व जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • Step.5 कैंडिडेट का नाम, मोबाइल नंबर भरने के बाद Get OTP पर क्लिक कर दें, ओटीपी प्राप्त होगा उसे भरकर जिला, कैटेगरी चयन करके फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • Step.6 स्कॉलरशिप गाइड लाइन आ जाएगी, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़े। नीचे अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें, इसके बाद अपडेट पर्सनल डिटेल्स पर क्लिक करें दें।
  • Step.7  कैंडिडेट का नाम, आधार नंबर, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि भरें, मोबाइल नंबर, ईमेल भरें, पता भरने के बाद Go To Home पर क्लिक करें।
  • Step.8 फिर होम पर आ जाएंगे, इसके बाद सर्टिफिकेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • Step.9 अकादमिक ईयर 2026-27 सलेक्ट करें, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की डिटेल भरें, और सभी का डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फिर Go To Home पर क्लिक करें।
  • Step.10 होम पेज पर आने के बाद Apply for Scholarship पर क्लिक करें।
  • Step.11 स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की डिटेल आ जाएगी, संस्थान का, कोर्स, एडमिशन डिटेल्स , फीस, पिछले कोर्स आदि ज़रूरी डिटेल दर्ज करें। चेक बॉक्स पर क्लिक करके प्रीव्यू पर क्लिक कर दें।
  • Step.12 फॉर्म में भरी गई जानकारी दोबारा सही से चेक कर लें फिर नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • Step.13 Finalize Application Form – चेक बॉक्स पर क्लिक करके डिक्लेअर करें। नीचे आए Generate OTP पर क्लिक करें। ओटीपी मोबाइल पर प्राप्त होगा उसे भरकर वेरीफाई कर दें।
  • Document Upload– मार्कशीट अपलोड करें, Bonafide Certificate,Fees Receipt आदि डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
  • Final Submit–  सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंट ले लें।

Disclaimer:यह लेख शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप की आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर और scholarshipnews.co.in की एक्सपर्ट टीम के सुझावों से तैयार किया गया है। इसके बावजूद, यदि किसी छात्र को कोई संशय या समस्या हो, तो वे कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही जानकारी की पुष्टि करें।

Official Notice Click Here
Official Website scstpmsonline.bihar.gov.in और pmsonline.bihar.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *