LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: रजिस्ट्रेशन कैसे करें? योग्यता और जरूरी दस्तावेज जानें

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026:भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अंतर्गत LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 की शुरुआत की गई है। इस स्कॉलरशिप की मदद से जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को LIC Golden Jubilee Foundation की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जितने भी विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं, जिनके माता-पिता की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ पास की है, वे सभी इसके लिए आवेदन करके 40 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते है, जो की अलग-अलग कोर्सेज (जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन) के लिए अलग-अलग हो सकती है।

Note: ध्यान दें कि सामान्य तौर पर 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र (Boys) इसका लाभ नहीं उठा सकते है, लेकिन 10वीं के बाद केवल डिप्लोमा, टेक्निकल कोर्स या आईटीआई (ITI) करने पर ही पात्र होंगे। लेकिन LIC की तरफ से छात्राओं (Girl Students) के लिए एक विशेष योजना है, जिसके तहत 10वीं पास करने के बाद 11वीं और 12वीं (10+2 pattern) की पढ़ाई करने वाली लड़कियां भी आवेदन कर सकेंगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship

आपको बता दे एलआईसी जुबली स्कालरशिप उन छात्रों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो पैसे के वजह से अपनी आगे की पढाई पूरा नहीं कर सकते है। जुबली स्कालरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया आमतौर पर सितम्बर महीने में शुरू की जाती है, हम आपको इस लेख आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बतायेगे, और आपको इस स्कालरशिप हेतु आवेदन करने के जरुरी दस्तावेज की भी जानकारी देंगे, जिसे तैयार रखें अगर आपने हालही में 12वीं पास किया है, और किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने जा रहे है, तो आवेदन कर सकते है, लेकिन प्रथम वर्ष में आवेदन होने पर ही इस स्कालरशिप का फॉर्म भर सकते है, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन भरी जाती है।  जो भी विद्यार्थी इस स्कालरशिप के लिए चयनित होता है, उसे स्कालरशिप उसके कोर्स की अवधि तक प्रत्येक वर्ष दी जाएगी।

LIC Golden Jubilee Course-wise Scholarship Amount: (स्कालरशिप राशि)

दोस्तों जैसा की आपको पहले बताया सभी कोर्सेज के लिए छात्रवृत्ति राशि अलग अलग होती है, आइये जानते है, किस कोर्स में कितने छात्रवृत्ति मिलती है।

कोर्सेज स्कालरशिप राशि
MBBS, BAMS, BHMS,
BDS
40,000/ वर्ष दो किस्तों में
इंजीनियरिंग BE, BTECH, BArch, आदि 30,o00/ वर्ष 2 क़िस्त में
ग्रेजुएशन- (BA,B.sc,B.com.Etc) इंटीग्रेटेड कोर्स, वोकेशनल कोर्स, आईटीआई 2,0000/ वर्ष 2 क़िस्त में
इंटरमीडिएट / 10+2 वोकेशनल कोर्स, डिप्लोमा कोर्स 2 वर्ष के लिए (केवल लड़कियों के लिए ) 15000/ वर्ष 2 किस्तों में दिए जायेगे, (7500-7500)

Highlight-LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

हम आपके बीच एलआईसी गोल्डन स्कालरशिप की शार्ट डिटेल साझा कर रहे है।

फाउंडेशन

Golden Jubilee Foundation

स्कालरशिप का नाम LIC Golden Jubilee Scholarship 2026
स्कालरशिप अमाउंट 40000/ वर्ष हजार तक (2 इन्सटॉलमेंट में)
एप्लीकेशन डेट सितम्बर 2026 (संभावित)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
वेबसाइट licindia.in
स्कालरशिप लोकेशन All Over India
वर्ष 2026

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: आवेदन कब शुरू होगा?

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कालरशिप के लिए आवेदन हमेशा सितंबर महीने में शुरू होता है। किन्तु अभी तक इस स्कालरशिप के लिए आवेदन हेतु कोई भी तिथि जारी नहीं हुई है, तो यह कह देना आवेदन सितम्बर में शुरू होगा जल्दबाजी होगी ,लेकिन आपके लिए एक बड़ी अपडेट है—हमने इस स्कॉलरशिप से संबंधित विभाग के अधिकारियों से सीधे संपर्क किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना है। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जैसे ही फॉर्म लाइव होंगे, हम सबसे पहले आपको सूचित करेंगे।”

LIC गोल्डन जुबली स्कालरशिप के लिए पात्रता मापदंड ? 

  • इस स्कालरशिप के लिए देश के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी विद्यार्थी को 10वीं 12वीं में 60% मार्क्स लाना अनिवार्य है।
  • सभी आवेदकों की फैमिली इनकम 4.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते है, जिन्होंने 10वीं 12वीं पास करके किसी भी कोर्स में प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया है।
  • 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कालरशिप के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)

दोस्तों इस स्कालरशिप के लिए चयन प्रक्रिया विद्यार्थी के 10वीं 12वीं के अंको के आधार पर की जाएगी। जिस बच्चें का नंबर ज्यादा होगा लेकिन माता-पिता की वार्षिक आय (Income) कम ऐसे छात्रों को इस स्कालरशिप में सिलेक्शन मिलने के प्रबल सम्भावना है।

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कालरशिप के लिए किसे आवेदन करना चाहिए ?

जैसा की आपको पता हो चूका है, 10वीं 12वीं में 60% अंक और 4.5 लाख फॅमिली इनकम होने पर आवेदन कर सकते है, लेकिन आपको बता दे, इस स्कालरशिप के लिए इतना ही नहीं काफी है, यह स्कालरशिप पूरी तरह मेरिट आधारित है, हमारे एक्सपर्ट के अनुसार इस स्कालरशिप के लिए ऐसे छात्रों को आवेदन करना चाहिए।

  • यदि आपके माता-पिता की आय 2.5 लाख तक है या इससे भी कम है, तो बेझिझक आवेदन करें। क्योंकि LIC फाउंडेशन की तरफ से साफ-साफ कहा गया है कि पहले सिलेक्शन 2.5 लाख तक आय वाले बच्चों का होगा।
  • 10वीं 12वीं में अंक 80% तक है तो आवेदन निश्चित कर सकते है, या फिर आय (Income) कम है, और 10वीं 12वीं में अंक 70-75% तक है, तो भी कर सकते है।
  • यदि एक विद्यार्थी 10वीं के आधार पर आवेदन करता है, और दूसरा 12वीं पूरा करके आवेदन करता है, तो 12वीं कक्षा को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि बच्चों के अंक बराबर होते हैं, तो जिस बच्चे की आय कम है उसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आखिरी शब्द: जिस बच्चे का परसेंटेज ज्यादा है और आय कम है, तो ऐसे बच्चे बिना कुछ सोचे आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने हेतु दस्तावेज –

अगर आप पूरी डिटेल जानने के बाद आवेदन करने की सोच रहे है, तो आपके पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र,  निवास प्रमाण पत्र, 10वीं 12वीं मार्कशीट, बैंक अकॉउंट, आदि डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

LIC Golden Jubilee Scholarship Form Online Apply (आवेदन कैसे करें)

  • licindia.in ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करें।
  • इस पेज के ऊपर अप्लाई का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।
  • राज्य, जिला सलेक्ट करें। कंडीडेट का नाम  सर नाम , पिता का नाम डेट ऑफ़ बर्थ, आदि डिटेल भरें।
  •  एड्रेस, के आलावा अन्य डिटेल भरें,
  • डॉक्यूमेंट अपलोड में – कंडीडेट का आय, एडमिशन प्रूफ, 10वीं 12वीं मार्कशीट अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Note: इस स्कालरशिप के लिए अभी आवेदन नहीं शुरू हुआ है, आवेदन शुरू होने के बाद इस प्रकार आवेदन कर सकेंगे।

FAQ’s LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

Q.1 एलआईसी गोल्डन जुबली स्कालरशिप आवेदन कब शुरू होगा?

Ans- अभी तक आवेदन शुरू नहीं हुआ है। सितम्बर अंतिम सप्ताह में आवेदन शुरू होने की उम्मीदे है।

Q.2 LIC Golden Jubilee स्कालरशिप आवेदन कैसे करें ?

Ans- आवेदन करने के लिए licindia.in पर जाना होगा

आवेदन लिंक   Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट  Click Here
2025 नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *