E-Kalyan Post Matric Scholarship Fresh Registration 2026-27: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें जरूरी डाक्यूमेंट्स

E-Kalyan Post Matric Scholarship Fresh Registration 2026-27

झारखंड पोस्टमैट्रिक किसी भी कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के ई कल्याण स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। जो भी विद्यार्थी कक्षा 11वीं 12वीं या किसी अंडरग्रेजुएट या फिर पोस्टग्रेडुएशन कोर्स के लिए एडमिशन ले चुके है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर फ्रेश आवेदन कर सकते है। और यदि आपने पिछले वर्ष ई कल्याण स्कॉलरशिप हेतु फॉर्म भरा था, तो इस वर्ष आपको रिन्यूअल करने की आवश्यकता होगी, फ्रेश आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले NSP पोर्टल पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा, या फिर प्ले स्टोर NSP OTR एप्लीकेशन डाउनलोड करके, ओटीआर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ फेस ऑथेंटिकेशन भी पूरा करना होगा, ओटीआर नंबर जेनरेट होने के बाद फ्रेश आवेदन सफलतापूर्वक कर सकेंगे।

E-Kalyan Post Matric Scholarship Fresh Registration 2026-27: झारखंड ई कल्याण पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया 20 मई से ही प्रारंभ है, बच्चों को जुलाई के अंतिम सप्ताह तक आवेदन करना होगा, आवेदन पूरा होने के बाद छात्र-छात्राओं को आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर संस्था/कॉलेज स्तर से सत्यापन कराना होगा और हो सकता कॉलेज द्वारा बायोमेट्रिक भी कराया जाए इसलिए छात्रों को हमेशा कॉलेज के संपर्क में रहना चाहिए, क्योंकि जब तक कॉलेज स्तर से आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन करके आगे डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DNO) के पास फॉरवर्ड नहीं किया जायेगा, तब तक आपके आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन पूर्ण नहीं होगा, जिससे आपका स्कॉलरशिप का पेमेंट भी रुक सकता है, इसलिए फॉर्म भरने के बाद तुरंत कॉलेज फॉर्म को जमा करके आगे की प्रक्रिया पूर्ण कराएं और महत्वपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध है, जिसे फॉलो करना ना भूलें।

Highlight-E-Kalyan Post Matric Scholarship 2026-27

स्कॉलरशिप का नाम E-Kalyan Post Matric Scholarship 2026-27
कोर्स 11th,12th UG/PG सभी कोर्स
आवेदन तिथि 20 मई से 31 जुलाई 2026
आवेदन के प्रकार ऑनलाइन
शैक्षणिक वर्ष 2026-27
राज्य झारखंड
ऑफिशियल पोर्टल ekalyan.cgg.gov.in
कैटेगरी SC/St/BC

E-Kalyan Post Matric Scholarship 2026-27 Application & Other Important Dates (महत्वपूर्ण  तिथियां)

ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए जो भी छात्र फॉर्म को फिल करने वाले है, सभी को इन महत्वपूर्ण तिथि के अनुसार कार्य पूर्ण करना होगा।

आवेदन शुरू होने की तिथि 20 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) द्वारा आवेदन फॉर्म का सत्यापन होने की तिथि  31 अगस्त 2026
डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर द्वारा (DNO) द्वारा आवेदन सत्यापन अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026

कल्याण पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप कौन-कौन आवेदन कर सकता है (Eligibility Criteria)

दोस्तों हम कोई भी जानकारी बिना वेरीफाई किये छात्रों को नहीं प्रदान करते हैं, यदि आप इस स्कॉलरशिप की पात्रता के बारे में जानना चाहते हैं। तो आइये आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं E-Kalyan Scholarship के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है।

  • झारखंड राज्य का कोई भी विद्यार्थी आवेदन कर सकता है।
  • छात्र SC/ST/BC कैटेगरी से होना ज़रूरी है।
  • पात्र सभी कैटेगरी के विद्यार्थी के माता-पिता की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप के कक्षा 11वीं 12वीं ग्रेजुएशन व पोस्टग्रेडुएशन के सभी स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।
School & College Eligibility-
  • झारखंड राज्य के सभी एप्रूव्ड कॉलेज/संस्थान जो झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, उसी कॉलेज/संस्था के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • झारखंड राज्य के बाहर के सभी कॉलेज जिन्हे राज्य स्तरीय समिति द्वारा एप्रूव्ड किया गया हैं, उस कॉलेज संस्था के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

मान्यता प्राप्त एवं अनुमोदित संस्थानों में अपना कॉलेज खोजें

यदि आप चेक करके जानना चाहते हैं, की आपका कॉलेज व संस्थान एप्रूव्ड हैं की नहीं ऐसे चेक कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • अधिक लिंक पर क्लिक करके पात्रता पर क्लिक कर दें  ।
  • यहाँ क्लिक करें पर क्लिक कर दें।
  • जिले का नाम, ब्लॉक आदि जानकारी चयन करके सर्च पर क्लिक करें।
  • यदि आपके कॉलेज का नाम आता है, तो आवेदन के लिए पात्र है।

E-kalyan Postmatric Scholarship Document List

डॉक्यूमेंट ज़रूरी निर्देश 
आधार कार्ड बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।
आय, जाति, निवास संबंधित अधिकारियों द्वारा साइन होना ज़रूरी हैं।
कॉलेज का बोनाफाइड प्रमाण पत्र (शुल्क संरचना सहित)
गत वर्ष का मार्कशीट (11वीं के लिए: 10वीं की मार्कशीट)  (12वीं के लिए  11वीं की मार्कशीट) (UG फ्रेश के लिए 12वीं मार्कशीट) (रिन्यूअल वाले पिछले वर्ष की मार्कशीट)
फीस रसीद फीस रसीद पर कॉलेज का नाम होना चाहिए।

E-Kalyan Post Matric Scholarship Fresh Registration Process 2026-27 (आवेदन कैसे करें)

विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले OTR नंबर होना चाहिए, यदि आपके पास OTR नंबर नहीं है तो इसे कैसे जेनरेट कर सकते है Click Here पर क्लिक करके समझ सकते है।

  • Step.1 OTR नंबर मिलने के बाद ekalyan.cgg.gov.in पर आ जाएं।
  • Step.2 होम पेज पर आने के बाद स्क्रीन स्क्रॉल करके नीचे आए Start Application  बटन पर क्लिक कर दें।
  • Step.3 इसके बाद विद्यार्थी पंजीकरण और OTP विकल्प का चयन करें मोबाइल नंबर भरें, मोबाइल पर OTP आ जायेगा, जिसे भरकर सबमिट कर दें।
  • Step.4 स्टूडेंट का आधार नंबर OTR नंबर जन्म तिथि, जेंडर ,मोबाइल नंबर भरने के बाद वेरीफाई आधार पर क्लिक करें।
  • Step.5  इसके बाद पासवर्ड क्रिएट करने का विकल्प आएगा, एक नया पासवर्ड बनाएं, मोबाइल नंबर पर OTP फिर आएगा उसे भरकर सबमिट कर दें।
  • Step.6 पंजीकरण समाप्त होने के बाद वापस होम पेज पर आए स्टार्ट एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • Step.7 अब यहाँ आवेदन करें पर क्लिक करें, पासवर्ड पर क्लिक करें मोबाइल नंबर भरें पासवर्ड भरें, (ध्यान रहे वही पासवर्ड भरें जो क्रिएट किया था)
  • Step.8 ऊपर इमेज में जैसा दिख रहा है वैसा पेज आ जायेगा Apply Online बटन दबाएं।
  • Step.9 मेट्रिक बोर्ड की डिटेल, पर्ससनल डिटेल्स, संस्थान कॉलेज, की डिटेल्स भरें।
  • Step.10 मांगी जा रही डॉक्यूमेंट अपलोड करें। सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन कम्पलीट हो जायेगा फॉर्म का प्रिंट ले जाकर कॉलेज में जमा कर दें।

आवेदन करने के बाद Shri Neeraj Patel DSWO की इन बातों का पालन अवश्य करें।

जो भी विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें Shri Neeraj Patel DSWO की इन बातों का पालन अवश्य करना चाहिए।

  • आवेदन करने के बाद तुरंत कॉलेज/संस्थान में आवेदन फॉर्म का प्रिंट जमा कराएं और वेरिफिकेशन कराकर फॉर्म को आगे फॉरवर्ड कराएं जिससे डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर से जल्द फॉर्म वेरीफाई होगा और जल्द स्कॉलरशिप मिलने की संभावनाएं हैं।
  • कॉलेज/संस्था में फॉर्म सबमिट करने के बाद स्टेटस चेक करते रहें। यदि कोई त्रुटि है तो उसका करेक्शन करें।
  • 31 जुलाई 2026 से पहले फॉर्म फिल कर लें।
  • यदि आपका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है, तो भी फॉर्म को भर सकते हैं, इसके बाद करेक्शन विंडो ओपन होने पर मार्कशीट दोबारा अपलोड कर सकेंगे, या इसके लिए कॉलेज में जाएं, या (DNO) ऑफिस में रिजल्ट न जारी होने का एप्लीकेशन जमा करें।

FAQ’s

Q.1 E-Kalyan Post Matric Scholarship Last Date 2026-27

Ans- आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

Q.2 E-Kalyan Post Matric Scholarship आवेदन कैसे करें?

Ans- आवेदन करने के लिए ekalyan.cgg.gov.in पर जा सकते हैं।

Disclaimer: ई-कल्याण स्कॉलरशिप की सम्पूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन और Shri Neeraj Patel DSWO से प्राप्त जानकारी के आधार पर दी गई है। इसके बाद भी छात्रों को सलाह दी जाती है कि दी गई जानकारी को वेरीफाई करने के लिए ekalyan.cgg.gov.in पर अवश्य जाएं। हम केवल जानकारी और तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं, जिससे पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप से वंचित न होना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *