Vahani Scholarship 2026-2027: 1 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, बेनिफिट्स और पूरी चयन प्रक्रिया।

Vahani Scholarship 2026-2027

वाहनी स्कॉलरशिप ऐसे छात्रों के लिए मददगार है, जो छात्र 12वीं कक्षा में पढाई कर रहे हैं। लेकिन 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई की फ़िक्र होती है। दरअसल काफी बच्चे ऐसे होते है, जो 12वीं तक तो पढ़ाई कर लेते है, लेकिन 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें, और कोर्स की पढ़ाई के लिए लगने वाले खर्चे से पढ़ाई बीच में रोकने को सोचने लगते है, इसी को मद्देनजर रखते हुए वाहनी स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है। इस स्कॉलरशिप में चयनित होने के बाद विद्यार्थी के पढ़ने में लगने वाले सभी खर्चे को वाहनी स्कॉलरशिप फाउंडेशन की तरफ से उठाया जायेगा। तो यदि आप भी इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते है। तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।

Vahani Scholarship 2026-2027: बताते चलें कि वाहनी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जो कि नवंबर महीने तक चलेगी। इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित हुए छात्रों की पढ़ाई के खर्चे के अलावा लैपटॉप, रहने-खाने और ट्रैवलिंग आदि का खर्च भी फाउंडेशन अपनी तरफ से उठाएगा। लेकिन इस छात्रवृत्ति की कुछ ज़रूरी शर्तें भी हैं; एक बार इस स्कॉलरशिप के लिए चयन होने के बाद छात्र जिस भी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले हैं, उसकी मंजूरी पहले फाउंडेशन से लेना अनिवार्य होगा। वहीं पात्रता की बात की जाए, तो साफ शब्दों में बताया गया है कि यह स्कॉलरशिप भारत के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेजों/यूनिवर्सिटी के अलावा कुछ प्राइवेट कॉलेजों के लिए भी उपलब्ध है। इसकी पूरी डिटेल नीचे दी गई है, जिस पर गौर करें।

Vahani Scholarship के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

संख्या पात्रता 
1. इस स्कॉलरशिप हेतु वही स्टूडेंट पात्र है, जिनके 10वीं परीक्षा में 85% मार्क्स हैं या उससे ज्यादा।
2. भारत के किसी भी राज्य के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते है।
3. विद्यार्थी का कक्षा 12वीं में अध्ययनरत होना ज़रूरी है।
4. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5. स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज यूनिवर्सिटी या फाउंडेशन द्वारा चुने गए प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना होगा।

Overview-Vahani Scholarship 2026-27

ट्रस्ट का नाम VAHANI Scholarship Trust
छात्रवृत्ति नाम वाहनी स्कॉलरशिप
बेनिफिट्स कॉलेज फीस/ हॉस्टल फीस/ लैपटॉप/ट्रैवलिंग आदि
आवेदन तिथि 01 अगस्त से 01 नवंबर 2026
आवेदन के प्रकार ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित/ इंटरव्यू/
सत्र 2026-27
आधिकारिक वेबसाइट vahanischolarship.com

Vahani Scholarship Benefits 2026-27

  • वाहनी स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को पूरे कोर्स की अवधि तक कॉलेज यूनिवर्सिटी की पूरी फीस फाउंडेशन भरेगी।
  • यात्रा (Travel) का खर्चा, कॉलेज की किताबों का खर्चा,हॉस्टल या PG का रेंट, खाने का खर्चा आदि का भी भुगतान फाउंडेशन करेगा।
  • छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 45000 रुपये स्टिपेन्ड भी फाउंडेशन अपनी तरफ से देगा।

वाहनी स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया 2026-27 (Selection Process)

1. सर्वप्रथम फॉर्म भरने के बाद प्राप्त आवेदनों की जाँच की जाएगी, जिसमें छात्रों की 10वीं कक्षा की मेरिट और फॅमिली इनकम को देखते हुए इंटरव्यू के लिए आगे चयन  किया जायेगा।
2. निर्धारित तिथि में इंटरव्यू देना होगा इंटरव्यू में चयनित छात्रों को आगे स्कॉलरशिप दी जाएगी।
3. इंटरव्यू क्वालीफाई करने के अलावा 12वीं कक्षा में भी 85% अंक या उससे ज्यादा अंक लाना आवश्यक होगा।
4. आगे छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए कॉलेज में भी अच्छे अंक बनाए रखना ज़रूरी है।

Vahani Scholarship Deadline 2026-27

आवेदन शुरू होने की तिथि 01 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2026
इंटरव्यू के शॉर्टलिस्ट जारी होने की तिथि दिसंबर के मध्य में
इंटरव्यू की तिथि अभी घोषित नहीं आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

अन्य ज़रूरी शर्ते –

  • शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए दिसंबर मध्य तक सूचित किया जाएगा, साथ में कैंडिडेट का आवेदन फॉर्म रिजेक्टेड होने की सूचना भी साथ में भेजी जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट होने की सूचना और फॉर्म रिजेक्टेड होने की सूचना मोबाइल नंबर, व कैंडिडेट के ईमेल पर दी जाएगी।
  • छात्रों का मोबाइल नंबर ईमेल आईडी एक्टिव  होना अनिवार्य है।
  • आवेदन के समय छात्रों को सभी डिटेल्स सही सही भरना ज़रूरी है।

Vahani Scholarship Application Form Important Documents

  1. 10वीं 11वीं की मार्कशीट।
  2. मोबाइल नंबर, ईमेल।
  3. आय प्रमाण पत्र (वर्ष 2026 का) आदि।
  4. इंटरव्यू के समय छात्र के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स होना अनिवार्य हैं।।

Vahani Scholarship Online Form 2026-2027

दोस्तों, आपको बता दें कि वाहनी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने का लिंक भी उसी दिन जारी किया जाएगा। एक बार आवेदन शुरू होने के बाद, फॉर्म भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस लेख में अपडेट कर दी जाएगी। फिलहाल अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं, इसलिए पूरी प्रक्रिया बताने में असमर्थ हूँ। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, इस लेख को अपडेट करके स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

FAQ’s

Q.1 Vahani Scholarship 2026-2027  अंतिम तिथि क्या है?

Ans- Vahani Scholarship के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू होकर 01 नवंबर 2026 तक चलेगा।

Q.2 वाहनी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट vahanischolarship.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

डिस्क्लेमर:वाहनी स्कॉलरशिप आवेदन से जुड़ी यह विस्तृत जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर जारी नोटिफिकेशन के आधार पर वेरीफाई करने के बाद बताई गई है। विद्यार्थी आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का ही उपयोग करें; हम यहाँ केवल स्कॉलरशिप की सही अपडेट पहुंचाते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या असमंजस की स्थिति में छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही अंतिम मानना चाहिए।

Apply Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *