NMMSS Scholarship 2026-27: आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू पात्रता व सम्पूर्ण डिटेल चेक करे?

NMMSS Scholarship
NMMSS Scholarship 2026-27: दोस्तों नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत कक्षा 8वीं किसी भी सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है, जिनके पास पढाई के लिए पैसे नहीं होते है। ऐसे सभी विद्यार्थी NMMSS Scholarship 2026-27  के लिए आवेदन करके प्रति वर्ष 12000 रूपये की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते है। आपको बता दे नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम आवेदन करने के बाद सभी विद्यार्थी 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12000 रूपये स्कॉलरशिप के रूप में दिए जायेगे। इस प्रकार अभ्यर्थी पुरे 48000 रूपये 4 वर्षो में प्राप्त कर सकते है, लेकिन विद्यार्थी इस बात का ध्यान दे इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना इतना आसान भी नहीं लेकिन हम आपको इसका लाभ उठाने में पूरी मदद करेंगे।

NMMSS Scholarship 2026-27

एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप 2026-27 फ्रेश आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है। एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप आवेदन करने के लिए छात्रों के माता पिता की वर्तमान में आय 3.5 लाख रूपये रखी गई है। इस स्कॉलरशिप के लिए पुरे राज्यों को मिलाकर 1 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिन छात्रों ने पहले से NMMSS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था। और परीक्षा क्वालीफाई किया था। ऐसे छात्रों को रिन्यूअल फॉर्म फिल करना होगा बाकि नए अभ्यर्थी फ्रेश फॉर्म को फिल कर सकते है। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए पहले ओटीआर (OTR) रजिस्ट्रेशन करना होता है, जितने अभ्यर्थी न्यू आवेदन करने वाले है, पहले ओटीआर (OTR) रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। फिर आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के बाद अपना आवेदन कर सकेंगे।

NMMSS Scholarship Registration Date 2026 (आवेदन कब शुरू होगा)

NMMSS Scholarship 2026-27 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। जो विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप पात्रता को पूरा कर रहे है। अपना आवेदन 31 अगस्त 2026 से पहले कर लें। आवेदन प्रक्रिया एनएसपी पोर्टल पर शुरू हुआ है।
scheme Registration Date 1 जून 2026
Application Last Date 31 अगस्त 2026
Defective Application Verification Date 15 सितम्बर 2026
Institute Verification Date 15 सितम्बर 2026
DNO/SNO/MNO Verification 30 सितम्बर 2026
Note- विद्यार्थी कृपया ध्यान दे, NMMSS Scholarship Registration सभी राज्यों में अलग अलग तिथि के अनुसार शुरू किया जायेगा। सभी छात्रों से अनुरोध है ऑफिसियल वेबसाइट को चेक करते रहे।

NMMSS Scholarship 2026 -Overview

स्कॉलरशिप नाम नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम
प्रोवाइडर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
सहायता राशि 12000/वर्ष
पात्रता 8वीं कक्षा के छात्र
वर्ष 2026-27
रजिस्ट्रेशन डेट 01 जून 2026 से
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in
देश भारत

NMMSS Scholarship 2026 – Eligibility Criteria

  • आपको बता दे नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए 8वीं कक्षा में अध्यन कर रहे विद्यार्थी फॉर्म फिल कर सकते है।
  • विद्यार्थी को किसी सरकारी विद्यालय में पढाई करना अनिवार्य है।
  • KVS और JNV विद्यालय में अध्यन कर रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • विद्यार्थी के माता पिता की आय (Income) 3.5 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • जो भी विद्यार्थी NMMSS स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरना चाहते है। इन्हें ज्ञात होना चाहिए कि यदि पहले से किसी केंद्र सरकार (Central Scholarship) का लाभ ले रहे हैं तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

NMMSS Scholarship 2026 – Eligibility Criteria Renewal Candidate (रिन्यूअल कैंडिडेट के लिए)

दोस्तों जैसा की आपको बता दे यदि आपने एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप क्वालीफाई कर लिया है, और एक वर्ष की छात्रवृत्ति मिलने के बाद रिन्यूअल फॉर्म भरने वाले है। तो आपको नए पैटर्न की पात्रता के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।
  • सबसे पहले आपको बता दें कि स्कॉलरशिप जारी रखने हेतु 10वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होने अनिवार्य हैं।
  • SC/ST कैटेगरी के केंडिडेट को 5% अलग से छूट प्रदान की जाएगी।
  • दोस्तों आपको पता होगा NMMSS स्कॉलरशिप 4 वर्षो तक लगातार दिया जायेगा,  10वीं 12वीं में स्कॉलरशिप जारी रखने हेतु सभी विद्यार्थी को 9-12 तक अपने पहले एटेम्पट में पास होना चाहिए।
  • हम सभी विद्यार्थियों से अनुरोध करते है, NMMSS स्कॉलरशिप एलिजिबिलिटी में प्रत्येक वर्ष बदलाव किये जाते है। इस लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें। और पात्रता को चेक करने के बाद ही फॉर्म फिल करें।

NMMSS Scholarship 2026- Benefits (फायदे)

बच्चों के लिए एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप के कई फायदे हैं। हम आपको सभी फायदे के बारे में विस्तृत जानकर देते है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को सरकार प्रति वर्ष 12000 रूपये 1 हजार रूपये महीने के दर से देती है। जिससे ऐसे बच्चों का अध्यन जारी रहे जो पैसे के आभाव से अपनी पढाई को बीच में रोक देते है।
  • सबसे अच्छी बात सरकार आपको 9-12 वीं कक्षा तक लगातार छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
  • सरकार बच्चो के पढाई के पुरे 4 वर्षो तक 48000 रूपये प्रदान करती रहेगी।
  • इस छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई में रुकावट नहीं आएगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं।

NMMSS स्कॉलरशिप 2026 – चयन प्रक्रिया

  • राज्य स्तरीय परीक्षा: एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी बच्चों को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को पास करना होगा।
  • परीक्षा में शामिल होने की योग्यता: इस लिखित परीक्षा में केवल वही छात्र बैठ सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 7वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक (SC/ST के लिए 5% छूट के साथ 50% अंक) प्राप्त किए हों।

  • परीक्षा का पैटर्न: सभी बच्चों को दो अनिवार्य पेपर देने होते हैं — मैंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT)। दोनों पेपर में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 90-90 मिनट का समय मिलता है।

  • पासिंग मार्क्स का नया नियम: स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने हेतु छात्रों को MAT और SAT दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल (Aggregate) न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, SC/ST कैटेगरी के छात्रों के लिए यह कुल कट-ऑफ 32% अंक तय किया गया है।

  • कक्षा 8वीं के अंकों का नियम: परीक्षा पास करने के बाद, छात्रवृत्ति का लाभ मिलने के समय छात्र का कक्षा 8वीं में कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है। यहाँ भी SC/ST वर्ग के छात्रों को 5% की छूट दी जाएगी, यानी उनके लिए 50% अंक होना आवश्यक है।

प्रश्न के प्रकार टोटल प्रश्न समय 
MCQ 90 प्रश्न 90 मिनट

NMMSS स्कॉलरशिप आवेदन करने वाले छात्रों को जरुरी सलाह –

दोस्तों, जैसा कि आपको मालूम होगा, NMMSS स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। यदि आप आवेदन करना चाहते हैं। तो हमारी इन बातो को ध्यान से समझे –
  • दोस्तों सबसे पहले यह जानलो NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन सभी राज्यों में अलग अलग तिथि में शुरू की जाती है। तो ऐसे में ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।
  • विद्यार्थी अपने पास जरुरी दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आदि तैयार रखे।
  • सभी बच्चे अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करके रखे।
  • इस स्कॉलरशिप के लिए पहले OTR रजिस्ट्रेशन करना होता है। OTR रजिस्ट्रेशन पहले से कर सकते हैं।
  • और अन्य समस्या आने पर आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

NMMSS Scholarship OTR Registration Kaise Kare

  • ? • ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएँ, उस पर क्लिक करके ‘Apply for One-Time Registration’ पर क्लिक करें।
  • पूरी गाइड लाइन को पढ़े, निचे एग्री पर क्लिक करके नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर भरने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करके प्राप्त ओटीपी को भरें और वेरीफाई पर क्लिक करें।
  • EKYC के लिए आधार नंबर भरें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी भरने के बाद वेरीफाई करें।
  • आधार नंबर की सभी डिटेल फेच करके आ जाएगी, निचे माता पिता नाम और ईमेल भरने के बाद फिनिश करें।
Disclaimer: NMMS स्कॉलरशिप आवेदन शुरू हो चुकी है, और इस लेख को नए नोटिफिकेशन के आधार पर अपडेट कर दिया गया है। इस लेख में जानकारी 2026 में जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई है। और आवेदन शुरू होने की तिथि भी अपडेट कर दिया गया है,  छात्र ध्यान दे scholarshipnews.co.in कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। अधिक जानकारी के लिए स्वयं ऑफिसियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर चेक कर सकते है। एनएसपी द्वारा जारी 2026 ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक निचे दी गई है। यदि इस लेख में आपको कोई पिछले नोटिफिकेशन की जानकारी दिख रही है। तो कृपया नए नोटिफिकेशन देखें जिसका पीडीऍफ़ लिंक दिया गया है।
Important लिंक Notification
New Notification Link Download
Old Notification Link Click Here
OTR LINK Click Here
NSP Portal Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *