UP Scholarship 3rd Phase Notification 2026 : यूपी स्कालरशिप तीसरे चरण की समय सारिणी, और करेक्शन प्रक्रिया

जी हाँ दोस्तों जिन भी छात्रों ने UP Scholarship 2025-26 के लिए आवेदन किया था। और जिन छात्रों के खाते में यूपी स्कालरशिप का पेमेंट नहीं आया था ऐसे सभी छात्रों को तीसरे चरण में स्कालरशिप पेमेंट पाने का मौका मिलने जा रहा है। सभी विद्यार्थी तीसरे चरण में दुबारा अपने आवेदन फॉर्म में हुए गलतियो का सुधार कर सकते है। और अपने फॉर्म को कॉलेज स्तर से दुबारा अग्रसारित करा कर  फिर से स्कालरशिप पाने के मौके का फायदा उठा सकते है। आपको बता दें यूपी स्कालरशिप के तीसरे चरण की आधिकारिक नोटिस 18 अप्रैल की डेट पर जारी की गई थी। लेकिन नोटिस में तीसरे चरण की प्रक्रिया 16 अप्रैल से ही शुरू कर दी गई है बता दे 16 अप्रैल 2026 से कॉलेज स्तर से आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित और अग्रसारित किया जा रहा है।

UP Scholarship 3rd Phase क्या है।

यूपी स्कालरशिप का तीसरा चरण ऐसे छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। जिनके खाते में स्कालरशिप की राशि नहीं पहुंची है। बता दे यूपी स्कालरशिप के तीसरे चरण में सभी कैटेगरी के छात्रों के लिए पोर्टल खोला जा रहा है जहा पर अभ्यर्थी अपने फॉर्म में हुए गलतियों का सुधार करके कॉलेज स्तर से पुनः सत्यापित और अग्रसारित करा सकते है। जिसके बाद NIC द्वारा स्क्रूटनी किया जायेगा। और अन्य प्रक्रिया भी इस दौरान की जाएगी, हम आपको तीसरे चरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया और स्कालरशिप आने तक की तिथि इस लेख में दे रहे है। और थर्ड फेज में स्कालरशिप पाने हेतु जरुरी निर्देश भी आपके बीच में साझा करेंगे। जो आपको तीसरे चरण में स्कालरशिप दिलाने में काफी मदद कर सकता है।

UP Scholarship 3rd Phase सम्पूर्ण तिथि (Important Date)

3rd फेज प्रक्रिया  तिथि 2026
कॉलेज स्तर से ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को सत्यापित और अग्रसारित करना 16 अप्रैल
University / Affiliating Agency द्वारा पात्र अपात्र छात्रों का सत्यापन और ब्लॉक करना 17-30 अप्रैल 2026
NIC लेवल स्क्रूटनी 17-28 अप्रैल तक
आवेदन फॉर्म करेक्शन करना 29 अप्रैल से 13 मई
स्टूडेंट द्वारा सही आवेदन को दुबारा जमा करना और कॉलेज स्तर से पुनः अग्रसारित कराना 29 अप्रैल से 13 मई
NIC लेवल से पुनः स्क्रूटनी 14-21 मई 2026
जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना 10 जून
NIC की राज्य इकाई से मांग सृजित करना 15 जून 2026
वेरीफाई स्टेटस के खाते स्कालरशिप अंतरण करना 22 जून 2026 तक

UP Scholarship 3rd चरण पात्रता मापदंड (3rd Phase Eligibility Criteria)

जैसा की आपको बता दे यूपी स्कालरशिप तीसरे चरण के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और तीसरे चरण में जिला समाज कल्याण के तरफ से ऐसे छात्रों को दुबारा मौका दिया जा रहा है। जिनके खाते में वर्ष 2025-26 की धनराशि नहीं पहुंची है, चाहे वे किसी भी कैटेगरी के विद्यार्थी हों। GEN/OBC/SC/ST/MIN सभी कैटेगरी के विद्यार्थी तीसरे चरण में अपने स्टेटस की जाँच करके फॉर्म में हुई पिछली गलतियों का सुधार कर सकते है। और कॉलेज स्तर से अपने आवेदन को आगे सत्यापित और अग्रसारित करा सकते हैं। जिसके बाद उनके आवेदन को पुनः चेक किया जायेगा फिर निर्देशालय स्तर से छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित की जाएगी।

UP Scholarship third Phase करेक्शन तिथि 2026 (Correction Date)

यूपी स्कालरशिप थर्ड राउंड की प्रक्रिया भले 16 अप्रैल से शुरू की गई है लेकिन छात्रों के लिए करेक्शन पोर्टल खुलने की तिथि 29 अप्रैल से 06 मई निर्धारित है, इस तिथि में सभी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम अपने करेक्शन को पूरा करके फॉर्म में हुई त्रुटियों का सुधार करना होगा, फिर कॉलेज में अपने हार्ड कॉपी को जमा करके ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित व अग्रसारित कराना होगा। फिर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान बच्चो के आवेदन फॉर्म को पात्र पाए जाने के बाद वेरीफाई किया जायेगा। और अपात्र छात्रों का फॉर्म ब्लॉक किया जायेगा।

UP Scholarship 2025-26 Third Phase Payment Date (तीसरे चरण में स्कॉरशिप कब आएगी)

जी हाँ दोस्तों सभी छात्रों के मन एक प्रश्न अवश्य होगा यूपी स्कालरशिप तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी स्कालरशिप की राशि कब से भेजी जाएगी। वैसे अगर हम ऑफिसियल नोटिफिकेशन की माने तो यूपी स्कालरशिप तीसरे चरण की राशि 22 जून 2026 से भेजे जाने की बाते कही गई है। लेकिन जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) Smt. Meena Srivastav की माने तो यूपी स्कालरशिप भेजे जाने की कोई एक निश्चित तिथि नहीं होती है। सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कालरशिप लगातार पात्र छात्रों के खाते में सरकार के बजट के अनुसार भेजी जाती है। इस प्रकार विद्यार्थियों को स्कालरशिप के लिए 22 जून से जुलाई महीने तक इंतजार करना चाहिए।

UP स्कालरशिप 3rd चरण DSWO Smt. Meena श्रीवास्तव की जरुरी सलाह

  • करेक्शन पोर्टल खुलने की तिथि 29 अप्रैल से 06 मई है इस बीच ऑफिसियल पोर्टल पर नजर बनाये रखनी चाहिए और अपने आवेदन फॉर्म को लॉगिन करके करेक्शन लिंक को चेक करते रहे।
  • करेक्शन पूर्ण होने के बाद कॉलेज से आवेदन फॉर्म को सत्यापित और अग्रसारित 13 मई से पहले करा लें।
  • करेक्शन लिंक न खुलने पर अपने कॉलेज से संपर्क करें और अपना बायोमैट्रिक अवश्य करायें।
  • आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों के अनुसार संलग्न दस्तावेज अपने पास अवश्य रखले।

सत्यापित और अग्रसारित कराने हेतु लगने वाले जरुरी अभिलेख

जो भी अभ्यर्थी अपने फॉर्म को सत्यापित या अग्रसारित कराने वाले है संलग्न अभिलेख को अपने पास अवश्य रखे।
संख्या संलग्न अभिलेख 
1. निर्गत/विगत तीन वर्षो का सम्बद्धता विस्तार पत्र
2. ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉक मास्टर डाटा का प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति
3. सभी विद्यार्थी का ब्रांचवाइज/ ईयर वाइज विवरण
4. प्रारूप 1 के अनुसार विद्यार्थी के ऑनलाइन अग्रसारित किये गए आवेदन फॉर्म की सत्यपित लिस्ट
5. 100 रूपये की स्टाम्प पेपर
6. Enrollment लिस्ट की प्रामाणिक सूचि 1st ईयर में अध्यन कर रहे छात्रों हेतु।
Note– सभी अभयर्थियो से अनुरोध है आदि अभिलेख को 22 अप्रैल से पहले कॉलेज में जमा करे और अन्य अभिलेखों की भी पूछताछ कर सकते है। कॉलेज के संपर्क में रहना ज़रूरी है।

 

UP Scholarship 3rd Phase Correction Process (तीसरे चरम में करेक्शन कैसे करे)

अभ्यर्थी पॉइंट बाय पॉइंट अनुसार समझे 3rd फेज के लिए करेक्शन कैसे करना है।

 

  • प्रथम चरण – यूपी स्कालरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर विजिट करना है।
  • सेकंड चरण – स्टूडेंट सेक्शन में लॉगिन Fresh/Renewal का चयन करके। अपने कोर्स को सलेक्ट कर ले।
  • तीसरा चरण – सभी अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ओटीआर नंबर, पासवर्ड, कैप्चा, फील करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • चौथा चरण – अब विद्यार्थी लॉगिन हो जायेगे। लॉगिन होने के बाद अपने डिटेल को चेक कर सकते हैं। करेक्शन करने के लिए 3 डॉट पर क्लिक करें।
  • पांचवां चरण – इसके बाद केंडिडेट को आवेदन पत्र संशोधित करने पर क्लिक करना होगा।
  • छटवा चरण – अब अपने फॉर्म में हुई गलतियों के अनुसार सही करें और फाइनल सबमिट कर दें।
Disclaimer– अभ्यर्थी ध्यान दे scholarshipnews.co.कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। इस लेख में जानकारी ऑफिसियल नोटिस और जिला समाज कल्याण अधिकारी Smt. Meena Srivastav के अनुसार दी गई है। छात्रों से अनुरोध है ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे।
Quick Link
Correction Link Click Here
Login Prematric Fresh Link
Login Postmetric  Fresh Link
Login Post Metric Other Than Inter Fresh Link
Login Prematric (Renewal) Renewal Link
Login Postmetric (Renewal) Renewal Link
Login Post Metric Other Than Inter (Renewal) Renewal Link

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *