NSP Cut-Off List 2026-27: कब जारी होगी कट-ऑफ लिस्ट और कैसे करें डाउनलोड?

NSP Cut-Off List 2026-27

अगर आप भी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर मेरिट बेस स्कॉलरशिप फॉर्म भरने का इंतजार कर रहे हैं, और जानना चाहते हैं, कि आपके राज्य की मेरिट लिस्ट कब जारी होगी , जिससे सभी छात्र समय से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर चल रही मेरिट आधारित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकें, तो आज का यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। एनएसपी पोर्टल पर Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS) एक मात्र ऐसी स्कॉलरशिप स्कीम है जिसके लिए पहले राज्य सरकारें अपने अपने राज्य की मेरिट लिस्ट जारी करती हैं, इसके बाद जिन भी छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में जारी होता है, ऐसे छात्र संबंधित स्कीम के लिए आवेदन करते हैं।

NSP Cut-Off List 2026-27

आपको बता दें कि एनएसपी कट-ऑफ लिस्ट जारी होते ही ‘सेंट्रल सेक्टर स्कीम’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। हालांकि, अभी तक कट-ऑफ लिस्ट जारी नहीं हुई है, जिसकी वजह से आवेदन प्रक्रिया अभी लंबित है। बता दें कि पहले सभी राज्य सरकारें 12वीं की मेरिट के आधार पर बच्चों का चयन करती हैं, फिर 80th परसेंटाइल वाले सभी स्टूडेंट्स को इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाती है। पूरे राज्य के सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, बिहार बोर्ड, यूपी बोर्ड आदि बोर्ड्स की कट-ऑफ लिस्ट अलग-अलग जारी की जाती है। यह मेरिट लिस्ट बच्चों के 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। फिर राज्य सरकारें सफल उम्मीदवारों के बीच अपनी-अपनी स्ट्रीम (Science/Commerce/Arts) में शीर्ष 20% (Top 20%) में आए हुए छात्रों की सूची जारी करती हैं।

Bihar Board NSP Cut Off List 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से एनएसपी सीएसएसएस (NSP CSSS) स्कॉलरशिप का कट-ऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। सभी छात्र बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनोंं स्ट्रीम का पीडीएफ (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी ने 16 जुलाई 2026 को तीनोंं स्ट्रीम का पीडीएफ जारी किया है। छात्र नीचे दिए गए अपने-अपने स्ट्रीम के पीडीएफ विकल्प पर क्लिक करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

बिहार बोर्ड साइंस CSSS मेरिट लिस्ट  Download
बिहार बोर्ड आर्ट्स CSSS मेरिट लिस्ट  Download
बिहार बोर्ड कॉमर्स CSSS मेरिट लिस्ट  Download

NSP Cut-Off List 2026-27:कब आएगी?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की सीएसएसएस (CSSS) स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए हमेशा पहले सभी शिक्षा बोर्ड अपनी-अपनी कट-ऑफ लिस्ट जारी करते हैं। यह कट-ऑफ साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स (Science/Commerce/Arts) की सभी स्ट्रीम के लिए अलग-अलग होती है। इस कट-ऑफ लिस्ट में नाम होने पर छात्र सीएसएसएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे, बशर्ते वे किसी रेगुलर ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स में एडमिशन लेते हैं। पिछले वर्ष एनएसपी सीएसएसएस की मेरिट कट-ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी की गई थी। इस वर्ष भी जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह तक कट-ऑफ लिस्ट जारी की जा सकती है। फिलहाल के लिए छात्रों को इंतजार करना चाहिए। एक बार मेरिट कट-ऑफ सूची जारी होने के बाद सेंट्रल सेक्टर स्कीम के लिए आवेदन शुरू हो जाएगा।

Note– बिहार बोर्ड की मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी कर दी गई है।

NSP Cut-Off List 2026-Quick Summary

आर्टिकल नाम NSP Cut-Off List 2026-27
छात्रवृत्ति नाम CSSS (Central Sector Scheme of Scholarship)
पोर्टल का नाम नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
एनएसपी कट-ऑफ लिस्ट जारी होने की तिथि जुलाई अंतिम सप्ताह (संभावित)
लिस्ट पीडीऍफ़ डाउनलोड प्रक्रिया ऑनलाइन
शैक्षणिक वर्ष (Year) 2026-27
बोर्ड्स बिहार बोर्ड/ यूपी बोर्ड/ MP बोर्ड/ सीबीएसई बोर्ड/ ICSE Board/ etc
ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in

NSP CSSS Cut-Off List 2026: (Expected Cut-Off)

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की सीएसएसएस स्कॉलरशिप के लिए संबंधित शिक्षा बोर्ड्स द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के जनरल (Gen), ओबीसी (OBC), एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के छात्रों की कट-ऑफ अलग-अलग जारी की जाती है। यदि आप श्रेणी-वार (Category-wise) जानना चाहते हैं कि वर्ष 2026 में सीएसएसएस का कट-ऑफ क्या रह सकता है, तो हमारी टीम ने पिछले वर्षों के कट-ऑफ के आकलन के आधार पर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का संभावित कट-ऑफ कैटेगरी वाइज बताया है, जिसे आप यहाँ चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे, यह केवल एक संभावित (Expected) कट-ऑफ है, जिसे हमारी टीम द्वारा पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है।

NSP CSSS Arts Cut-Off 2026 (संभावित)

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप आर्ट्स का संभावित कट-ऑफ कैटेगरी वाइज टेबल में चेक कर सकते हैं।

कैटेगरी (Category) कट-ऑफ रेंज (संभावित)
GEN 61.8% – 93.6%
OBC 61.8% – 94.6%
SC 61.8% – 93.6%
ST 61.8% – 91.6%

NSP CSSS Science Cut-Off 2026 (Expected)

साइंस स्ट्रीम के छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार संभावित कट-ऑफ टेबल चेक कर सकते हैं।

कैटेगरी (Category) कट-ऑफ रेंज (संभावित)
GEN 69% – 95.4%
OBC 69% – 96.8%
SC 69% – 95%
ST 69% – 91.6%

NSP CSSS Commerce Expected Cut-Off 2026

कॉमर्स के छात्र कैटेगरी वाइज संभावित कट-ऑफ टेबल में चेक करें।

कैटेगरी (Category) कट-ऑफ रेंज (संभावित)
GEN 75.4% – 94.6%
OBC 75.4% – 95%
SC 75.4% – 92.8%
ST 75.4% – 88.8%

NSP CSSS Cut-Off List 2026: में किन छात्रों का नाम जारी किया जाता हैं।

  • एनएसपी सीएसएसएस मेरिट लिस्ट में सभी बोर्ड्स उन्हीं छात्रों का नाम जारी करते हैं, जिनका कक्षा 12वीं का प्रदर्शन उसी बोर्ड के उसी स्ट्रीम में सफल (passed) छात्रों में शीर्ष 20% (Top 20%) के अंतर्गत आता है।
  • जिन विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय ₹4.5 लाख या इससे कम होती है, उन बच्चों के नाम इस सूची में जारी किए जाते हैं।

सीएसएसएस स्कॉलरशिप आवेदन करने की पात्रता?

  • किसी भी रेगुलर डिग्री कोर्स में एडमिशन लेने के बाद ही छात्र लिस्ट में नाम आने पर आवेदन कर पाएंगे।
  • AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी ही इसके लिए पात्र माने जाएंगे।

  • विद्यार्थी किसी अन्य स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।

ज़रूरी सलाह –

कई बार देखा गया है कि विद्यार्थियों के पास अन्य स्कॉलरशिप योजनाओं का विकल्प होता है, लेकिन फिर भी वे CSSS स्कॉलरशिप की मेरिट सूची जारी होने का इंतज़ार करते हैं। उनके मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या उनका नाम मेरिट सूची में आएगा। वैसे हमने मेरिट कट-ऑफ कितना जा सकता है कैटेगरी वाइज बताया है। इसके बाद भी हमारी सलाह है कि जिन विद्यार्थियों ने अपने बोर्ड और स्ट्रीम में Top 20% (80th percentile) के भीतर अंक प्राप्त किए हैं, वे CSSS की मेरिट सूची जारी होने तक इंतज़ार कर सकते हैं। यदि आप इस पात्रता के दायरे में नहीं आते हैं और आपके पास किसी अन्य स्कॉलरशिप का विकल्प उपलब्ध है, तो समय रहते उसके लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा।

NSP Cut-Off List 2026-27 डाउनलोड कैसे करें?

सीएसएसएस कट-ऑफ मेरिट लिस्ट दो तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बारे में समझें:

  • scholarships.gov.in या आप जिस राज्य में पढ़ते है, उस राज्य के बोर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर आएं।
  • यहाँ Announcements वाले सेक्शन पर क्लिक करके Student पर क्लिक करें।
  • Announcements सेक्शन में आप सीएसएसएस मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं, इसके बाद मेरिट डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
  •  इसी प्रकार अपने स्कूल के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में आने के बाद Notice के सेक्शन में मेरिट लिस्ट कट ऑफ डाउनलोड कर सकेंगे।

Disclaimer: इस लेख में सीएसएसएस (CSSS) कट-ऑफ और मेरिट सूची जारी होने की संभावित (Expected) तिथि बताई गई है। फाइनल मेरिट सूची हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाती है। इसलिए, मेरिट सूची और कट-ऑफ से जुड़ी किसी भी सटीक और आधिकारिक अपडेट के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) या अपने संबंधित बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर नज़र बनाए रखें।

Cut-Off Announcements Link Click Here
Official Website Click Here

3 thoughts on “NSP Cut-Off List 2026-27: कब जारी होगी कट-ऑफ लिस्ट और कैसे करें डाउनलोड?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *