NSP Scholarship Status 2026-27: ऐसे चेक करें एनएसपी आवेदन का नया स्टेटस, जाने किस स्टेटस को मिलेगा पैसा

NSP Scholarship Status 2026-27

नेशनल स्कालरशिप आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। और अब तक लाखो बच्चों ने अपने पात्रता के अनुसार स्कीमों का चयन करके आवेदन भी पूरा कर लिया होगा, लेकिन नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना ही बड़ी बात नहीं है, आवेदन के साथ-साथ स्टेटस बच्चों का सबसे अहम होता है। जिसके अनुसार गवर्नमेंट बच्चों के खाते में स्कॉलरशिप रिलीज़ करती है। यदि आपने भी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किसी भी स्कीम के लिए आवेदन किया है, और अपने करंट स्टेटस को चेक करना चाहते है। तो अवश्य चेक कर लें यदि आवेदन में किसी प्रकार का डिफेक्ट प्राप्त हुआ हैं। तो फॉर्म लॉगिन करने के बाद एडिट करके उसका सुधार कर लें, जिसके बाद पुनः फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जायेगा। इसके बाद डिफेक्टिव हटा दिया जाएगा। 

NSP Scholarship Status

“नेशनल स्कॉलरशिप स्टेटस तीन लेवल पर वेरीफाई किया जाता है, पहले छात्रों के स्टेटस को इंस्टीट्यूट लेवल पर जांच की जाती है, फिर डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर और स्टेट नोडल ऑफिसर, तथा मिनिस्ट्री नोडल ऑफिसर से जांच की जाती है। इन जगहों से जांच पूरा होने के बाद छात्रों के फॉर्म को वेरीफाई किया जाता है। यह केवल फॉर्म भरने और फॉर्म वेरीफाई करने तक का सफर है। इसके बाद मेरिट बेस स्कॉलरशिप स्कीम की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, तथा पेमेंट खाते में भेजे जाने की अलग प्रक्रिया होती है। और इसके लिए भी कुछ जरूरी काम करने होते हैं। अन्यथा आवेदन फॉर्म भले ही वेरीफाई हो जाता है। लेकिन पेमेंट कुछ कारणों से रुक सकता है। इस लेख में एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस वेरीफाई होने से जितनी भी चीजें एक छात्र को जरूरी होती हैं। जिससे बिना रुके पेमेंट आ सके इस आर्टिकल में उपलब्ध हैं।”

NSP Scholarship Status 2026-27-Highlight

पोर्टल नाम NSP
स्टेटस लेवल Fresh/Renewal
वेरिफिकेशन लेवल INO/DNO/SNO/MNO
एप्लीकेशन स्टेटस Active
स्टेटस कब आएगा फॉर्म भरने के बाद
एकेडेमिक ईयर 2026-27
स्टेटस मोड online
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in
कैटेगरी एनएसपी स्कॉलरशिप

National Scholarship Status 2026-27:Important Date

दोस्तों आपको बता दे एनएसपी स्कॉलरशिप में सभी स्कीमों के स्टेटस जारी होने की तिथि अलग अलग हो सकती हैं, यहाँ हमने नेशनल स्कॉलरशिप स्टेटस की प्रमुख स्कीमों के नाम और स्टेटस की तिथि बताई हैं।

स्कीम नाम डिफेक्टिव एप्लीकेशन अंतिम तिथि इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन अंतिम तिथि  DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन अंतिम तिथि 
PMSS For Wards Of States/UTs 15 नवंबर 2026 15 नवंबर 2026 30 नवंबर 2026
AICTE – Scholarship Scheme 15 नवंबर 2026 15 नवंबर 2026 30 नवंबर 2026
PM YASASVI Central Sector Scheme for College 15 नवंबर 2026 15 नवंबर 2026 30 नवंबर 2026
Central Sector Scholarship For SC Students 15 नवंबर 2026 15 नवंबर 2026 30 नवंबर 2026
NMMS Scholarship 15 सितम्बर 2026 15 सितम्बर 2026 30 सितम्बर 2026
Icar National Talent Scholarship 15 सितम्बर 2026 15 सितम्बर 2026 30 सितम्बर 2026
National Renewable Energy Fellowship Scheme 15 सितम्बर 2026 15 सितम्बर 2026 30 सितम्बर 2026

Note– यदि आपने किसी अन्य स्कीम के लिए आवेदन किया हैं, जिसका नाम इस सूची में नहीं हैं जानने के लिए NSP  वेबसाइट पर करें।

NSP Scholarship Status Verification Process: (स्टेटस वेरिफिकेशन प्रक्रिया)

1. कॉलेज स्तर से वेरिफिकेशन आवेदन करने के 2 से 4 दिनों के भीतर कॉलेज से फॉर्म वेरीफाई व फॉरवर्ड कर दिया जाता है।
2. डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर कॉलेज से वेरीफाई होने के बाद सीधा डिस्ट्रिक्ट लेवल पर नोडल ऑफिसर द्वारा वेरीफाई किया जाता है।
3. स्टेट नोडल ऑफिसर डिस्ट्रिक्ट से भी फॉर्म वेरीफाई होने के बाद स्टेट नोडल ऑफिसर से फॉर्म वेरीफाई किया जाता है।
4. मिनिस्ट्री नोडल ऑफिसर राज्य नोडल ऑफिसर से फॉर्म वेरीफाई होने के बाद मिनिस्ट्री नोडल ऑफिसर से फॉर्म वेरीफाई होता है।
5. PFMS अंत में पीएफएमएस से स्कॉलरशिप भेजी जाती है।

NSP Scholarship 2026-27: कैसे स्टेटस होने पर छात्रवृत्ति भेजी जाती है?

दोस्तों, यदि आपने अपने स्टेटस को चेक कर लिया है और जानना चाहते हैं। कैसे स्टेटस को एनएसपी की तरफ से स्कॉलरशिप भेजी जाती है? तो हम अपने अनुभव के अनुसार बता रहे हैं। कैसा स्टेटस होने पर छात्रवृत्ति का भुगतान भेजा जाता है?

  • सबसे पहले दोस्तों, स्कॉलरशिप का पेमेंट ऐसे ही छात्रों के खाते में भेजा जाता है। जिनका आवेदन फॉर्म कॉलेज स्तर से वेरीफाई और अप्रूव होता है। हम उदाहरण के लिए बता रहे हैं कि कैसा स्टेटस होने पर स्कॉलरशिप भेजी जाएगी।
Verified By School/Institute Yes होना चाहिए
Verified By Department/Nodal Officer Yes- होना चाहिए
Found Duplicate By System No- होना चाहिए
Selected For Scholarship/ Merit list Yes- होना चाहिए
Scholarship Amount/ Processed From NSP to PFMS Yes- होना चाहिए

Smt Meena Srivastav की ज़रूरी सलाह: 

जैसा कि आपको पहले ही बताया गया था, फॉर्म वेरीफाई होने से स्कॉलरशिप नहीं आ जाती है। और भी कुछ कारण हो सकते हैं। जिनके वजह से स्कॉलरशिप का पेमेंट रुक सकता है, चलिए जानते है, मीना श्रीवास्तव इस पर क्या बताती हैं, छात्रों को कौन-कौन  से काम और करने चाहिए।

  • स्टूडेंट का सबसे पहले डीबीटी चालू होना चाहिए। कई बार फॉर्म वेरीफाई होने के बाद भी डीबीटी चालू न होने की वजह से स्कॉलरशिप रुक जाती है।
  • छात्रों को तुरंत आधार सीडिंग स्टेटस चेक करना चाहिए। आधार सीडिंग न होने पर तुरंत करें।
  • छात्रों के बैंक डिटेल जैसे IFSC- कोड अकाउंट नंबर आदि जानकारी सही होनी चाहिए।
  • बैंक का लिमिट चेक कर लें कम होने पर बढ़वाना लेना चाहिए।

NSP Scholarship Status 2026-27 कैसे चेक करें?

  • एनएसपी स्टेटस चेक करने हेतु scholarships.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Student लिंक पर क्लिक करें जैसा ऊपर इमेज में दिख रहा है।
  • ऐसा पेज आएगा, यहाँ Apply For Scholarship के नीचे लॉगिन पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट का आधार नंबर दर्ज करें, Get OTP पर क्लिक करें।
  • ओटीपी रिसीव होगा उसे फील करें, कैप्चा भरने के बाद प्रोसेस पर क्लिक करें,
  • लॉगिन होने के बाद, एप्लीकेशन के सामने Proceed पर क्लिक करें।
  • स्टेटस आ जायेगा, जिसमे अपना करंट स्टेटस को चेक करें, पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष: इस हिंदी आर्टिकल में नेशनल स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के अलावा, कैसा स्टेटस होने पर स्कॉलरशिप भेजी जाएगी और छात्रों को कौन-कौन से ज़रूरी काम करने चाहिए, जैसी सभी महत्वपूर्ण चीज़ों की जानकारी प्रदान की गई है। सभी विद्यार्थी अपने स्टेटस को समय पर अवश्य चेक करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव के अनुसार छात्रों की मदद के लिए बताई गई है। फिर भी यदि इसमें कोई कमी नज़र आती है, तो विद्यार्थी एनएसपी (NSP) के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करें और स्टेटस के अलावा अन्य जानकारियों की जांच करें। इस लेख में उपलब्ध जानकारी को केवल एजुकेशनल परपोज़ (शैक्षणिक उद्देश्य) के लिए तैयार किया गया है।

स्टेटस लिंक  Login
ऑफिशियल वेबसाइट  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *