Dr. Ambedkar Medhavi Chhattar Sansodhit Yojna 2026: आवेदन कैसे करें, पात्रता व अन्य लेटेस्ट अपडेट देखें

डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत हरियाणा सरकार 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुएशन पास मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। यदि आप हरियाणा राज्य के अभ्यार्थी हैं और हाल ही में 10वीं/12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करके आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को कोर्स के अनुसार लगभग ₹8,000 से ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। 10वीं या 12वीं पास करने के बाद यदि छात्र किसी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेता है, तो वह इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन आवेदन करने के लिए छात्र को इस स्कॉलरशिप योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। जिसके विषय में इस लेख में बताया गया है।

Dr. Ambedkar Medhavi Chhattar Sansodhit Yojna 2026

डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का लाभ विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा कुछ रियायत भी प्रदान की गई है। अर्थात यदि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आवेदन हेतु 65% अंक आवश्यक हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी 60% अंकों पर भी आवेदन करके स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। आप फ़िक्र न करें, हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे कि किस कक्षा एवं कोर्स के लिए कितने प्रतिशत अंक आवश्यक हैं तथा किस कोर्स के विद्यार्थियों को कितनी स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन Saral Haryana Portal पर करना होगा। विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसे फॉलो करने के बाद आवेदन कर सकेंगे।

Note: अभ्यर्थी ध्यान दें, इस स्कालरशिप योजना के लिए केवल SC/BC-A/BC-B कैटेगरी के बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं।

डॉ आंबेडकर मेधावी छात्र संसोधित स्कालरशिप आवेदन कब शुरू होगा 2026?

सबसे पहले आपको साफ कर दें, इस स्कालरशिप के लिए आवेदन कब शुरू होगा, बता दें अभी तक डॉ आंबेडकर मेधावी छात्र संसोधित स्कालरशिप के लिए आवेदन शुरू नहीं हुआ है, अगर पिछले वर्ष की बात की जाए तो, 15 अगस्त 2025 को आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ था, और इस स्कालरशिप के लिए आवेदन अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 थी, अगर वर्ष 2026-27 की बात की जाए तो इस स्कालरशिप के लिए आवेदन जुलाई अगस्त से शुरू होने की सम्भावनाये नजर आ रही है।  जैसा कि पहले बताया गया, आवेदन तिथि को लेकर कोई भी घोषणा नहीं हुई है। विद्यार्थी ऑफिसियल वेबसाइट haryanascbc.gov.in पर विजिट करते रहें। जैसे ही कोई सूचना प्राप्त होगी, आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Overview-Dr. Ambedkar Medhavi Chhattar Sansodhit Scholarship 2026

स्कीम नाम

Dr. Ambedkar Medhavi Chhattar Sansodhit Yojna 2026

स्कालरशिप राशि रेंज 80000 से 12000
आवेदन तिथि जुलाई अगस्त (संभावित )
राज्य हरियाणा
वर्ष 2025-26
एप्लीकेशन मोड ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट haryanascbc.gov.in

डॉ आंबेडकर मेधावी छात्र संसोधित स्कालरशिप आवेदन करने हेतु पात्रता: (Eligibility Criteria)

  • सबसे पहले जो भी स्टूडेंट आवेदन करना चाहते है, उन्हें हरियाणा राज्य का मूल्य निवासी होना जरुरी है,
  • माता पिता की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • अगर आप BC-A/BC-B कैटेगरी के स्टूडेंट हो तो केवल 10वीं पास करने के बाद 11वीं व डिप्लोमा के लिए ही आवेदन कर सकते है।
  • अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के विद्यार्थी 10वीं 12वीं पास 11वीं से 12वीं व यूजी पीजी किसी भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कैटेगरी वाइज परसेंटेज क्राइटेरिया 2026

छात्रों के जानकारी के लिए निचे टेबल में कैटेगरी वाइज परसेंटेज क्राइटेरिया बताया गया है, ग्रामीण व शहरी से आवेदन करने हेतु इतना परसेंटेज होना जरुरी है।

कैटेगरी कक्षा Urban शहरी क्षेत्र (न्यूनतम %) Rural ग्रामीण क्षेत्र (न्यूनतम %)
SC 10th 70% 60%
12th 75% 70%
स्नातक (Graduation) 65% 60%
BC-A 10वीं 70% 60%
BC-B व अन्य 10वीं 80% 75%

Note– सूचित किया जाता है, यह क्राइटेरिया पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के आधार पर है , यदि नए वर्ष में कोई बदलाव किया जायेगा, तो आपको अवश्य सूचित करेंगे।

Dr. Ambedkar Scholarship 2026: सहायता राशि

कोर्स अनुसार किस कक्षा के कितनी स्कालरशिप दी जाएगी लाइव चेक करें।

11वीं एवं सभी प्रकार के डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स, ग्रेजुएशन 1st Year (Arts/Commerce/Science), तथा PG 1st Year (Arts/Commerce/Science) 8000/Rs
UG/PG Engineering, Technical एवं Professional Courses 9000/Rs
UG Medical & Allied Courses 10000/Rs
PG Medical & Allied Courses 12000/Rs

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज –

संख्या जरुरी दस्तावेज  
1. आधार कार्ड, 10th 12th मार्कशीट
2 आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र
3 पहचान पत्र , पासपोर्ट
4 फॅमिली आईडी
5 पासपोर्ट, साइज फोटो
6 कॉलेज स्कूल आईडी
7 फॅमिली आईडी
8. मोबाइल नंबर, ईमेल आदि।

आवेदन करते समय ये गलतियाँ न करें

जो भी विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें —

  • आधार कार्ड में लिखा हुआ पूरा नाम ही दर्ज करें।
  • नाम की स्पेलिंग में कोई गलती न करें।
  • इनकम सर्टिफिकेट वैध (Valid) होना चाहिए।
  • गत वर्ष के रिजल्ट/मार्क्स सही-सही भरें

Dr Ambedkar Scholarship Form Apply Online 2026

  • आवेदन करने के लिए पहले saralharyana.gov.in पर आएँ।
  • पहले छात्रों को New Registration करना होगा, इसके लिए Registration Here पर क्लिक करें।
  • फुल नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, राज्य सलेक्ट करके कैप्चा भरें और सबमिट कर दें । ओटीपी प्राप्त होगा उसे वेरीफाई करें,
  • आवेदन होने के बाद होम पेज पर आकर लॉगिन डिटेल में लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरें जो क्रिएट किया गया था।
  • लॉगिन होने के बाद Apply For Service में View All Available Services में डॉ. आंबेडकर पर क्लिक करें।
  • फॅमिली आईडी भरें, ओटीपी वेरीफाई करें।
  • पर्सनल डिटेल में: कंडीडेट का नाम, फोटो अपलोड करें, माता-पिता और अन्य डिटेल भरें।
  • पता विवरण – अपने पता की सभी जानकारी भरें।
  • Qualification Details में: अपने शैक्षणिक योग्यता के बारे में भरें।
  • Bank Details: बैंक का पूरा विवरण भरें। निचे आए कैप्चा भरें, सबमिट कर दें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड : जो भी डॉक्यूमेंट मांगी जा रही है  उसे अपलोड करके सबमिट कर दें, इस प्रकार आवेदन पूर्ण हो जायेगा।

Dr Ambedkar Scholarship 2026: आवेदन करने के बाद स्कालरशिप कब तक आती है

आपके मन में एक प्रश्न होगा, इस स्कालरशिप के लिए आवेदन करते है तो स्कालरशिप राशि कब तक आएगी, बता दे इस स्कालरशिप के लिए आवेदन करने के बाद पहले फॉर्म का वेरिफिकेशन होता है, इसके बाद जितने विद्यार्थी का फॉर्म वेरीफाई होगा, उनके खाते में स्कालरशिप 2-3 महीनो के भीतर भेजी जानी शुरू हो जाती है, इसके लिए कोई एक तिथि निर्धारित नहीं है।

Disclaimer: दोस्तों, हमने Dr. Ambedkar Scholarship 2026 योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में देने की पूरी कोशिश की है। फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की समस्या या संशय हो, तो आधिकारिक वेबसाइट
haryanascbc.gov.in पर जाकर जानकारी अवश्य जांच लें। हम केवल जानकारी प्रदान करते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है आवेदन तिथि संभावित (Expected) है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएँ।

New Registration Link Click Here
Login Click Here
Previous Notification Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *