ICAI Scholarship 2026: नए नियम, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सम्पूर्ण जानकारी चेक करें।

ICAI Scholarship 2026

ICAI Scholarship 2026: यदि आप एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के स्टूडेंट हैं, और आपने CA Foundation या CA Inter या फिर CA Final में एडमिशन लिया है या लेने की सोच रहे हैं। और आपके पढाई के लिए पैसा बाधा बन रही है, तो इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) के Board of Studies (BOS) आपके लिए एक जबरदस्त स्कालरशिप स्कीम लेकर आई है, जिसके लिए सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के विद्यार्थी फॉर्म फील कर सकते है। और ICAI के अंतर्गत दी जा रही स्कॉलरशिप का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई को शुरू कर सकते हैं। दोस्तों आईसीएआई के द्वारा इस स्कालरशिप की शुरुवात 2011 में किया गया था। और आज भी इस स्कालरशिप के तहत पात्र बच्चों को स्कालरशिप प्रदान किया जाता है।

ICAI Scholarship 2026

आईसीएआई स्कालरशिप में पहले से अब काफी बदलाव कर दिया गया है, पहले सीए फाउंडेशन के बच्चों को स्कालरशिप नहीं दी जाती थी, लेकिन अब नए नोटिफिकेशन के आधार पर ऐसे भी छात्रों को स्कालरशिप दी जाएगी और नए नियम के अनुसार पात्रता में भी काफी बदलाव किये गए है, और स्कालरशिप राशि में भी पहले से बढ़ौतरी कर दी गई है। इस स्कालरशिप के लिए विद्यार्थी को हर महीने स्कालरशिप राशि उनके कोर्स के अनुसार दी जाएगी, सीऐ फाउंडेशन कोर्स के बच्चों को एलिजिबल होने पर 1900 रूपये महीने के हिसाब से पेमेंट किया जायेगा। और फाइनल कोर्स के टॉप रैंकर्स को 5000 हजार रूपये प्रति महीने के दर से दिया जायेगा, छात्रों आप किसी भी कोर्स के स्टूडेंट हो अगर इस स्कालरशिप बेनिफिट्स लेना चाहते है, तो बड़े आसानी उठा सकते है,

ICAI स्कालरशिप 2026 के लिए पात्रता क्या है ? (Eligibility Criteria)

CA  Foundation उम्मीदवार का CA Foundation Course के लिए रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
Parents Income माता पिता की वार्षिक आय 5 लाख से ज्यादा होने पर पात्र नहीं होंगे।
स्कालरशिप अवधि CA Foundation Course में आवेदन करने के बाद अगले 4 महीने तक स्कॉलरशिप विद्यार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
Scholarship Amount Rs 1900/Month
CA Intermediate कंडीडेट CA Foundation पास करके या फिर Direct Entry स्कीम के तहत  CA Intermediate में एडमिशन/रजिस्ट्रेशन कराया हो सभी पात्र है
Parents Income माता पिता की वार्षिक आय 5 लाख तक होनी चाहिए।
स्कालरशिप अवधि
  • CA Intermediate Course में रजिस्ट्रेशन के अगले महीने से 8 महीने तक स्कॉलरशिप उम्मीदवार के खाते में भेजी जाएगी।
  • KCTTS पूरा करने के बाद 3 महीने और अतिरिक्त स्कालरशिप दिया जायेगा,
  • यदि विद्यार्थी Intermediate Course में आवेदन करने के 12 महीने के भीतर इंटरमीडिएट परीक्षा का कोई भी एक ग्रुप पास कर लेता है, तो उसे 3 महीने अतिरिक्त स्कालरशिप दी जाएगी।
Scholarship Amount Rs 2100/Month

Final Course Student के लिए 3 प्रकार की स्कीम चल रही है, 2 मेरिट आधारित है, और एक पात्रता के आधार पर दी जाएगी, दोनों के बारे में आसान भाषा में समझे।

Final Course  फाइनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, साथ में  आवेदक को Articleship भी शुरू करना जरुरी है।
Parents Income माता पिता की वार्षिक आय 5 लाख तक रखी गई है।
स्कालरशिप अवधि
  • विद्यार्थी को स्कालरशिप 24 महीने तक या आर्टिकलशिप में बचे हुए समय तक स्कालरशिप दिया जायेगा,
  • Ex- यदि आर्टिकलशिप में 15 महीने का समय शेष है, तो केवल 15 महीने तक ही स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • यदि शेष अवधि 27 महीने है, तो केवल 24 महीने तक ही स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
Scholarship Amount Rs 2500/Month
Final Course Student Merit-Based
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में 11-50 रैंक होने पर आवेदन कर सकते है,
  • फाइनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है,
  • साथ में  आवेदक को Articleship भी शुरू करना जरुरी है।
Parents Income माता-पिता की सालाना आय 5 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
स्कालरशिप अवधि फाइनल कोर्स के लिए स्कालरशिप अवधि एक सामान है, कृपया फाइनल कोर्स की स्कालरशिप अवधि चेक करे।
Scholarship Amount Rs 4000/ Months प्राप्त कर सकते है।
Final Course Student Merit-Based
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में 01-10 रैंक वाले छात्र आवेदन कर सकते है।
  • फाइनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए,
  • साथ में  आवेदक को Articleship भी शुरू करना जरुरी है।
Parents Income आय सीमा मान्य नहीं है।
स्कालरशिप अवधि स्कालरशिप अवधि के लिए कृपया सीए फाइनल कोर्स की पात्रता देखें।
Scholarship Amount Rs 5000/Month

जरुरी बातें–  हमने आपको पात्रता के बारे में समझाने की पूरी कोशिश की है, यदि फिर भी कोई समस्या है। तो कृपया ऑफिसियल नोटिफिकेशन चेक कर लें जिसका पीडीऍफ़ लिंक निचे दिया गया है।

ICAI Scholarship 2026: आवेदन तिथि 

सभी छात्रों को सबसे पहले बता दें कि ICAI Scholarship आवेदन के लिए जारी नए नोटिफिकेशन में किसी भी तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, SSP Portal पर ICAI Scholarship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है

इसके अलावा, स्कालरशिप फॉर्म भरते समय ICAI क तरफ से हमें जो आवेदन की तिथि प्राप्त हुई थी कृपया टेबल में चेक करें।

आवेदन तिथि स्कालरशिप भेजे जाने की तिथि
16 दिसंबर से 15मार्च अप्रैल
16 मार्च से 15 जून जुलाई
16 जून से 15 सितम्बर अक्टूबर
16 सितम्बर से 15दिसंबर जनवरी

हमने प्रूफ के लिए ईमेल पर प्राप्त इमेज को निचे जोड़ दिया है कृपया चेक करें।

आवेदन करने के बाद स्कॉलरशिप कब आती है ?

जैसा कि आपको पता है, स्कॉलरशिप आवेदन करने के बाद छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के खाते में उनके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म के अनुसार भेजी जाती है। यदि छात्र 15 मार्च तक आवेदन करते हैं, तो स्कॉलरशिप राशि अप्रैल में भेजी जाती है। वहीं, 15 जून तक आवेदन करने वाले छात्रों को जुलाई में, 15 सितंबर तक आवेदन करने वाले छात्रों को अक्टूबर में तथा 15 दिसंबर तक आवेदन करने वाले छात्रों को जनवरी में छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है।

हालांकि, छात्रों के पर्सनल अनुभव के अनुसार देखा गया है कि जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर में आवेदन किया था, उन्हें जनवरी से पहले ही स्कॉलरशिप राशि भेज दी गई थी। कई मामलों में बच्चों के फॉर्म भरने के 15 दिनों के भीतर स्कालरशिप भेजी गई है।

जरुरी दस्तावेज –
  • आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पेरेंट्स पैन कार्ड, कैंसिल चेक, CA मेम्बरशिप आदि दस्तावेज होने चाहिए।

आईसीएआई स्कालरशिप 2026 आवेदन कैसे करे (Application Process)

  • विद्यार्थी आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम eservices.icai.org पर आएँ।
  • नई रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर दें। ऊपर इमेज में ध्यान से देखें ।
  • आवेदक का नाम भरें, और डेट ऑफ़ बर्थ, ईमेल, मोबाइल नंबर, पिन कोड आदि जानकारी भर कर जेनेरेट ओटीपी पर क्लिक करें ओटीपी रिसीव होगा उसे फील करके सबमिट कर दें।

लॉगिन प्रक्रिया –

  • स्टूडेंट जैसे अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे, उनको यूजर आईडी पासवर्ड प्राप्त होगा जिसमे मदद से लॉगिन करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड फिल करके लॉगिन हो जाए।
  • पर्सनल डिटेल्स में सभी डिटेल भरी होगी, निचे आये ब्लैंक डिटेल्स भरे,
  • एजुकेशनल डिटेल्स –  अपने एजुकेशन डिटेल्स को सही सही भरें।
  • स्कालरशिप एप्लीकेशन डिटेल्स – में फॅमिली इनकम, माता का पैन कार्ड, बैंक खाता, कैंसिल चेक अपलोड करे, CA का मेंबर शिप आदि जानकारी भरकर जेनेरेट ओटीपी पर क्लिक करके प्राप्त ओटीपी फील करके सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार आवेदन पूर्ण हो जायेगा।

ICAI स्कालरशिप फॉर्म भरने के बाद क्या करें?

  • सबसे पहले अपने स्टेटस को चेक करें, फॉर्म वेरीफाई हुआ या रिजेक्ट।
  • अपने ईमेल को लगातार चेक करते रहें।
  •  1st इंस्टॉलमेंट मिलने के बाद 2nd Installment के पहले कंडक्ट सर्टिफिकेट & अटेंडेंस सर्टिफिकेट CA या प्रिंसिपल से अप्रूव करायें। 
  • 2nd इन्सटॉलमेंट न मिलने पर operations@icai.in या 0120-3045914 पर सम्पर्क करें
Registration Link Click Here
Login Link Click Here
Official Website Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *