Kotak Junior Scholarship 2026 Online Apply: 10th पास के लिए ₹3500/महीना स्कॉलरशिप, डायरेक्ट लिंक

Kotak Junior Scholarship 2026 Online Apply

कोटक जूनियर स्कॉलरशिप 10वीं पास छात्रों को 11वीं और 12वीं में अध्ययन के लिए ₹3,500 रुपये प्रति माह की दर से स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं SSC/CBSE/ICSE बोर्ड से 85% से ज्यादा अंकों से पास किया है, ऐसे सभी छात्रों को कोटक जूनियर स्कॉलरशिप का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। इस छात्रवृत्ति का लाभ वही छात्र उठा सकते हैं, जिनका स्कूल Mumbai Metropolitan Region (MMR) में स्थित है। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसकी डायरेक्ट लिंक यहाँ दी गई है। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए 30 जून 2026 तक पोर्टल खुला रहेगा। आवेदन करने की महत्वपूर्ण गाइडलाइन इस आर्टिकल में दी गई है।

कोटक जूनियर स्कॉलरशिप प्रोग्राम क्या है?

कोटक एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एक मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के उन होनहार छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाती है, जिन्होंने 10वीं कक्षा में न्यूनतम 85% अंक प्राप्त किए हैं और 11वीं-12वीं में आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन लिया है। चयनित छात्रों को ₹3,500 प्रति माह के हिसाब से 21 महीनों तक कुल ₹73,500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। पात्र छात्रों का चयन 10वीं के मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज होने ज़रूरी है जिसकी सूची निचे दी गई है।

संक्षिप्त विवरण-Kotak Junior Scholarship 2026

टाइटल Kotak Junior Scholarship 2026 Online Apply
फाउंडेशन Kotak Education Foundation (KEF)
लाभ 3500/प्रति माह
लाभार्थी 10वीं पास
आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि 12 मई से 30 जून 2026 तक
टोटल स्कॉलरशिप 4716
आवश्यक परसेंटेज 85%

Kotak Junior Scholarship 2026-27 Benefits (फायदे)

  • सबसे प्रमुख्य बेनिफिट्स जो छात्रों को मिलेगा प्रति माह ₹3500 रूपये, जोकि पुरे 21 महीने तक दिए जाएंगे। पूरी राशि ₹73,500 रूपये।
  • मेंटरशिप सपोर्ट (जिसमे छात्रों को पर्सनल लेवल पर पढाई के क्षेत्र में मदद दी जाएगी)
  • ऐकडेमिक असिस्टेंस ( छात्रों के पढाई लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था दी जाएगी।
  • करियर गाइडेंस ( विद्यार्थी के पढाई के लिए क्या सही है उचित गाइड प्रदान की जाएगी।
  • एक्सपोज़र विजिट्स ( छात्रों के बेहतर से बेहतर शिक्षा के लिए एजुकेशनल विजिट कराया जायेगा, जिससे वह नई नई चीजे सिख सकें।

Kotak Junior Scholarship Kab Aayegi 2026

जो भी स्टूडेंट कोटक फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए चयन किये जाएंगे, उनके खाते में यह स्कॉलरशिप 11वीं में प्रवेश लेने के हर 3 महीने पर दिया जायेगा, यानि की यह स्कॉलरशिप हर महीने नहीं दी जाती है, हर तीन महीने पर 3 महीने की स्कॉलरशिप 3500 रूपये के हिसाब से कुल 10500 रूपये दिए जाएंगे, स्कॉलरशिप का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

Kotak Junior Scholarship Eligibility 2026-27 (पात्रता) 

  • कक्षा 10वीं में विद्यार्थी को SSC/CBSE/ICSE बोर्ड से 85% मार्क्स लाना आवश्यक होगा।
  • विद्यार्थी के परिवार की एक वर्ष की आय ₹3,20,000 रूपये से ज्यादा न हो।
  • Mumbai Metropolitan Region (MMR) में निवास करता हो।
  • कैंडिडेट का एडमिशन कक्षा 11वीं में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स में स्ट्रीम से होना चाहिए। ध्यान रहे यह कॉलेज स्कूल Mumbai Metropolitan Region (MMR) में, होना चाहिए।
  • Kotak Education Foundation कर्मचारियों के बच्चें इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं है।

Kotak Junior Scholarship Registration Date 2026: (आवेदन तिथि)

रजिस्ट्रेशन डेट 12-05-2026
रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 30-06-2026
स्कॉलरशिप कब आएगी एडमिशन से 3 महीने बाद

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

1 छात्रों का चयन उनके 10वीं कक्षा के अंको तथा परिवार के आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगी।
2. सबसे पहले छात्रों का चयन उनकी पात्रता पर किया जाएगा।
3. दूसरे चरण में आवेदन किए हुए सभी छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे।
4. कोटक फाउंडेशन के तरफ से सेलेक्ट कंडीडेट का इंटरव्यू कॉल के माध्यम से लिया जायेगा।
5. फाइनल सिलेक्शन कैंडिडेट के इंटरव्यू और अन्य जानकारी के बाद की जाएगी।

Important Document:

आवेदन करने के लिए यह डॉक्यूमेंट विद्यार्थी के पास होना ज़रूरी है।

  • SSC/CBSE/ICSE बोर्ड 10वीं मार्कशीट।
  • आय प्रमाण पत्र ( महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी, वर्ष 2025-26 या 2026-27)
  • राशन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मृत्यु सर्टिफिकेट, (यदि माता पिता में से किसी एक की मृत्यु हुई हो)
  • बैंक का पासबुक।
  • ITR,Form 26AS, Form 16, आदि।

इस स्कॉलरशिप पर भरोसा क्यों करें?

कोटक एजुकेशन फाउंडेशन स्कॉलरशिप एक प्राइवेट फाउंडेशन स्कॉलरशिप है, न की सरकारी स्कॉलरशिप है। इस लिए बच्चों के मन में एक प्रश्न हो सकता है, आखिर  इस छात्रवृत्ति पर विश्ववास क्यों करें, तो आपको साफ शब्दो में बता दें। अब तक इस छात्रवृत्ति के लिए हजारो बच्चों को लाभ दिया जा चूका है। और कोटक एक प्रसिद्ध प्राइवेट बैंक है, जिसे आरबीआई द्वारा लाइसेंस प्राप्त हुआ है। इस लिए पात्र छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है।

Kotak Junior Scholarship 2026 Online Apply: आवेदन प्रक्रिया

  • कोटक जूनियर स्कॉलरशिप 2026 आवेदन करने के लिए kotakeducationfoundation.org गूगल पर सर्च करके आए।
  • यहाँ आने के बाद रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म लिंक खुल जाएगी, स्टूडेंट को यहाँ नाम, माता पिता नाम, डेट ऑफ़ बर्थ एड्रेस, आय प्रमाण आदि डिटेल फील करके सबमिट कर दें। इस प्रकार आवेदन पूर्ण कर सकते है।

FAQ’s  Kotak Junior Scholarship 2026

Q.1 कोटक जूनियर स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि ?

Ans- आवेदन अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक निर्धारित है।

Q.2 कोटक जूनियर स्कॉलरशिप आवेदन कैसे करें?

Ans- आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आएँ।

Disclaimer:कोटक जूनियर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बाद छात्रों की मेरिट का चयन फाउंडेशन अपने नियम और शर्तों के अनुसार ही करेगी। यहाँ पर हम केवल बच्चों की मदद के लिए इस आर्टिकल को स्वयं वेरीफाई करके पब्लिश कर रहे हैं। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन करने के लिए कोटक एजुकेशन फाउंडेशन स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पेज पर जाएं और स्वयं भी वेरीफाई करें। इस आर्टिकल का उद्देश्य केवल सही जानकारी और छात्रों तक स्कॉलरशिप की सूचना पहुंचाना है।

Apply Link Click Here
आधिकारिक वेबसाइट  Click Here
नोटिफिकेशन पीडीऍफ़  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *