NSP Scholarship 2026-27 Registration Process: एनएसपी पोर्टल पर किसी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऐसे करें

NSP Scholarship 2026-27 Registration Process

NSP Scholarship 2026-27 Registration Process: आज के इस लेख में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर चल रही विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई है। जिसकी मदद से कोई भी विद्यार्थी जो नेशनल स्कॉलरशिप के लिए किसी भी प्रकार की स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं हमारे बताए गए इन प्रोसेस की मदद से बड़े ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे। बता दें NSP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और एनएसपी पोर्टल पर निम्न प्रकार की स्कीमें चल रही हैं। जिनमें से लगभग स्कीमों के लिए आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। यदि आपने भी किसी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करने का मन बनाया है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।

NSP Scholarship 2026-27

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 1 जून 2026 से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ज्यादातर स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है, वहीं कुछ स्कीमों की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है। विद्यार्थी स्वयं एनएसपी पोर्टल पर जाकर अपनी स्कीम के अनुसार लास्ट डेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ओटीआर (OTR) रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है, इसके बाद ही आप किसी भी स्कीम के लिए फॉर्म भर सकेंगे। यदि आपको आवेदन करने में कोई भी समस्या आ रही है, तो हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

NSP Scholarship Registration 2026-27-Overview

पोर्टल का नाम नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
आवेदन शुरू होने की तिथि 1 जून 2026
आवेदन प्रक्रिया Online
एकेडेमिक ईयर 2026-27
कुल डिपार्मेंट 15
टॉप 5 स्कॉलरशिप स्कीम Pmss Scholarship, AICTE, NMMS, PM YASASVI, Central Sector Scholarship
कैटेगरी NSP Scholarship
आवेदन शुल्क शून्य
ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in

NSP Scholarship 2026-27:आवेदन करने हेतु ज़रूरी डॉक्यूमेंट

नेशनल स्कॉलरशिप में किसी भी स्कीम के लिए आवेदन करने हेतु ये डॉक्यूमेंट होने ज़रूरी हैं।

  • स्टूडेंट का आधार कार्ड।
  • इनकम सर्टिफिकेट।
  • स्कूल/कॉलेज फीस रसीद।
  • रिन्यूअल के लिए OTR नंबर।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट।
  • बैंक पासबुक।
  • विद्यार्थी का मोबाइल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आदि डॉक्यूमेंट स्कीम की आवश्यकतानुसार लग सकते हैं।

NSP Scholarship Eligibility Criteria 2026-27 (पात्रता मापदंड)

नेशनल स्कॉलरशिप के लिए पात्रता सभी स्कीमों के लिए अलग-अलग होती है। लेकिन हम आपको एनएसपी पोर्टल के नज़रिए से पात्रता के बारे में बता रहे हैं।

  • नेशनल स्कॉलरशिप के लिए देश से कोई भी स्टूडेंट आवेदन कर सकता है। बशर्ते उन्हें किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज में रेगुलर एडमिशन लेना ज़रूरी हैं।
  • एनएसपी पोर्टल पर कक्षा 1 से कक्षा 12वीं व यूजी पीजी सभी कोर्स के लिए स्कॉलरशिप स्कीम उपलब्ध हैं, जिसके लिए योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी की फैमिली इनकम अगर 1 लाख से 8 लाख के बीच में होनी जो की सभी स्कीमों के लिए भिन्न-भिन्न  हो सकती हैं।
  • इसके अलावा ज्यादातर स्कीमों में विद्यार्थी को पिछली कक्षा/कोर्स में 55% से मार्क्स होने अनिवार्य हैं।

Note– ध्यान रहे यहाँ केवल एनएसपी स्कॉलरशिप के अंतर्गत चल रही सभी स्कीमों को मिलाकर बेसिक पात्रता बताई हैं, जोकि सभी स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए अलग-अलग पात्रता हो सकती हैं। विद्यार्थी जिस भी स्कीम के लिए आवेदन करने वाले हैं, उसकी पात्रता का अवलोकन अवश्य कर लें।

NSP Scholarship Form Apply Problem: आवेदन करते समय आने वाली समस्याएं और समाधान

स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय आने वाली समस्या और उसके समाधान टेबल में दिए गए हैं।

समस्या समाधान
Application-specific details are not required for your application Continue पर लगातार क्लिक करें।
You Are Not Eligible For Any Scheme Right Now छात्र को अपनी ‘Academic Details’ भरते समय सही Institute/School का चयन करना चाहिए। साथ ही अपनी क्लास, कोर्स, पारिवारिक आय और पिछली कक्षा के अंकों (Marks) को भी बिल्कुल सही-सही दर्ज करना चाहिए ताकि पोर्टल आपकी पात्रता को सही से पहचान सके।
अन्य समस्या किसी अन्य समस्या के लिए छात्रों को हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना पड़ेगा।

NSP Scholarship 2026-27 Registration Process:आवेदन कैसे करें?

एनएसपी किसी भी स्कॉलरशिप स्कीम हेतु आवेदन करने के लिए पहले OTR रजिस्ट्रेशन करना होता हैं, इसके बाद ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने पहले से OTR रजिस्ट्रेशन किया है, तो इन स्टेप्स की मदद से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • Step.1 scholarships.gov.in पर आना होगा।
  • Step.2 ऑफिशियल पोर्टल आने के बाद,  थ्री लाइन पर क्लिक करें।
  • Step.3 यहाँ पर Apply For Scholarship पर क्लिक करें।
  • Step.4 लॉगिन पेज आ जायेगा आधार नंबर भरें, Get OTP पर क्लिक करें। ओटीपी आएगा, उसे भरकर कैप्चा भरें और प्रोसीड पर क्लिक कर दें।
  • Step.5 यहाँ Apply Fresh पर क्लिक कर दें। और ज़रूरी इंस्ट्रक्शन को पढ़ें और एग्री करें।
  • Domicile State व अन्य जानकारी चयन करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • Step.6  प्रोसीड पर क्लिक कर दें।
  • Step.7 Fill एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • Step.8 विद्यार्थी कुछ डिटेल्स पहले से भरी होगी, नीचे आए रिलिजन, पता अन्य जानकारी भरने के बाद Next पर क्लिक कर दें।
  • Step.9 ऐकडेमिक डिटेल्स – इंस्टिट्यूट का नाम सेलेक्ट करें, और कोर्स रोल नंबर आदि जानकारी भरने के बाद Next पर क्लिक कर दें।
  • Step.10 स्कीम का चयन करके जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं।
  • Step.11 डॉक्यूमेंट अपलोड करें, जैसे कास्ट सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट या अन्य हो सकते हैं, फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • Step.12  Undertaking For Scholarship पूरा करें और फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें।
  •  इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं।

FAQ’s NSP Scholarship 2026-27 Registration Process

Q.1 नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

Ans- 1 जून 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Q.2 एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करना होता है?

Ans- एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर आना होगा। Apply for Scheme पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

Q.3 NSP पोर्टल पर एक विद्यार्थी कितने स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans- एक विद्यार्थी वर्ष 2026-27 के लिए केवल 1 स्कीम के लिए आवेदन कर सकता है।

Disclaimer: सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे NSP पोर्टल पर अपनी आवेदन प्रक्रिया निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ही पूर्ण कर लें। हमारा यह ब्लॉग केवल विद्यार्थियों की जानकारी और टेक्निकल मदद के लिए है। किसी भी योजना की सटीक और अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थियों को हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जांच करनी चाहिए।

Login Link Click Here
Official Website Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *