AICTE Swanath Scholarship Scheme 2026-27: अनाथ, डिग्री और डिप्लोमा छात्रों को मिलेगी ₹50,000 की छात्रवृत्ति, आवेदन शुरू

AICTE Swanath Scholarship Scheme 2026-27: ऐसे छात्र जिनके माता-पिता नहीं हैं, या फिर कोरोना के समय किसी एक की मृत्यु हो गई थी, या किसी भयंकर रोग से पीड़ित हैं जैसे कैंसर, या किसी दुर्घटना में 80% से अधिक विकलांग हो चुके हैं, और अपने बच्चों के पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा सकते हैं, ऐसे बच्चों के लिए AICTE Swanath Scholarship Scheme बेहतर विकल्प हो सकता है। बता दें, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर Technical Education (AICTE) के तरफ से डिग्री डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्रों के लिए एआईसीटीई से संबंधित किसी भी कॉलेज के छात्रों को जिन्होंने किसी भी वर्ष में प्रवेश लिया है, AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर सकते हैं। और इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करके पूरे 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रति वर्ष प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल पोर्टल एनएसपी पर शुरू हो चुकी है।

AICTE Swanath Scholarship Scheme 

विद्यार्थियों को पहले एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करना होगा, आवेदन के बाद मेरिट के अनुसार चयनित सभी विद्यार्थियों को हर साल 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप कोर्स की अवधि पर निर्भर करेगी, यानी यदि 4 वर्ष का कोर्स है, तो पूरे चार वर्ष स्कॉलरशिप दी जाएगी। दोस्तों, साफ शब्दों में कहें तो ये स्कॉलरशिप सबके लिए नहीं है, क्योंकि इसमें मेरिट का अहम रोल है। हम आपको इस लेख में सुझाव भी देंगे कि कौन से छात्रों को इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करना चाहिए। खैर कई छात्र ऐसे भी होते हैं, जिनका चयन पहले ही इस छात्रवृत्ति के लिए हो चुका है और इस वर्ष स्कॉलरशिप का पेमेंट भी प्राप्त हुआ था, तो ऐसे छात्रों को रिन्यूअल करना होगा। और रिन्यूअल में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, आइए इस लेख की मदद से सारी जानकारी समझते हैं।

AICTE Swanath Scholarship 2026-27-Quick Info

छात्रवृत्ति का नाम एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप
संगठन ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE)
कोर्स टेक्निकल/डिग्री 
अकेडमिक ईयर 2026-27
स्कॉलरशिप की राशि ₹50,000 प्रति वर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि 01-06-2026
अंतिम तिथि 31-10-2026
आधिकारिक पोर्टल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप के लिए आवेदन एनएसपी पोर्टल पर 1 जून 2026 से शुरू किया गया है, छात्र इसके लिए आवेदन 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे, अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को तालिका में चेक करें।

महत्वपूर्ण इवेंट अंतिम तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 01-06-2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31-10-2026
डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026
इंस्टीट्यूट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026
DNO/SNO/MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

पात्रता मापदंड (AICTE Swanath Scholarship Scheme Eligibility Criteria 2026-27)

  • विद्यार्थी के माता-पिता की आय 8 लाख से ज्यादा होने पर आवेदन नहीं कर सकेंगे, साथ में राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेश (UT) द्वारा जारी Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) देना होगा। यह प्रमाण पत्र Tehsildar, SDM, या Revenue Officer द्वारा जारी होना चाहिए।

  • जो भी छात्र AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में 1st, 2nd, 3rd या 4th ईयर में रेगुलर डिग्री/डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं, वे आवेदन के लिए पात्र हैं।

  • यदि स्टूडेंट अनाथ है, या फिर माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु कोरोना काल में हुई थी, या किसी भयानक बीमारी से पीड़ित हैं (जैसे कैंसर आदि), या फिर किसी दुर्घटना के दौरान 80% विकलांग हो चुके हैं, तो इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

  • या Army, Navy, Air Force के बच्चे या केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, ITBP, CISF आदि) के शहीद जवान के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भर सकेंगे।

  • सबसे ज़रूरी बात यह है कि विद्यार्थी पहले से किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।

Selection Process (एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया)

टेक्निकल चयन प्रक्रिया  डिप्लोमा चयन प्रक्रिया 
B.Tech, B.E., B.Pharm आदि कोर्स के लिए आवेदित छात्रों का चयन 10वीं 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा डिप्लोमा छात्रों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा
12वीं में ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को प्राथमिकता पहले दी जाएगी। 10वीं कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र का चयन पहले होगा।
दो आवेदकों की 12वीं में अंक समान होने पर 10वीं में ज्यादा नंबर पाने वाले छात्रों का चयन पहले किया जायेगा। 10वीं में अंक बराबर होने पर उम्र सीमा के आधार पर चयन होगा। ये भी बराबर है तो माता पिता के आय के अनुसार चयन किया जायेगा।
यदि 10वीं 12वीं में भी अंक समान हैं, तो उम्र सीमा देखी जाएगी, ये भी समान होने पर आय के अनुसार सेलेक्शन होगा। SC, ST, OBC, EWS, PwD कोर्स के आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।

AICTE Swanath Scholarship Scheme 2026-27: किसे आवेदन करना चाहिए?

  • हमारे एक्सपर्ट के अनुसार इस छात्रवृत्ति के लिए उन्ही छात्रों को आवेदन करना चाहिए। जिनके 10वीं 12वीं 80-85% अंक है।
  • वैसे माता पिता की आय 8 लाख से कम होनी चाहिए, यदि माता पिता की आय 4 लाख तक है, तो आवेदन करना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर से आधार लिंक होना चाहिए, और फॉर्म भरते समय सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योकि एक बार आवेदन रिजेक्ट होने पर दुबारा मौका नहीं मिलता है।

आवश्यक डॉक्यूमेंट –

  • 10वीं 12वीं की मार्कशीट।
  • डेथ सर्टिफिकेट।
  • Tehsildar/SDM द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र।
  • Bonafide Certificate (कॉलेज स्तर से)
  • जाति  सर्टिफिकेट।
  • आधार कार्ड।
  • शहीद जवान का प्रमाण पत्र / संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सर्टिफिकेट आदि।

AICTE Swanath Scholarship Scheme Renewal 2026-27

जिन छात्रों का चयन पिछले वर्ष हुआ था, ऐसे छात्रों के फॉर्म को रिन्यूअल करना होगा, रिन्यूअल के लिए आवेदक ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। और जल्द अपना आवेदन रिन्यू करें, रिन्यू करने के लिए ज़रूरी डॉक्युमेंट्स –

  • Promotion Certificate
  • Bonafide Certificate

AICTE Swanath Scholarship Scheme Registration 2026: (आवेदन प्रक्रिया)

दोस्तों AICTE स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शुरू हो चुकी है। इस स्कॉलरशिप के लिए पहले OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके स्कीम का चयन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।

हम आपके आवेदन को आसान बनाने के लिए OTR रजिस्ट्रेशन या स्कीम हेतु रजिस्ट्रेशन करने की लिंक साझा कर रहे है। जिस पर क्लिक कर के समझ सकते है। इस छात्रवृत्ति  के लिए OTR/ Login आवेदन कैसे करना है।

OTR Registration प्रक्रिया Click Here
Scheme Registration Click Here

Disclaimer: इस लेख में AICTE Swanath Scholarship Scheme के लिए आवेदन करने के बारे में बताया गया है और सभी जानकारी स्वयं वेरीफाई करके पब्लिक की गई है। हमने अपना पर्सनल अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किया है, जिससे उन्हें आवेदन करने में कोई समस्या न हो। इसके बाद भी यदि कोई समस्या या संशय होता है, तो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन व अन्य चीजें अवश्य चेक करें।

AICTE स्वनाथ नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ Click Here
OTR/LOGIN OTR/LOGIN
आधिकारिक वेब्स  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *