IET India Scholarship 2026 Apply Online: अंतिम तिथि बढ़ गई, B.Tech/B.E. छात्र जल्द आवेदन करें

IET India Scholarship 2026 Apply Online: आईईटी स्कॉलरशिप B.Tech/B.E. कोर्स में अध्ययन कर रहे 1st, 2nd, 3rd & 4th ईयर के छात्रों के लिए शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी लेकिन बाद में इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अभी सभी विद्यार्थी जो आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप का विजेता बनना चाहते हैं, इस छात्रवृत्ति के लिए 5 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद आईईटी द्वारा पात्र छात्रों का चयन करके आईईटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन टेस्ट परीक्षा में भाग लेने का मौका दिया जायेगा। वर्ष 2026 में आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप के लिए 10 लाख रूपये तक का प्राइज पूल है, प्रथम रैंक लाने वाले विनर को 6 लाख रूपये तक का प्राइज दिया जाएगा।

IET India Scholarship 2026

आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप ऐसे छात्रों के लिए लाभकारी है, जो विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में काफी बेहतर हैं। ऐसे छात्र जो पैसे की तंगी के कारण आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ हैं।  ऐसे विद्यार्थी IET के प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रथम स्थान लाने पर पूरे 6 लाख रूपये तक का स्कॉलरशिप अमाउंट जीत सकते हैं। वही 1st रनर अप को 3 लाख रूपये तक जीतने का मौका है, अगर आपने भी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने का मन बना लिया है, तो बिना समय गंवाए 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी को आवेदन करने की विस्तृत जानकारी नीचे बताई गई है।

Highlight-IET India Scholarship 2026

डिपार्टमेंट IET
प्राइज 10 लाख रूपये
प्रथम रैंक विनर राशि 6 लाख रूपये
1st रनर अप प्राइज 3 लाख रूपये
आवेदन अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुल्क शून्य
लोकेशन इंडिया

IET India Scholarship Important Date (महत्वपूर्ण तिथि)

आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है, हालांकि पहले यह तिथि 15 जून थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 5 जुलाई कर दिया गया है, विद्यार्थी अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ तालिका में चेक कर सकते है।

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 13 अप्रैल 2026
आवेदन अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026
ऑनलाइन टेस्ट स्लॉट बुकिंग 08 जुलाई से 10 जुलाई
ऑनलाइन टेस्ट तिथि 15 जुलाई से 17 जुलाई
रीजनल राउंड शॉर्टलिस्ट जारी होने की तिथि 22 जुलाई
रीजनल प्रेजेंटेशन चरण शुरू होने की तिथि 22 जुलाई से 14 सितम्बर
रीजनल राउंड विनर घोषित होने की तिथि 15 सितम्बर
नेशनल फाइनल्स & विनर अनाउंसमेंट सितम्बर आखिरी सप्ताह

आवेदन करने के लिए ज़रूरी पात्रता (Eligibility Criteria)

  • B.Tech/B.E. 1st, 2nd, 3rd, 4th किसी ईयर के विद्यार्थी आईईटी के इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • केवल आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त AICTE/UGC-approved संस्था से  B.Tech/B.E. कोर्स करना ज़रूरी है।
  • सभी विषयों में मिलाकर न्यूनतम 60% अंक या 6.0 CGPA होना अनिवार्य है।
  • किसी सब्जेक्ट में बैक आने पर आवेदन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
  • विद्यार्थी की Supplementary/Improvement परीक्षा देकर पास नहीं होना चाहिए।
  • इतनी पात्रता को पूरा कर रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IET India Scholarship 2026 Selection Process

आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप हेतु छात्रों को चयन टेबल में बताये गए चार चरणों को पूरा करने के बाद प्रथम रैंक (Winner) और रनर-अप की घोषणा की जाती है।

प्रथम चरण सर्वप्रथम छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद शैक्षणिक योग्यता, अन्य गतिविधियों, प्रोफेशनल योगदान, व  IET मेम्बरशिप के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
द्वितीय चरण शॉर्टलिस्टेड छात्रों को All-India Online Test देना होगा।
तीसरा चरण  ऑनलाइन टेस्ट के बाद चुने गए छात्रों को Offline Presentation देना होगा, प्रत्येक रीजन से Winner National Final में जाएगा।
चौथा चरण  रीजनल विनर ही नेशनल फाइनल में जाएंगे, वहाँ Technology Solution पर Presentation और संभवतः GD देना होगा। इसके बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को फाइनल रीवार्ड के लिए सलेक्ट किया जाएगा।

Exam Pattern

विषय
Physics
Chemistry
Mechanical
Mathematics
Electrical
Electronics
Computer Science

ऊपर की टेबल में दिए गए सभी विषयों में से कुल 50 MCQ टाइप के प्रश्न ऑनलाइन परीक्षा में पूछे जाएंगे।

Prize Rewards & Other Benefits (प्राइज रिवार्ड्स और अन्य फायदे)

आईईटी के तरफ से 10 लाख रूपये तक प्राइज पूल रखी गई है। जिसे सभी विजेता की इस आधार पर दिया जाएगा।

Regional Rounds

आयोजित होने वाली राज्य विजेता प्राइज (Winner Prize) (Runner UP Winner)
हैदराबाद, चन्नई दिल्ली, कोलकाता मुंबई 1,00,000 रूपये + Trophy + Certificate + IET मेम्बरशिप (1 year) 75,000 रूपये + ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + आईईटी मेम्बरशिप (1 year)

Note– प्रत्येक रीजन से 5 विनर और 5 रनर अप चयनित किये जाएंगे, इसमें 5 विनर को आगे फाइनल विनर बनने का मौका दिया जाएगा।

National Final

आयोजित होने वाली राज्य विजेता प्राइज (Winner Prize) ( 1st Runner UP Winner) 2nd Runner UP Winner
बेंगलुरु 6 लाख रूपये + Trophy + Certificate + IET मेम्बरशिप (1 year) 3 लाख  रूपये + ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + आईईटी मेम्बरशिप (1 year) 2 लाख  रूपये + ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + आईईटी मेम्बरशिप (1 year)

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बातें-

  • प्रत्येक रीजन के top 10% स्कोरर ही अगले राउंड के लिए चयनित किये जाएंगे।
  • छात्रों को आवेदन करते समय अपनी ज़रूरी डिटेल सही सही भरनी है अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • सिलेक्शन पाने के लिए कुछ अच्छे टॉपिक तैयार रखें।
  • प्रतियोगिता में सफल होने के लिए विद्यार्थियों के पास बेहतरीन इंजीनियरिंग नॉलेज, इनोवेटिव आइडिया और कॉन्फिडेंट प्रेजेंटेशन स्किल होना चाहिए, इससे चयन की संभावनाएं अत्यधिक हो जाती हैं।

IET India Scholarship 2026 Apply Online( आवेदन कैसे करें)

  • आवेदन करने के लिए scholarships.theietevents.com पर आए।
  • इमेज देखें और Apply Now पर क्लिक करें।
  • नाम, अंतिम नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, राज्य आदि जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे भरकर वेरिफाई कर दें।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड भरें। आपके ईमेल पर पासवर्ड भेज दिया गया है। वहां से चेक कर सकते हैं।
  • Terms & Conditions पेज आ जाएगा, जिसे एग्री करें।
  • अब फॉर्म भरने का पेज आ जाएगा, यहाँ आवेदक का नाम, जन्म तिथि, पता, यूनिवर्सिटी नाम, आदि जानकारी भरने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • Academic Info– अपनी एकेडमिक जानकारी को सही-सही भरें, जैसे पिछले वर्ष का रिजल्ट आदि।
  • प्रोफेशनल एक्टिविटीज़ – व Co Curricular में पूछी गई जानकारी को भरने के बाद सबमिट कर दें।

Disclaimer: IET स्कॉलरशिप की यह महत्वपूर्ण जानकारी इनके द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के आधार पर दी गई है, साथ ही हमारा अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किया गया है। IET स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि बढ़ गई है, और यह तिथि भविष्य में भी बढ़ सकती है, इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि हमेशा कोई भी चीजें सत्य मानने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं।

Apply Link Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *