कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए मुस्कान स्कॉलरशिप के अंतर्गत 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। अगर आपकी भी पढ़ाई में पैसा रुकावट बन रहा है, तो यह छात्रवृत्ति आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकती है। मुस्कान स्कॉलरशिप 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। बच्चों को फॉर्म भरने के लिए 20 अगस्त 2026 तक मोहल्लत दी गई है। विद्यार्थी अपने फॉर्म को फिल करके व मुस्कान स्कॉलरशिप की अन्य जरूरी नियम व शर्तें पूरा करने के बाद स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकेंगे। मुस्कान स्कॉलरशिप छात्रों को 12,000 रुपये के अलावा मेंटरशिप सपोर्ट भी प्रदान करेगी जिससे विद्यार्थी अपने भविष्य में और चार चाँद लगा सकते हैं।”
Muskaan Scholarship 2.0 2026–27: मुस्कान स्कॉलरशिप का संचालन वाल्वोलिन कमिंस प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) द्वारा किया जा रहा है। जिन छात्रों के माता-पिता रिक्शा चालक हैं, या किसी प्रकार के बस, ट्रक या अन्य प्रकार के ड्राइवर हैं, उनके बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए इस छात्रवृत्ति की शुरुआत की गई है। अब तक केवल 17 राज्यों में यह स्कॉलरशिप दी जा रही है, जिसकी सूची नीचे दी गई है। यदि आप भी सूची में दिए गए राज्य के विद्यार्थी हैं तो इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने के बाद बच्चों का चयन उनके मेरिट व आय के अनुसार किया जाएगा, जिसमें कुछ अन्य नियम हो सकते हैं। हमने सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में साझा की है, जिसे चेक करने के बाद विद्यार्थी फॉर्म को फिल करके स्कॉलरशिप का फायदा उठा सकते हैं।
मुस्कान स्कॉलरशिप किन किन राज्यों में शुरू है? State Wise List Muskan Scholarship 2.0
इस स्कॉलरशिप का संचालन अभी तक केवल 17 राज्यों में किया जा रहा है, जिसकी सूचि टेबल में देखें।
| 1. आंध्र प्रदेश | 2. अरुणाचल प्रदेश |
| 3. असम | 4. बिहार |
| 5. छत्तीसगढ़ | 6. झारखण्ड |
| 7. कर्नाटक | 8. केरला |
| 9. मणिपुर | 10. मेघालय |
| 11. नागालैंड | 12. मिजोरम |
| 13. ओडिशा | 14. पुडुचेर्री |
| 15. तमिलनाडु | 16. सिक्किम |
| 17. तेलंगाना |
Eligibility Criteria For Muskan Scholarship 2.0 (पात्रता मापदंड)
- कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे छात्र मुस्कान स्कॉलरशिप फॉर्म भर सकते हैं। बशर्ते ऊपर दी गई 17 राज्यों की सूची में विद्यार्थी निवास करता हो।
- EWS कैटेगरी के बच्चे, या बस ड्राइवर, रिक्शा चालक, मैकेनिक के बच्चे पात्र हैं।
- विद्यार्थी के पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होने ज़रूरी हैं।
- VCPL कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- माता-पिता की आय (Income) 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Scholarship Amount & Other Benefits- (छात्रवृत्ति राशि और अन्य फायदे)
- जो भी अभ्यर्थी मुस्कान छात्रवृत्ति के लिए चयन किये जाएँगे, उन्हें ₹12,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी। हालाँकि, यह छात्रवृत्ति उनके फीस व अन्य खर्चे पर निर्भर करेगी; मान लीजिए आपकी फीस 5 हजार है, तो 5 हजार तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- स्कूल फीस के अलावा किताब, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, के खर्जे भी आवेदन के समय अपलोड करने पर दिए जाएँगे, ध्यान रहे 12000 में से ही दिए जाएंगे,
- मेंटरशिप सपोर्ट प्रदान की जाएगी।
आवेदन अंतिम तिथि – Registration Last Date
मुस्कान स्कॉलर्शॉप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, बच्चों को आवेदन करने की 20 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। इससे पहले आवेदन कर लें।
Selection Process For Muskaan Scholarship 2.0 2026–27
स्कॉलरशिप आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों का चयन इन चरणों के मुताबिक किया जाएगा।
| चरण | प्रक्रिया |
| 1. | सर्वप्रथम छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पूरा करना होगा। |
| 2. | आवेदन प्राप्त छात्रों की पात्रता व आर्थिक स्थिति चेक की जाएगी। |
| 3. | छात्रों द्वारा अपलोड किये गए सभी डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। |
| 4. | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जितने छात्र चयन किए जाएंगे, उनका इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू ऑनलाइन माध्यम से होगा, या फिर जिन क्षेत्रों में मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम कैंप लगेगा, वहाँ जाकर इंटरव्यू देना होगा। |
| 5. | फाइनल सिलेक्शन होने के बाद चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। |
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न –
जिन छात्रों का चयन इंटरव्यू के लिए किये जाएगा, ऐसे छात्रों को इस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते है।
| 1. | चयन होने पर छात्रों से उनके माता पिता के बारे में पूछा जा सकता है। |
| 2. | या फिर छात्रों से पिछले पढ़ाई के बारे में पूछा जा सकता है। |
| 3. | अभ्यर्थी जो भी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करेंगे, उनसे संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं। |
| 4. | स्कॉलरशिप की आवश्यकता आपको क्यों है।, इसके बारे में पूछा जा सकता हैं। |
| 5. | आपके भविष्य में क्या करना चाहते हैं, जैसे अन्य प्रकार के प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं। |
Important Document:आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज
आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज आवेदक के पास होने चाहिए।
| स्टूडेंट का डॉक्यूमेंट | आधार कार्ड, फीस रसीद, एडमिशन प्रूफ, आईडी कार्ड, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, पिछले वर्ष की ओरिजिनल मार्कशीट, |
| माता पिता का डॉक्यूमेंट | ड्राइविंग लाइसेंस, श्रमिक कार्ड, नौकरी प्रमाण पत्र |
| अन्य दस्तावेज | आय प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि। |
Note– यह डॉक्यूमेंट छात्रों को उनके आवश्यकता अनुसार देना होगा, यानी आपके पिता यदि ड्राइवर तो ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं।
Muskaan Scholarship 2.0 2026–27 Registration Process
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।

- होम बार पर Apply Now पर क्लिक कर दें।

- Student Details – यहाँ स्टूडेंट डिटेल्स में नाम डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर आधार कार्ड, ईमेल, फ़ोन नंबर आदि डिटेल को भरें।

- स्कूल के बारे में– जैसे स्कूल का नाम, कांटेक्ट पर्सन, डिस्ट्रिक्ट, राज्य, पिन कोड फिल करें।
- Parent/Guardian– यहाँ माता-पिता का नाम आदि डिटेल दर्ज करें।

- डॉक्यूमेंट अपलोड – एनरोलमेंट फोटो, स्टूडेंट फोटो, आधार कार्ड फोटो, मार्कशीट ओरिजिनल फोटो, फीस रसीद यूनिफार्म आदि का फोटो अपलोड कर दें।

- अकाउंट डिटेल – अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक नाम, IFSC कोड, पासबुक का फोटो अपलोड करें।
- Referred By– में Self या अन्य का चयन कर लें।
- Source– ऑनलाइन, या कैंप का सेल्क्ट करें,
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार आराम से आवेदन पूरा कर सकते हैं।
निष्कर्ष: इस आर्टिकल में मुस्कान स्कॉलरशिप के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसे कि आवेदन कैसे करना है, पात्रता, चयन प्रक्रिया आदि। विद्यार्थी 20 अगस्त 2026 से पहले आवेदन करके और इंटरव्यू क्लियर करने के बाद इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिन छात्रों का एक बार चयन हो जाता है, वे कक्षा 12वीं तक इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के पात्र हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए प्रत्येक वर्ष निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हुए छात्रवृत्ति का नवीनीकरण (Renewal) कराना होगा। साथ ही, नवीनीकरण स्कॉलरशिप प्रदाता के पास उपलब्ध फंड पर भी निर्भर करेगा।
Disclaimer: मुस्कान स्कॉलरशिप एक प्राइवेट स्कॉलरशिप है, जिसे Valvoline Cummins Pvt. Ltd. द्वारा शुरू किया गया है। विद्यार्थियों को बता दें कि इस स्कालरशिप के संबंध में अधिक और सटीक जानकारी के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएँ। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर scholarshipnews.co.in इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता है।
| महत्वपूर्ण लिंक |
| आवेदन लिंक | Click Here |
| नोटिफिकेशन | Download |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


