यूपी स्कालरशिप की पहली क़िस्त सभी पात्र छात्रों के खाते में 18 मार्च से 31 मार्च तक लगातार भेजी गयी थी। जिसके बावजूद अभी भी लाखों में स्टूडेंट हैं जिनके खाते में स्कॉलरशिप नहीं पहुंची है। और काफी विद्यार्थी ऐसे भी है जिनके खाते में स्कालरशिप भेजी तो गई है लेकिन उनको पूरी स्कालरशिप नहीं मिली है। जिसके वजह से ऐसे बच्चे अपनी दूसरी क़िस्त के इंतजार में हैं। वैसे यूपी स्कालरशिप की पहली क़िस्त अप्रैल के पहले सप्ताह में भेजी गई थी। दोस्तों बता दे यूपी गवर्नमेंट शासन के तरफ से यूपी स्कालरशिप भेजे जाने की भले एक निश्चित तिथि दी जाती है, लेकिन स्कालरशिप की राशि लगातार भेजी जाती है जब तक विभाग के पास प्रयाप्त बजट होता होता है।
UP Scholarship 2nd Installment 2026
उत्तर प्रदेश स्कालरशिप 2nd क़िस्त को लेकर हमने स्वयं जिला समाज कल्याण अधिकारी Smt. Meena Srivastav (DSWO) से जानकारी इकट्ठा की है। और इस लेख में हम दूसरी क़िस्त के आलावा पहली क़िस्त जिन छात्रों की नहीं पहुंची है, इसके विषय में भी चर्चा करने वाले है। जिससे विद्यार्थी यूपी स्कालरशिप की लेटेस्ट अपडेट के बारे में जान सके। बता दें यूपी स्कालरशिप की दूसरी क़िस्त ऐसे स्टूडेंट के खाते में रिलीज़ की जाएगी। जिन्हें यूपी स्कालरशिप का पेमेंट मिला है। लेकिन उनके स्कालरशिप अमाउंट से काफी कम मिला है। तो ऐसे स्टूडेंट खाते में दूसरी क़िस्त भेजी तो जाएगी लेकिन यह स्कालरशिप तभी संभव है जब शासन के पास बजट प्राप्त होगा। लेटेस्ट में बजट को लेकर क्या स्टेटस है? इस लेख में समझें।
UP Scholarship 2nd Installment Update
यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जितने छात्रों के खाते में यूपी स्कालरशिप की दूसरी क़िस्त नहीं भेजी गई है। ऐसे सभी छात्रों के खाते में स्कालरशिप 60% केंद्र सरकार के तरफ से एससी कैटेगरी के छात्रों खाते में भेजे जाने को लेकर लेटेस्ट में अपडेट सामने आ रही है। बता दे हालही में जिला समाज कल्याण विभाग के तरफ से एक नोटिस जारी की गई थी, जो सभी शिक्षण संस्थानों के लिए थी इस नोटिस में बताया गया है वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जो डाटा भारत सरकार को भेजा गया था, जिसमे से कुछ शिक्षण संस्थानों का डाटा तकनीकी कारणों से ‘फेल’ हो गया। इस वजह से उन संस्थानों के अनुसूचित जाति के छात्रों को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली 60% स्कालरशिप राशि अभी तक नहीं भेजी जा सकी है। जिसे दुबारा सभी शिक्षण संस्थान द्वारा गूगल शीट में माँगा गया है।
UP Scholarship 2025-26-Overview
| छात्रवृत्ति का नाम | यूपी स्कालरशिप |
| क़िस्त | 2nd क़िस्त |
| दूसरी क़िस्त डेट | मई -जून (संभावित) |
| कैटेगरी | SC |
| वर्ष | 2025-26 |
| मुख्यमंत्री | योगी आदित्यनाथ |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | scholarship.up.gov.in |
Smt. Meena Srivastav (DSWO) ने 2nd क़िस्त के बारे में क्या कहाँ
जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने दूसरे क़िस्त के विषय में जानकारी देते हुए कहाँ दूसरी किस्त भेजे जाने को लेकर अभी कोई ऐसी अपडेट निर्देशालय स्तर से प्राप्त नहीं हुई है। दूसरी क़िस्त का भुगतान सभी स्टूडेंट को तभी भेजी जा सकती है। जब तक शासन की तरफ से नया बजट नहीं पास किया जाएगा। तब तक छात्रों को 2nd क़िस्त का इंतजार करना चाहिए।
UP Scholarship 2nd Installment 2026: कब आएगा
दोस्तों जैसा की हमने पहले ही बताया जिला समाज कल्याण अधिकारी के तरफ से दूसरी क़िस्त के लिए इंतजार करने के लिए बोला गया है। क्योंकि उनका कहना है। निर्देशालय स्तर से दूसरी क़िस्त पूरा बजट पर निर्भर करेगा। किन्तु यदि आप एससी एसटी कैटेगरी के विद्यार्थी है, तो मिडिया प्रिंट के तरफ से दूसरी क़िस्त 60% छात्रवृत्ति केंद्र सरकार के तरफ से 15 मई तक भेजे जाने के लिए बोला गया था। तो सभी एससी कैटेगरी के विद्यार्थी को दूसरे क़िस्त का इंतजार 15 मई 2026 तक करना चाहिए, हम आपके प्रूफ के लिए प्रिंट मिडिया का इमेज निचे साझा कर सकते है।

यूपी स्कालरशिप 2025-26 : जरुरी सुचना
छात्रों जैसा की हमने पहले ही जिक्र किया यूपी स्कालरशिप के लिए पुरे प्रदेश से लाखो छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमे से अभी भी काफी विद्यार्थी ऐसे है जिनके खाते में स्कालरशिप की पहली क़िस्त ही नहीं पहुंची है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अपने फॉर्म को सुधारने हेतु दुबारा से पोर्टल खोला गया था। सभी स्टूडेंट को बोला गया था 06 मई 2026 तक स्टेटस में प्राप्त हुए गलतियों का सुधार करके अपने कॉलेज संस्था में 13 मई तक अग्रसारित और सत्यापन करा ले जिसके सम्बन्ध में भी एक नोटिस जारी की गई थी छात्रों से अनुरोध है, कृपया अपने संस्था में जाकर बायोमैट्रिक अवश्य कराये। और अपने स्टेटस को दोबारा चेक करें।

यूपी स्कालरशिप 2nd क़िस्त न मिलने पर क्या करें ?
यूपी स्कालरशिप की राशि छात्रों को काफी कम मिला है, ऐसे स्टूडेंट 2nd क़िस्त के इंतजार में है, यदि आपको दूसरी क़िस्त नहीं मिली है। तो आपको आगे क्या करना चाहिए, इसके बारे में जानें।
- सभी विद्यार्थी पहले बैंक खाते को चेक करें, यदि आपके पास 1 से ज्यादा बैंक खाता है, सभी में बैलेंस चेक करें, क्योकि जब आधार बेस्ड खाते में स्कालरशिप भेजी जाती है, किसी भी खाते में स्कालरशिप जा सकती है।
- इसके बाद विद्यार्थी Cm Helpline 1067 पर शिकायत कर सकते हैं।
- अपने स्कूल-कॉलेज में अवश्य पूछें।
UP स्कालरशिप स्टेटस 2026 कैसे चेक करें?
करेक्शन और बायो मैट्रिक सत्यापन के बाद छात्रों को लगातार अपने स्टेटस को चेक करना चाहिए जिसकी प्रक्रिया समझे ।
- स्टूडेंट को अपने स्टेटस की जांच हेतु scholarship.up.gov.in पर आना होगा।

- होम पेज पर स्टूडेंट सेक्शन पर फ्रेश / रिन्यूअल पर क्लिक करने के बाद अपने कक्षा कोर्स के अनुसार prematric/ पोस्टमैट्रिक पर क्लिक करें।
स्टूडेंट यहाँ आवेदन संख्या, ओटीआर नंबर, पासवर्ड आदि जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।- स्टूडेंट डैशबोर्ड लॉगिन हो जायेगा, थ्री डॉट पर क्लिक करने के बाद, निचे आये और चेक स्टेटस पर क्लिक करें।
Disclaimer :इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस और जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीना श्रीवास्तव द्वारा दी गई सूचना के आधार पर है। हमने अपनी रिपोर्ट में प्रमाण के तौर पर नोटिस की कॉपी भी संलग्न की है। फिर भी, सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर ही भरोसा करें। हम केवल एक सूचना पोर्टल हैं और हमारा किसी भी सरकारी विभाग से कोई सीधा संबंध नहीं है।
| फ्रेश लॉगिन स्टेटस | Prematric II Postmetric II Other than Inter |
| रिन्यूअल लॉगिन स्टेटस | Prematric II Postmetric II Other than Inter |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


